बीआईटी मेसरा के छात्र राहुल चौधरी (26) की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी और बताया कि पकड़े गए आरोपी सौरभ व देवानंद ईश्वर से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। 7 अगस्त की शाम से गायब राहुल का शव 11 अगस्त को डढ़वा नदी किनारे बालू में दबा बरामद किया गया था। अपहरण के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद मृतक के पिता को फिरौती के 1 करोड़ रुपए मांगी जा रही थी।
एसआईटी गठित की गई थी
पुलिस ने हत्या के आराेप में 11 अगस्त को ही विकास मरिक, मुस्कान खान, सराेज दास, सुभाष चंद्र और एक नाबालिग काे गिरफ्तार कर लिया था। एसपी पीयूष पांडे के अनुसार राहुल सात अगस्त काे गायब हुआ था। अगले दिन उसके पिता पप्पू चाैधरी काे अपहर्ताओं ने फाेन कर एक कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी। पप्पू चाैधरी ने तत्काल नगर थाना में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी गठित की। एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने छापेमारी कर पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के मुताबिक राहुल की हत्या 48 से 72 घंटे पहले यानी अपहरण की रात काे ही कर दी गई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस काे गुमराह करने के लिए हत्यारे फिराैती की मांग कर रहे थे।
पोस्टमाॅर्टम में खुलासा, सिर पर चाेट और दम घुटने से हुई माैत
पकड़ा गया एक आराेप विकास मरिक पहले से राहुल काे जानता था। उसने ही फाेन करने राहुल काे नंदन पहाड़ बुलाया और स्काॅर्पियाे में बैठाकर नमन काठी ले गए। वहां मार डाला। पाेस्टमाॅर्टम रिपाेर्ट में हत्या का कारण सिर पर चाेट और दम घुटना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक उसकी गला दबाकर हत्या की गई फिर शव छुपाने के लिए बालू में गाड़ दिया। युवती मुस्कान का पहले से ही आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है।
शव मिलने के बाद भी फिराैती के लिए आ रहा था फाेन
राहुल के पिता जमीन काराेबारी हैं। राहुल सात अगस्त काे सुबह दादी के घर के लिए निकला था। कुछ देर बाद मां काे फाेन कर एक पार्सल आने की सूचना दी। इसके बाद फाेन स्विच ऑफ हाे गया। इसके बाद उसकी खाेजबीन शुरू हुई। आठ अगस्त काे एक अंजान नंबर से फाेन आया। फाेन करने वाले ने गाली-गलाैज करते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा मेरे पास है। बेटा चाहिए ताे एक कराेड़ पहुंचा दाे, नहीं ताे काटकर फेंक देंगे। शव मिलने के बाद मंगलवार काे भी फिर फिराैती के लिए फाेन आया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment