September 2020

उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या करने व उसके परिवार के साथ हुए अत्याचार की वीरांगना वाहिनी व हिंदू जागरण मंच ने कड़ी निंदा की है। मंच ने घटना के विरोध में बुधवार को राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सुखदेव डाबर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से उमा चौहान ने बताया किसी भी बालिका के साथ इस तरह की बर्बर घटना समाज के ऊपर कलंक है। यह पूर्णतः अस्वीकार्य है। इस भयानक व अमानवीय दुष्कृत्य के आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इससे समाज में होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके। सख्त से सख्त कानून बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सके। इस दौरान वीरांगना वाहिनी प्रमुख लक्ष्मी कदम, सह प्रमुख भावना केवट, नगर अध्यक्ष अमित अत्रे, महामंत्री आकाश शिंदे, योगेश सेंधरे, दीपक वर्मा, राहुल वर्मा, रितिक गौसर, गुरुप्रीत दीदी, वैशाली निमसे मौजूद थी।

लायंस क्लब ने की फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाने की मांग की
सनावद | उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दलित कन्या के साथ बलात्कार व नृशंस हत्या की लायंस क्लब स्नेह व लॉयनेस क्लब के सदस्यों ने निंदा कर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। सदस्यों ने कहा किसी कन्या के साथ ऐसा अमानवीय व कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है। अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चला कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विधायक ने की कड़ी निंदा
सनावद | विधायक सचिन बिरला ने उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दलित कन्या के साथ सामूहिक बलात्कार व बर्बर हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दुष्कृत्य में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। बिरला ने कहा उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। उप्र सरकार नारी पर हो रहे अत्याचार रोकने में पूरी तरह विफल रही है। यह बर्बर घटना समाज के उपर कलंक है। इस भयानक व अमानवीय दुष्कृत्य के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर अपराधियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

वाल्मिकी समाज ने की कार्रवाई की मांग

सनावद | वाल्मिकी समाज की बालिका के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में विश्व वाल्मिकी धर्म संगठन ने जिला अध्यक्ष आकाश शिंदे के नेतृत्व में गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सुखदेव डाबर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने बताया उत्तरप्रदेश के हाथरस में वाल्मिकी समाज की बालिका के साथ उच्च जाति वर्ग के लोगों ने हैवानियत पार कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी जीभ काट दी। उसकी गर्दन की हड्‌डी तोड़ दी गई। स्थानीय शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके कारण पूरे देश के वाल्मिकी समाज में आक्रोश है। सभी दलित जाति भी इस घटना को लेकर आक्रोश में हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा दुष्कर्म व हत्या के अारोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जन्द से जल्द फांसी दी जाए। बालिका के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ऐसी घटना ना हो इसके लिए सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएं। इस दौरान सानु गौसर, रितिक गौसर, विकास परिधर व अन्य मौजूद थे।

इधर, नाबालिग का दुष्कर्म करने के सहयोगी की जमानत खारिज
बड़वाह | नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सहयोग करने वाले आरोपी की जमानत प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायालय बड़वाह ने निरस्त कर दी है। आरोपी जेल में हैं। विशेष लोक अभियोजक बड़वाह चंपालाल मुजाल्दे ने बताया 15 अप्रैल 2019 को आरोपी सतीश उर्फ संतोष ग्राम सेमरला अवयस्क पीड़िता को बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर इंदौर भगाकर ले गया था। इसे भगाकर ले जाने में आरोपी विष्णु पिता जगदीश निवासी सनावद ने सहयोग किया था। अवयस्क पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना सनावद पर दर्ज की गई थी। 15 सितंबर 2020 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। अवयस्क पीड़िता ने अपने कथन में बताया आरोपी उसे जबरदस्ती शादी का बहाना बनाकर भगा कर ले गए थे। आरोपी द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत करने पर विशेष लोक अभियोजक चंपालाल मुजाल्दे ने आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए उस पर सनावद में अन्य अपराध दर्ज होना बताते हुए जमानत देने में कड़ी आपत्ति व्यक्त की कि यदि आरोपी को जमानत दी जाती है तो समाज में ऐसे अपराधों में वृद्धि होगी। आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इसे देखते हुए विशेष न्यायालय ने आरोपी की जमानत निरस्त की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नगर के मंडलेश्वर रोड क्षेत्र में बुधवार शाम 5.10 से 5.40 बजे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों से पानी बह निकला। नगर में भी रिमझिम बारिश हुई। गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली, लेकिन फसल को लेकर किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। किसानों ने कहा पहले ही अत्यधिक बारिश से फसलें खराब हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से खेतों से उपज निकालना शुरू किया था। वर्तमान में कपास व सोयाबीन फसल खेतों से घर पहुंच रही है। बारिश से इसे नुकसान होगा। इटावदी के किसान संजय पाटीदार ने बताया तेज हवा व बारिश से कपास के पौधे जमीन पर बिछ गए। खलिहानाें में रखी सोयाबीन भी भीग गई।

तहसील कार्यालय के सामने ट्रांसफार्मर में फाल्ट, आधा घंटा बिजली बंद
कसरावद | बुधवार शाम क्षेत्र में बारिश हुई। इस दौरान नए तहसील कार्यालय के सामने ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। जय स्तंभ चौराहा क्षेत्र में तारों में पतंग अटकने से बिजली सप्लाय बंद हुआ। दोनों स्थानों पर बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने सुधारकर सप्लाय सुचारू किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नगर में इन दिनों एक के बाद हो रही प्रशासनिक कार्रवाई से लोगों में हडकंप है। कुछ दिनों पहले नप ने लीज की दुकानों व मकानों के बकाएदारों को नोटिस देकर नवीनीकरण करवाने की बात कही। बुधवार को नगर में अतिक्रमण को लेकर मुनादी करवाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्रसिंह पंवार, एसडीएम ओमनारायणसिंह, प्रभारी सीएमओ मनोज गंगराड़े सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि अधिकारियों ने नगर का भ्रमण कर स्थिति देखी। इससे पहले मंगलवार को पटवारियों व नप कर्मचारियों के दो दलों ने मुख्य खरगोन-खंडवा रोड किनारे के मकानों व दुकानों के सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कोरोना को लेकर जारी शासन की गाइडलाइन का नगर में कई जगह पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। व्यापारियों के दुकानों के बाहर तक सामान रखने, ठेले खड़े रहने व अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। इससे कई बार विवाद की स्थिति बनने की आशंका रहती है। इसलिए व्यापारियों को मालिकाना हक की जगह में दुकानों का संचालन करने के लिए कहा गया है। यदि समझाइश के बाद भी सुधार नहीं होता है तो संबंधित व्यापारी व ठेला व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nap got munadi made for encroachment, officers saw situation


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोरोना संक्रमण के कारण हज यात्रा-2020 स्थगित होने पर भोपाल समेत मध्यप्रदेश से जाने वाले 4864 हज यात्रियों को हज कमेटी ने 90 करोड़ रुपए लौटा दिए हैं। यह सभी यात्री मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले थे। इसके लिए प्रत्येक यात्री ने दो किश्त में दो लाख एक हजार रुपए हज कमेटी में जमा कराए थे। यह राशि विमान किराए समेत मक्का और मदीना के आवासीय एवं अन्य खर्च की थी।

कोरोनाकाल के कारण राशि मिलने में 3 माह की देरी
भारत सरकार ने भी 1 लाख 23 हजार हज यात्रियों के 2100 करोड़ रुपए बिना किसी कटौती के वापस कर दिए हैं। हालांकि कई हज यात्री राशि वापस नहीं लेना चाहते थे, उनकी मंशा थी कि वर्ष 2021 में होने वाले हज में उनका चयन कर लिया जाए। उनकी राशि अग्रिम तौर पर कमेटी में जमा रखी जाए, लेकिन नियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं होने पर राशि लौटाई गई है।

कोरोना के कारण ही करीब तीन माह का विलंब भी हुआ, क्योंकि हज कमेटी ऑफ इंडिया (मुंबई) का दफ्तर अभी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर रहा है। ऐसी ही स्थिति वहां बैंकों की भी होने से इसे राशि वापस करने में हुई देरी का कारण बताया गया है। ये पहला अवसर था जब कोरोना के कारण हज यात्रा रोकी गई। अब नवंबर में हज यात्रा 2021 के लिए तैयारियां शुरू होगी। संकेत है कि नवंबर अंत में आवेदन बुलाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

सभी के बैंक खातों में पहुंची रकम
राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी दाऊद अहमद खान ने बताया कि अब किसी हज यात्री का पैसा कमेटी पर बकाया नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अब नवंबर में हज यात्रा 2021 के लिए तैयारियां शुरू होगी (फाइल फोटो)


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

निवाली के नगर परिषद बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। वार्ड आरक्षण के बाद तीन दावे-आपत्ति आई थी। एसडीएम पानसेमल ने इन आपत्तियों को निरस्त कर दिया। 22 सितंबर को जनपद पंचायत में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया हुई थी। इसके बाद अफसरों ने दावे-आपत्ति के लिए 7 दिन का समय दिया था। वार्ड आरक्षण के दौरान ग्राम कुसमिया के लोगों ने नगर परिषद में शामिल न होने व वार्ड सुनियोजित नहीं करने की मांग की थी लेकिन एसडीएम ने इस आपत्ति को खारिज कर दिया है। अब जल्द ही नगर परिषद के गठन की अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा।
निवाली नगर परिषद को लेकर 22 सितंबर को जातिगत आरक्षण प्रक्रिया जनपद सभागृह में हुई थी। पानसेमल एसडीएम एसएस मुजाल्दा, सीएमओ शिवजी आर्य, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधियों व लोगों की मौजूदगी में प्रक्रिया की गई थी। इसमें 15 वार्ड आरक्षित किए गए थे। एसडीएम को निवाली, तलाव से तीन अलग-अलग दावे-आपत्ति पेश किए गए थे। इसमें वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में कमी बताने के साथ नगर परिषद में शामिल नहीं होने व एक ही वार्ड में दो अलग-अलग रूप में एक ही नगर को करने पर तलाव के लोगों ने दावा-आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसे एसडीएम पानसेमल के द्वारा अमान्य कर खारिज कर दिया गया।

5 पंचायत के 7 गांवों को किया शामिल
ग्राम पंचायत निवाली खुर्द, निवाली बुजुर्ग, कुसमिया, तलाव, मंसूर के 7 गांवों को मिलाकर निवाली नगर परिषद का गठन किया गया। इसकी कुल आबादी 20 हजार 120 है। वहीं 3 नई ग्राम पंचायत बनाई गई है। निवाली जनपद पंचायत में 42 ग्राम पंचायतें थी। इसमें से 5 पंचायतें नगर परिषद में मर्ज हो गई। इसके चलते 37 ग्राम पंचायत शेष रह गई। इसके चलते 3 नई ग्राम पंचायत बनाई गई। नानी झरी, सेकंड मोहाली और मेरखेड़ी को ग्राम पंचायत बनाया है। इसके चलते अब निवाली जनपद में 40 ग्राम पंचायतें होंगी।

नगर परिषद की प्रक्रिया पूर्ण, दावे आपत्ति अमान्य घोषित- सीएमओ
पानसेमल सीएमओ शिवजी आर्य ने बताया नगर परिषद जातिगत आरक्षण में 3 दावे-आपत्ति आए थे। जिन्हें अमान्य घोषित कर खारिज कर दिया गया है। साथ ही अब नगर परिषद की पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार का फेरबदल होना मुमकिन नहीं था। इस बीच जातिगत आरक्षण को लेकर बने 15 वार्ड यथावत रूप से बने रहेंगे।

जातिगत आरक्षण का जल्द होगा अंतिम प्रकाशन

दावे-आपत्ति के सारे प्रकरणों का निराकरण हो गया है। इसके चलते अब निवाली को नगर परिषद बनाने को लेकर जल्द ही जातिगत आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
अजजा के 10 वार्ड में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह सामान्य व पिछड़ा वर्ग के 4 में से 2 वार्ड और अजा के एक वार्ड में महिला-पुरुष में से कोई भी चुनाव लड़ सकेगा।

यह भी जानें
अजजा- वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 11, 14, 15
सामान्य पिछड़ा वर्ग विमुक्त- वार्ड क्रमांक 6, 7, 12 व 13
अजा- वार्ड क्रमांक 5ण्

अमान्य किए दावे-आपत्ति
^निवाली नगर परिषद के जातिगत वार्ड आरक्षण में तीन दावे-आपत्ति आए थे। जो पूरे नहीं किए जा सकते थे। तीनों की मांग अमान्य कर दी गई है। अब जल्द ही अंतिम प्रकाशन कर नगर परिषद की प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी।
-एसएस मुजाल्दा, एसडीएम, पानसेमल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 claims-objections came, SDM rejected all three, now niwali panchayat will be formed city council


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

देश की नंबर-1 नगरपालिका खरगोन की तीन माह बाद रैंकिंग फिसल गई है। पहले गंदगी भारत छोड़ो अभियान में प्रदेश के 16 जिलों में खरगोन नपा ने टाॅप-5 में जगह तो बना ली है लेकिन चौथे नंबर पर। 1 लाख से 5 लाख की जनसंख्या वाले प्रदेश के 16 नगरीय निकाय में चौथा स्थान मिला। नतीजों में पहले नंबर पर पीथमपुर, दूसरे पर गुना, तीसरे पर मंदसौर, चौथे पर खरगोन तथा पांचवें स्थान पर बैतूल नगरपालिका है। कोरोना संक्रमित कचरे का भंडारण और निपटान के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तथा सूखे और गीले कचरे के पृथकीकरण के साथ सफाई के लिए चलाए जागरुकता अभियान में 500 में से 413 अंक मिले। 16 से 31 अगस्त तक गंदगी भारत छोड़ो अभियान पांच थीम पर चलाया गया था। इस थीम पर शहर में कार्य करके प्रतिदिन डेली रिपोर्टिंग भी करना थी।

5 थीम पर चला था अभियान
थीम-1 : 16 से 18 अगस्त तक मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता की शपथ, सफाई अभियान चलाना, शौचालयों का रखरखाव तथा लोगों को जागरूक करना था।
थीम-2 : 19 से 21 अगस्त तक सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाना।
थीम-3 : 22 से 24 अगस्त तक कोरोना कॉल में लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करना, संक्रमित कचरे का भंडारण व निपटान, क्वारेंटाइन केंद्रों में सफाई अभियान।
थीम-4 : सूखे और गीले कचरे का पृथकीकरण करने जागरुकता अभियान, सेनेटरी पैड का निपटान।
थीम-5 : सार्वजनिक शौचालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाना। लोगों को जोड़ना।

इस तरह मिले अंक
डेली रिपोर्टिंग : 100 में से 89
रिव्यू : 100 में से 85
सिटीजन फीड बैक : 100 में से 99
स्वच्छ मंच : 100 में से 50
जेडी ऑफिस फीड बैक : 100 में से 90
आगे भी प्रयास जारी रहेगा
^अभियान चलाकर जागरूक किया, संक्रमित कचरे का भी बेहतर निपटान कर शहर के लोगों और जनप्रतिनिधियों को सफाई अभियान चला था। सीवरेज व निर्माण कामों से थोड़ी रैंकिंग प्रभावित हुई है, लेकिन स्थिति बेहतर है। कमियों पर सुधार किया जाएगा।
प्रकाश चित्ते, स्वच्छता प्रभारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waste of incomplete construction, dirt slipped into the ranks of the city


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोविड-19 के चलते बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। ऑनलाइन स्टडी के चलते बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने से उनकी आंख व मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिसे ध्यान में रखते हुए ‘स्क्रीन टाइम’ को कम करने लिए आयोग की पहल पर सरकार ने महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। यह बात राजस्थान की बाल आयोग की सदस्य वंदना व्यास ने बुधवार को चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन (सीसीएफ) द्वारा आयोजित वेबिनार में कही।

बाल अपराध और हिंसा पर आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डायल 100 की एसपी बीना सिंह ने कहा कि जनवरी से अब तक सैंकड़ों बच्चे बाल उत्पीड़न से लेकर माता-पिता के घरेलू विवाद जैसे मामलों तक सुलझाने या शिकायत दर्ज कराने के लिए 100 डायल की मदद ले चुके हैं। ऐसे सभी मामलों में कॉलर तक पहुंचकर टीम द्वारा परामर्श देने और निराकरण करने जैसी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए 100 डायल मददगार है।

किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वह अपनी जगह पर रहते हुए ही सिर्फ एक फोन कॉल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने डायल 100 के पूरे सिस्टम के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सीसीएफ के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित देशभर के 12 राज्यों के सीडब्ल्यूसी-जेजेबी अध्यक्ष-सदस्यों सहित बाल अधिकार कार्यकर्ता शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संकेतात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना में चल रहे कामों की कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बुधवार को मैदानी हकीकत देखी। इंटेकवेल वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज ट्रीटमेंट व खुदाई के बाद सड़क मरम्मत के कामों की स्थिति जानी। इसके बाद दोनों निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। अब तक जलावर्धन का 60 व सीवरेज का 90 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।। एजेंसी कर्मचारी देरी के सवाल पर बोल नहीं पाए। उनसे अक्टूबर तक उनके काम के टारगेट की कार्ययोजना मांगी। उसका भी जवाब नहीं दे पाए। उन्हें 2 दिन की मोहलत देकर पेयजल सप्लाय व सीवरेज ट्रीटमेंट की समीक्षा के लिए 3 अक्टूबर को बैठक रखने को कहा। सड़क खुदाई व मरम्मत के कामों के कारण आमजन परेशान हैं। लोगों को परेशानी नहीं होना चाहिए। एक काम पूरा होने के बाद ही अगला हाथ में लेने को कहा गया है। एकसाथ खुदाई, पाईप बिछाना, कनेक्शन देना व रोड सुधार करने को कहा है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर मिलिंद ढ़ोके, नपा सीएमओ प्रियंका पटेल, जल प्रभारी सरजू सांगले, प्रकाश चित्ते, कमलकांत जोशी सहित दोनों कंपनियों के प्रभारी इंचार्ज उपस्थित रहे।
वाटर इंटेकवेल प्लांट : जरुरत से कम मजदूर कर रहे थे काम
कुंदा स्थित वाटर इंटेकवेल पर आवश्यकता से कम मजदूर काम कर रहे थे। एजेंसी अफसर जानकारी नहीं दे पाए। प्लांट के इंचार्ज नीरव पटेल ने बताया कि सीवरेज के पानी के यहां पहुंचने पर विभिन्न प्रोसेस से गुजरने व क्लोरीनिकेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 3 एमएलडी रोज पहुंच रहा है। इसमें से 2 एमएलडी का उपचार किया जा रहा है।
लेबोरेट्री कक्ष : 1 एमएलडी पानी कर रहे उपचारित
लेबोेरेटी कक्ष में इनलेट से आउटलेट तक सीओडी, बीओडी और टीएसएफ तक की प्रक्रिया करने के बाद पानी के ऑक्सीजन और पीएच वैल्यू के प्रबंधन जाना। लेबोेरेटी प्रभारी राहुल वर्मा ने बताया कि यहां आ रहे पानी का नाईट्रोजन, केमिकल और बॉयोलाजिकल रूप में ऑक्सीजन की उपस्थिति व अन्य तरह के तत्वों के बारे में उपचारित कर जानकारी निकाल रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jalawardhan 60 and 90% sewerage work done, Collector bid - complete soon


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

प्रदेश में कम्यूनिटी ऑफिसर के 3800 पदों के लिए नर्सिंग विद्यार्थियों को अयोग्य मानने के विरोध में पिछले दिनों भोपाल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) कार्यालय का घेराव कर दिया। यहां नर्सिंग के विद्यार्थी राजरत्न रघुवंशी, गुंजन जोशी, मोहित निरोगे, निशांत मालवीया ने बताया कि सरकार हमारी भर्ती नहीं कर रही है। जबकि छह माह पहले ही नर्सिंग के विद्यार्थियों की भर्ती हुई थी। अब नियम में बदलाव करते हुए 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स पास ही योग्य है। यदि संसोधन नहीं हुआ तो आमरण अनशन करेंगे। विद्यार्थियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अफसर हमारी मांग नहीं मान रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mission office surrounded, nursing students sought jobs


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

खाद्य सामग्री में मिलावट की लगातार शिकायतों के बाद तहसीलदार आरसी खतेड़िया की टीम ने शहर में तीन दुकानों पर दबिश दी। यहां से अमानक सामग्री की आशंका में घी, तेल, सेंव, पाम आइल के सैंपल लिए हैं। तालाब चौक स्थित दो सेंव दुकानों पर केरोसिन भी मिला है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पंचनामा बनाया।
तहसीलदार आरसी खतेड़िया ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2 बजे शक्ति डेयरी में दबिश दी। यहां से घी व पनीर के सैंपल लिए। इसके अलावा पास ही संचालित शक्ति फूड जोन से घी व पनीर के सेंपल लिए हैं। यहां संचालक अश्विन घोड़े की उपस्थिति में पंचनामा बनाया है। इसके बाद तालाब चौक स्थित गौरीशंकर तोनगरे की पीपल वाला नमकीन पर कार्रवाई की। यहां गौरीशंकर तोनगरे की उपस्थिति में सेंव, तेल, बेसन व पाम आईल के सैंपल लिए हैं। ड्रम में भरा 50 लीटर केरोसिन भी जब्त किया है। पड़ोस ही रामनारायण नमकीन से संचालक शिवशंकर तोनगरे की उपस्थिति में 40 लीटर कोरोसिन, तेल, मिक्चर के सैंपल लिए हैं। कार्रवाई के बचने के लिए संचालकों ने कई तरह के बहाने भी बनाए। केरोसिन के बारे में बताया कि एक ग्राहक यहां रखकर गया है। इस पर तहसीलदार ने कहा कि लाओ कौन ग्राहक है लेकिन वह ग्राहक ही नहीं बुला पाए। इसके अलावा तेल के सैंपल अपने हिसाब से देने को भी कहा।

तेल में बार-बार नमकीन तला, कैंसर की आशंका
तहसीलदार ने बताया कि काले तेल में सेंव को बार-बार तला जा रहा है। नियमानुसार तेल में एक या दो बार ही सेंव को तला जाना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक इससे कैंसर होने की आशंका है।
निर्माण कंपनी मोहम्मदपुर की, लोग बोले, कोई नहीं बनाता बेसन : खाद्य अधिकारी नरसिंह सोलंकी ने बताया गौरीशंकर तोनगरे के यहां से बेसन जब्त किया है। इस बेसन की बोरी पर निर्माणकर्ता कंपनी मोहम्मदपुर की है। जांच के लिए गोगावां तहसीलदार को कहा है। उधर, ग्रामीणों के अनुसार मोहम्दपुर में कोई बेसन कंपनी नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two shops of Peepal Wala and Shakti Dairy seized Dabish, Ghee, Cheese, Oil and 90 liters of Kerosene.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मंदसौर की 14 वर्षीय किशोरी से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने उसे हरियाणा बुला लिया। नौकरी के झांसे में आकर किशोरी बिना बताए हरियाणा जाने के लिए घर से निकल पड़ी। किशोरी भोपाल से हरियाणा पहुंचती और उसके साथ कुछ गलत होता, इससे पहले आईएसबीटी पर ऑटो चालक ने गोविंदपुरा पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि किशोरी मंदसौर की रहने वाली है।

मार्च में उसकी दोस्ती रेवाड़ी, हरियाणा निवासी ललित उर्फ शैलेंद्र से हुई। 28 सितंबर को ललित ने कहा कि तुम हरियाणा आ जाओ, मैं यहां नौकरी लगवा दूंगा। किशोरी मंगलवार को घर में बिना बताए मंदसौर से बस में इंदौर पहुंची। इंदौर से रात 12 बजे भोपाल आईएसबीटी पहुंची। बुधवार को किशोरी की दिल्ली जाने वाली थी। तभी अन्ना नगर निवासी ऑटो चालक मनोज गायकवाड़ ने आरक्षक सुनील को जानकारी दी। सुनील महिला पुलिस के साथ पहुंचा और किशोरी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने ऑटो चालक का सम्मान किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर झिरन्या के मारुगढ़ में 15 वर्षीय किशोरी को अगवाकर तीन लोगोें ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के दौरान घर में मौजूद पीड़िता के बड़े भाई के साथ पहले जमकर मारपीट की। उसने फोन पर परिजनों व बाद में पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी भाग गए। जल्दबाजी में बाइक छोड़ गए। यह इंदौर जिले से चोरी की हुई है। इंदौर में बाइक को सीसीटीवी में देखा गया है। परिजन के मुताबिक घटना के कुछ देर के बाद तीन आरोपी भी दिखे। वह बाइक लेने आए थे, लेकिन बाइक चालू नहीं हुई तो उसे छोड़कर भाग गए। उनकी उम्र 20-30 साल के बीच है। पुलिस को शक है कि वे क्षेत्र के होकर इंदौर आने-जाने वाले हो सकते हैं। मौके पर एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान पहुंचे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हुआ। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। जानकारी के मुताबिक युवक (19) व छोटी बहन (15) के साथ खेत में टापरी बनाकर एक साल से मजदूरी कर रहे थे।

इन तीन बिंदुओं पर पुलिस की पूछताछ
1 : पिछले दिनों पीड़िता या उसके भाई का किसी से विवाद तो नही हुआ।
2: किसी ने पीड़िता से छेड़छाड़ तो नहीं की।
3 : पीड़िता की कहीं रिश्ते की बात चली हो और विवाद हुआ।

ऐसी है जांच

  • क्षेत्र के हैं आरोपी, इंदौर में सीसीटीवी में दिखी बाइक
  • इंदौर से बाइक चुराकर की है वारदात, सीसीटीवी में देखे गए हैं
  • 20-30 साल उम्र के क्षेत्र के हैं आरोपी, जो इंदौर आते-जाते रहते हैं, पुलिस से फुटेज मांगे हैं।

भाई को लकड़ियों से पीटा, परिजनों ने तलाशा तो रास्ते में बहन घायल मिली, दरिंदों का पीछा किया पर भाग निकले
पीड़िता के भाई ने बताया रात 1 बजे तीन लोग आए और भाई से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद वे चले गए। 10 मिनट के बाद दोबारा आए। इस बार शराब मांगी। इंकार किया तो मारपीट शुरू कर दी। दो बदमाश बहन को उठाकर खेतों की ओर ले जाने लगे। मैंने विरोध किया तो मुझे लकड़ियों से मारा। किसी तरह उनसे छूटकर गांव की तरफ भागा। खेत मालिक व बामनपुरी में परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। इसके बाद बाइक लेकर 5 परिजन पहुंचे। परिजन ढूंढते हुए आईटीआई कॉलेज की ओर पहुंचे। यहां रास्ते मंे बहन घायल मिली। वे आसपास दिखे तो परिजनों ने तीनों का पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिले। आरोपियों ने पीड़िता के भाई को लकड़ियों से पीटा। उसकी जांघों में सूजन आ गया। पीठ पर लकड़ी के निशान है।

पीड़िता ने कहा- मेरा मुंह कपड़े से बांध दिया था ताकि चिल्ला न सकूं
रात करीब 3 बजे परिजन पीड़िता को लेकर गांव पहुंचे। यहां पीड़िता रोती रही। सुबह करीब 6 बजे पीड़िता की मां पहुंची तो उसने घटनाक्रम बताया। दो घंटे के बाद पुलिस को शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। इसमें दो युवक आदिवासी बोली में बात कर रहे थे। जबकि एक हिंदी व निमाड़ी बोल रहा था। मेरा मुंह कपड़े से बांध दिया था। ताकि में चिल्ला न सकूं। ज्यादती बाद मुझे गाली-गलौच करते हुए खूब लात-घूंसों से मारपीट की। मेरा गला दबा रहे थे। मुझे लगा अब नहीं बच सकेंगे। इसके बाद मुझे छोड़कर भाग गए।

आरोपियों ने तीन माह पहले इंदौर से चुराई थी बाइक, गांवों में खोजबीन की
आरोपी जिस बाइक से आए थे वह 3 माह पहले ही इंदौर से चोरी हुई है। पुलिस ने बाइक को आसपास के लोगों से तस्दीक कराई। ताकि घटना की जानकारी मिल सके। किसी ने बाइक के बारे में जानकारी नहीं मिली। ग्रामीणाें के अनुसार पीड़िता के 5 भाई है। वह 5वीं तक पढ़ाई करने के बाद भाई के साथ खेत पर ही रहती थी। घटनास्थल से 200 मीटर दूर आईटीआई कॉलेज व पास में निर्माणाधीन कन्या परिसर भी है।

दोपहर में पहुंचे एसपी, झिरन्या में ही मेडिकल परीक्षण कराया
दोपहर 2 बजे एसपी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा प्राथमिक जांच व पीड़िता के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के मेडिकल परीक्षण की व्यवस्था झिरन्या अस्पताल में ही करवाई गई है। जांच के बाद धाराएं लगाई जाएगी। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

इंदौर में बाइक के फुटेज की जांच कर रहे हैं। आरोपी क्षेत्र के हो सकते हैं, जिनका इंदौर आना-जाना हो। पीड़िता का मेडिकल कराकर अपहरण व गैंगरेप का केस दर्ज किया है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। - शैलेंद्र चौहान, एसपी खरगोन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मारपीट के बाद इस झोपड़ी से पीड़िता को ले गए बदमाश।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

रामपुर गुर्रा थाना क्षेत्र में होरियपीपर मेहराघाट में राजस्व दल व पुलिस के साथ मारपीट करने वाले रेत चोरी के दो आरोपियों के जमानत आवेदन इटारसी कोर्ट ने रद्द कर दिए हैं। ये आरोपी राजा कीर और प्रकाश कीर हैं। इनके जमानत आवेदन पत्र पर सुनवाई बुधवार को प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश देवेश उपाध्याय ने की। अति जिला लोक अभियोजक भूरेसिंह भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जमानत का विरोध किया। आरोपी ने जिस प्रकार से राजस्व अधिकारियों और पुलिस के साथ मारपीट की उसमें पुलिस के दो आरक्षक भी घायल हुए थे। अगर जमानत दी गई तो आरोपियों के हौसले बुलंद हो जाएंगे।

यह भी कहा गया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनके जमानत पर छूटने से समाज में गलत संदेश जाएगा। सत्र न्यायाधीश ने आरोपी रेत माफिया राजा कीर ओर प्रकाश कीर निवासी होरिया पीपर के जमानत आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया। दोनों आरोपियों को जेल में रहना होगा। वहीं रेत चोरी के दो अन्य मामलों में नगर थाना क्षेत्र के आरोपी रामगोपाल कीर ओर ब्रजमोहन कीर की जमानत भी आज न्यायाधीश संजय पांडे ने निरस्त की।
आज कुल 4 रेत माफियाओ की जमानत खारिज हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहर के बैंक एटीएम सैनिटाइज नहीं हाेने के चलते आम लाेग परेशान हैं। लाेगाें की शिकायत है कि एटीएम पर न ताे सैनिटाइजर रखा जा रहा है और न ही एटीएम काे प्रबंधन की ओर से सैनिटाइज किया जा रहा है। मामले काे लेकर लीड बैंक मैनेजर रमेश हिले ने बताया कि एटीएम पर रुपए लाेड करने से लेकर साफ सफाई और सैनिटाइज किए जाने का ठेका कंपनियाें काे दिया जाता है। इसकेे लिए बैंक प्रबंधन जवाबदार नहीं है। कंपनियां अपनी सुविधा से यह काम कराती हैं। इधर आम लाेगाें का कहना है कि एटीएम से तकरीबन शहर के सभी लाेग रुपए निकालते हैं। शहर में शासकीय बैंकाें के एटीएम सहित निजी बैंकाें के एटीएम भी हैं, लेकिन कहीं पर भी सैनिटाइजर नहीं रखा जा रहा है।

साथ ही एटीएम काे सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। स्क्रीन टच व मैन्युअल दाेनाें ही एटीएम में लाेगाें काे हाथ लगाना हाेता है। इससे लाेगाें में संक्रमण का खतरा रहता है। नारायण नगर निवासी नीरज पारासर ने कहा कि एटीएम में सैनिटाइजर रखा जाना चाहिए। साथ ही बैंक प्रबंधन काे इसकी माॅनिटरिंग करनी चाहिए। शहर में हर आदमी एटीएम का उपयाेग करता है। ऐसे में संक्रमण का खतरा रहता है। हाउसिंग बाेर्ड निवासी वीके यादव ने बताया कि एटीएम से काेराेना संक्रमण फैलने के आसार हैं। यहां बाहर से आने वाले और सभी तरह के लाेग पहुंचते हैं। शहर में एटीएम कभी भी सैनिटाइज करते नहीं देखे गए हैं। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होशंगाबाद। बैंकों के एटीएम में सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोविड 19 के अंतर्गत युवा खिलाड़ियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए व्यायाम एवं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता न्यूयार्ड के रेलवे स्कूल मैदान पर चल रही है। बुधवार को चौथे दिन पहला मैच नेशनल फुटबॉल क्लब ऑक्सीजन-2 और रॉजर्स एंबुलेंस के मध्य खेला गया। पहला मैच रोमांचक रहा। एकतरफा मुकाबले में नेशनल ऑक्सीजन 2 ने रिज़र्स क्लब एंबुलेंस को 5-1 गोल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के रेफरी दीपक परदेसी लाइनमैन राकेश रैकवार सुदीप चक्रवर्ती ,सोनू ,पवन उस रेट अंकुश थे।

दूसरा मैच रेलवे बॉयज मास्क 11 एवं यंग कोराना वारियर्स के मध्य खेला गया। उतार-चढ़ाव भरे मैच में पहला गोल अमन दास ने किया। दूसरा और तीसरा गोल अक्षत तिवारी ने कर कर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी। क्लब ने अगले दौर में प्रवेश किया। बेस्ट रेफरी पुरस्कार आयोजन समिति ने दीपक परदेसी को दिया गया। विशेष गोल मारने पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने अक्षत तिवारी को पुरस्कार दिया।

आज के मैच

  • गुरुवार 1 अक्टूबर को यंग कोरोना करियर्स एवं ग्रेट इम्यून नेशनल फुटबॉल क्लब के बीच शाम 4 बजे मैच प्रारंभ होगा।
  • दूसरा मैच रेलवे बॉयस सैनिटाइजर एवं कोरोना फाइटर के मध्य शाम 5 बजे प्रारंभ होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National Oxygen 2 defeated Risers Club Ambulance 5–1, football competition running at Railway School ground in Itarsi New York


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

घोघरी के जंगल में मंगलवार को आदिवासी महिला गायत्री उइके की हत्या चरित्र के संदेह में उसी के पति समोखी उइके ने की थी। वह पत्नी को लकड़ी लेने के बहाने जंगल में ले गया था और कुल्हाड़ी से गर्दन पर ऐसा वार किया कि वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। तीसरे दिन घोघरी के जंगल में महिला का शव मिला। पति ने कुछ बताने में आनाकानी की तो ग्रामीणों ने उसे नशे की हालत में पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस आई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को पथरौटा पुलिस ने सरकारी अस्पताल में आरोपी का कोविड टेस्ट करवाया और इटारसी कोर्ट में पेश किया। उसे अपनी करनी पर कोई पछतावा नहीं था।

कोर्ट के आदेश पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर होशंगाबाद जेल भेज दिया गया। पथरौटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया आदिवासी दंपती के 12-13 साल के दो बच्चे हैं। मां की हत्या हो गई और पिता जेल चले गए। अब ये बच्चे अपनी ननिहाल में हैं। मंगलवार को जिस महिला का शव जंगल में मिला उसकी पहचान भाई ने की। मृतका गायत्री उइके है। उम्र 36 वर्ष के आसपास है। यह महिला रविवार 27 सितंबर से लापता थी।

27 सितंबर से घर से लापता थी महिला

सोमवार को भाई ने पथरौटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना के पीछे यह कहानी सामने आई कि गायत्री अपने मायके में घर बना कर रह रही थी। एक महीने पहले उसका पति 40 वर्षीय समोखी उइके कोटरा गांव से आया था। चीपापुरा में दोनों पति-पत्नी एक जगह रहने लगे। पति को पहले से ही अपनी पत्नी के अलग रहने पर शक था। घटना के एक दिन पहले उसने पत्नी को किसी के साथ देख लिया।

इसके बाद उसने पत्नी गायत्री को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। रविवार को पति समोखी लकड़ी लेने के बहाने पत्नी को जंगल ले गया और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व उसके कपड़े जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या चरित्र शक में हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी पति


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोविड-19 में मजदूरों को रोजगार देने के उद्देश्य से सरकार ने पंचायतों में मनरेगा के तहत काम कराने के निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत चाकरा ने मजदूरों से नाला गहरीकरण का कार्य कराया। यह काम कराए करीब चार माह हो चुके हैं लेकिन पंचायत सचिव मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहे हैं। परेशान मजदूरों ने बुधवार को खालवा जनपद पहुंचकर मनरेगा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
चाकरा के शंकरलाल सालकराम, सूबेदार कलीराम, बाबूलाल सालकराम, मांगीलाल गादू, फूलवती बाई, कालू भूरिया सहित दो दर्जन से अधिक मजदूरों ने बताया बारिश से पूर्व हमने शंकरलाल गंगाराम के खेत के पास मनरेगा के तहत नाला गहरीकरण का कार्य किया था। जिसकी प्रति मजदूर 1400 रुपए मजदूरी बनी थी। पंचायत सचिव भुगतान नहीं कर रहा है। हम ग्राम पंचायत के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। सहायक सचिव व सचिव गजानंद निरगुड़े हमें परेशान कर रहे हैं।
फर्जी खातों में भुगतान की आशंका
मजदूरों ने बताया गांव में कुछ लोगों के खातों में मनरेगा की मजदूरी के भुगतान की जानकारी मिली है। यह ऐसे लोगों के खाते हैं जिन्होेंने मजदूरी की ही नहीं। उन्होंने सचिव द्वारा भरे गए फर्जी मस्टर और खातों की जांच की मांग की है। मजदूरों ने कहा सचिव निगरगुड़े हमारे खाते चालू नहीं होने का बहाना कर रहे हैं, जबकि खातों में हर माह लेन-देन हो रहा है। मजदूरी दूसरे लोगों के खातों में डालने की आशंका है।
दोबारा डाले हैं मस्टर
^नाला गहीरकरण के कुछ मजदूरों के बैंक खाते बंद बता रहे हैं। उन्हें अपडेट कर दोबारा मस्टर डाले गए हैं। जल्द ही मजदूरी का भुगतान हो जाएगा।
गजानंद निरगुड़े, सचिव ग्राम पंचायत चाकरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

28 सीटों के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा ने बुधवार को प्रदेश चुनाव समिति के प्रमुख सदस्यों के साथ एक-एक सीट के बारे में बात की। इसमें 25 सीटों पर कांग्रेस से भाजपा में आए नेता चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी तीन सीटों के प्रत्याशियों को आज अंतिम रूप दे दिया जाएगा। हालांकि जौरा सीट से सुबेदार सिंह सिकरवार और आगर सीट से बंटी ऊंटवाल (पूर्व सांसद मनोहर ऊंटवाल के बेटे) का नाम लगभग तय है। ब्यावरा में कांग्रेस विधायक रहे गोवर्धन दांगी से 2018 का विधानसभा चुनाव हारने वाले नारायण सिंह पंवार का नाम आगे है। पंवार पिछला चुनाव महज 826 वोटों से हारे थे। पंवार के साथ पार्टी उनके भतीजे जगदीश पंवार के नाम पर भी विचार कर रही है।

चुनाव समिति के प्रमुख सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल रहे। इन सदस्यों के साथ वर्चुअल मीडिया के जरिए दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय नरेंद्र सिंह तोमर भी जुड़े।

प्रदेश नेतृत्व की ओर से एक-एक सीट के बारे में फीडबैक दिया गया। साथ ही मौजूदा स्थिति बताई गई। मौजूदा विधायकों के निधन के बाद रिक्त हुई जौरी, आगर और ब्यावरा सीट के बारे में भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री व प्रदेश संगठन बची हुई तीन सीटों के नाम तय करके देर शाम दिल्ली को भेजेंगे। इसके बाद दिल्ली नामों की घोषणा करेगी।

सदस्यों ने केंद्रीय नेतृत्व को तैयारियां भी बताईं
प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों ने केंद्रीय नेतृत्व को चुनाव की तैयारियां भी बताईं। कहा कि दो अक्टूबर गांधी जयंती के साथ ही 28 सीटों के मंडल और बूथ तक सम्मेलन होंगे। पेज प्रमुखों तक को बुलाया जाएगा। इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। प्रदेश संगठन ने हर सीट पर बनाई गई कोर टीम और विधानसभा प्रभारियों के बारे में बताया। देर रात तक चली बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा व भूपेंद्र सिंह रवाना हो गए। इसके बाद भी प्रमुख नेताओं के बीच आधे घंटे तक बैठक चली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सीएम हेल्पलाइन ऑनलाइन पोर्टल पर मिल रही शिकायतों का निराकरण लेवल एक और दो पर ही हो जाए। यह बात आयुक्त हिमांशु भट्‌ट ने कही। उन्होंने इसके लिए विभागवार अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दर्ज शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों के साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटरों की भी जिम्मेदारी तय की है।
सामान्य प्रशासन एवं स्थापना राजस्व, लेखा, पार्किंग और आवारा पशु संबंधी शिकायतों के लिए उपायुक्त दिनेश मिश्रा, भवन अनुज्ञा अनुमति, स्थाई अतिक्रमण, स्मार्ट सिटी, उद्यान, पेयजल, अस्थाई अतिक्रमण, प्रकाश विभाग और यांत्रिकी प्रकोष्ठ के लिए सहायक यंत्री वर्षा घिडोडे को निगम की योजना शाखा, पेंशन, समग्र आईडी तथा सभी जन- कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सीवरेज, आवारा पशुओं तथा साफ-सफाई संबंधी शिकायतों व मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना, पीएम स्वनिधि के लिए सहायक आयुक्त मोनिका पारधी को लेवल -दो अधिकारी नियुक्त किया है। सहायक यंत्री एचआर पांडे को जनकार्य एवं उद्यान विभाग, प्रभारी बाजार अधिकारी अशोक तारे को राजस्व बाजार विभाग, प्रभारी सहायक यंत्री संजय शुक्ला को जल कार्य एवं सीवरेज विभाग, उपयंत्री भूपेंद्र सिंह बिसेन को प्रकाश विभाग, सहायक यंत्री अंतर सिंह तंवर को यांत्रिकी प्रकोष्ठ, प्रभारी राजस्व अधिकारी रामचरण खरे को राजस्व विभाग, प्रभारी योजना अधिकारी नवनीत शुक्ला को योजना शाखा, समग्र आईडी पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शाहीन खान को आवारा पशुओं और साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सेवाओं और सीवरेज, सिटी मैनेजर मनु उपाध्याय को मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना तथा प्रभारी कार्यालय अधीक्षक कमल रघुवंशी को सामान्य प्रशासन, स्थापना व लेखा विभाग के लिए लेवल-एक अधिकारी नियुक्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस की मदद से मंगलवार रात पकड़े गए कंटेनर में 50 गोवंश भरे मिले। इनमें 48 केड़े और दो गाय शामिल हैं। इनमें से 14 केड़े मृत मिले। ठूंसकर भरने से दम घुटने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस कंटेनर छोड़कर भागे तीन आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। कंटेनर से जब्त किए गोवंश को बंभाड़ा की गौशाला भेजा गया है।
मंगलवार को जिला गोरक्षा प्रमुख महेंद्र महाजन को गुजरात के सतीश भाई सोहनी से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में गोवंश भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाए जा रहे हैं। इस पर बजरंग दल कार्यकर्ता इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर निंबोला थाने के पास मुस्तैद हो गए। उन्होंने गोवंश तस्करी की पुलिस को भी सूचना दे दी। रात करीब 8 बजे उन्हें खंडवा की ओर से कंटेनर यूपी-21-सीएन-2807 आता दिखा। कार्यकर्ताओं ने उसे रोकना चाहा लेकिन ड्राइवर तेज गति से कंटेनर भगा ले गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ बाइक से कंटेनर का छह किमी दूर उतावली नदी तक पीछा किया। रईपुरा के पास ड्राइवर ने कंटेनर पलटाया और एक ढाबे के पास खड़ाकर कंटेनर में सवार दो अन्य आरोपियों के साथ खेतों के रास्ते भाग निकला।
लगी नंबर प्लेट के अलावा दो अन्य नंबर प्लेट मिली - कंटेनर पर लगी नंबर प्लेट के अलावा तलाशी में अंदर से दो अन्य नंबर प्लेट भी मिली है। इन पर एचआर-55-टी-1214 और यूपी-21-सीए- 281 नंबर लिखे थे। आरोपी इंदौर की ओर से महाराष्ट्र की तरफ जा रहे थे। रास्ते में जगह-जगह नंबर प्लेट बदल देते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

समीर राजपूत |
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी ने 101 दिन तक कोरोना से लड़ाई लड़ी और जीत गए। गुरुवार को उन्हें अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस दौरान वे 51 दिन तक वेंटिलेटर पर भी रहे। अस्पताल का दावा है कि कोरोना के इलाज के लिए 101 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने वाले वे पहले एशियाई हैं। जब उन्हें दाखिल किया गया था, तब उनके फेफड़े पत्थर जैसे सख्त हो गए थे। वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद उनका ऑक्सीजन लेवल बढ़ नहीं रहा था। उन्हें 100% ऑक्सीजन दिए जाने के बाद भी 85% ऑक्सीजन मिल रही थी। हालांकि, चार डॉक्टरों, नर्सिंग, पैरामेडिकल अपने फिजियोथेरेपिस्ट स्टाफ के साथ 12 लोगों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी। सिम्स के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अमित पटेल ने बताया कि 67 साल के भरतसिंह कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद 10 दिनों तक वडोदरा में इलाज कराते रहे। उसके बाद 30 जून को उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया। उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें तत्काल वेंटिलेटर पर रखा गया। शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने पर उन्हें दिन मंें 4-5 बार ‘लंग्स प्रोनिंग रिक्रूटमेेंट थेरेपी’ दी गई। इससे 15-20 दिनों में उनकी ऑक्सीजन की जरूरत घटने लगी। लेकिन उनके फेफड़े और खून में बैक्टीरियल और फंगस इंफेक्शन होने लगा। मल्टीपल एंटीबॉयोटिक से इन्हें इंफेक्शन मुक्त किया गया। इस दौरान उनके स्नायुतंत्र कमजोर हो गए और पांच प्लाज्मा फेरासिस कराने के बाद 51 दिनों तक वेंटिलेटर पर आईसीयू में रखा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अस्पताल में बातचीत करते भरतसिंह।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अनलॉक-4 सूरत के लिए कई कारणों से राहत देने वाली रही। हालांकि पिछले माह की तुलना में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ाेतरी हुई है, लेकिन अच्छी बात यह रही कि मौतों की की संख्या में अच्छी खासी गिरावट आई है। अगस्त में जहां कुल 218 मौतें दर्ज की गई वहीं सितंबर में केवल 112 लोगों की कोरोना से जान गई।

रिकवरी रेट भी 88 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। मृत्य दर फिलहाल 3.18 प्रतिशत है जबकि अगस्त में यह दर 3.88% थी। कुल केसों की बात करें तो अगस्त में 7320 मरीज मिले थे, लेकिन सितंबर माह में कुल 8186 केस आए। हालांकि एक्टिव मरीजों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में कमी आई है और अस्पतालों में कोरोना मरीजों के भर्ती होने की संख्या में भी कमी आई है।

गुजरात में सितंबर में कुल 40,959 मरीज मिले, अगस्त में 34,959
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण से और 11 लोगों की मौत हो गई। मौतों का कुल आंकड़ा 3453 हो गया है। इसके साथ ही 1390 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 137394 पर पहुंच गई है। इस तरह सितंबर माह में कुल 40 हजार 959 मरीज मिले जबकि अगस्त में कुल 34 हजार 997 रोगी मिले थे। इधर, पिछले 24 घंटे में 1372 और लोग स्वस्थ हुए। अब तक ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 117231 हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

(लवकुश मिश्रा) सूरत की मेट्रो ट्रेन का काम अब जमीन पर उतरने वाला है। मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत सूरत मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1 के पहले सेक्शन के तहत 11 किमी एलिवेटेड रूट के 10 स्टेशनों के बीच दिसंबर से काम शुरू हो जाएगा।

इसके लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) की टेक्नीकल बिड में देश की छह बड़ी इन्फ्रा कंपनियां जमीन पर एलिवेटेड मार्ग का निर्माण करने के लिए सामने आई हैं। यानी कि मेट्रो की बुनियाद रखने में भी आत्मनिर्भर भारत अभियान की झलक है। इससे पहले फेज-1 के एलिवेटेड और अंडर ग्राउंड मार्ग के लिए छह ग्लोबल कंपनियों ने एक्सप्रेशन और इंट्रेस्ट के तहत रूचि दिखाई है।

ये ग्लोबल कंपनियां मेट्रो परियोजना की कंसल्टेंट होंगी, जो जमीन पर काम करने वाली कंपनियों की सुपरविजन और दिशा निर्देश देंगी। उल्लेखनीय है कि सूरत शहर में फेज 1 और फेज 2 के तहत लगभग 40 किमी मेट्रो रेल लाइन का कार्य किया जाना है।

सबसे पहले कॉरिडोर 1 के सरथाणा से ड्रीम सिटी के बीच 21.61 किमी रूट पर 20 स्टेशनों को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसमें 15.44 किमी रूट पर 14 स्टेशन एलिवेटेड है। जबकि 6.47 किमी रूट पर 6 स्टेशन भूमिगत यानी अंडरग्राउंड है।

शुरुआत में कादरशाह की नाल से ड्रीम सिटी के बीच तैयार होगा रूट

टेक्नीकल बिड में सूरत मेट्रो की परियोजना के पहले फेज के लाइन-1 में 21.61 किलोमीटर लाइन शामिल है। इसमें पहले 11.6 किमी कादरशाह की नाल से ड्रीम सिटी के बीच पहले 10 एलिवेटेड स्टेशनों के बीच निर्माण होना है। गुजरात मेट्रो रेल द्वारा 1 जून को इस 11 किमी के लिए 805.356 करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। इस 11 किमी एलिवेटेड रूट की लागत 805 करोड़ है। ठेका लेने वाली कंपनी को 30 महीनों में काम पूरा करके देना है।
एलिवेटेड का पहला सेक्शन: कंपनियाें का मूल्यांकन शुरू, अब फायनेंशियल बिड खुलेगी

जीएमआरसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जून में इस 11 किमी एलिवेटेड रूट के लिए 805 करोड़ की टेंडर राशि जारी की गई थी उसकी टेक्नीकल बिड अब खुल गई है। टेक्निकल मानकों पर ये कंपनियां खरी उतरी हंै। इनका मूल्यांकन हमने शुरू कर दिया है। इसके बाद अगले पड़ाव के तहत फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसमें से सबसे कम बोली वाले एक बिडर को 11 किमी एलिवेटेड रूट पर काम करने का ठेका काम सौंप दिया जाएगा। इसमें अक्टूबर तक का समय लगेगा। नवंबर तक यह काम कर लिया जाएगा और दिसंबर से काम शुरू कर देने की पूरी संभावना है।

दूसरा सेक्शन अंडरग्राउंड वाला: छह स्टेशनों के लिए 12 अक्टूबर तक खोली जाएगी टेक्नीकल बिड
सूरत मेट्रो के फेज 1 के सबसे सेंसिटिव हिस्से यानी अंडरग्राउंड मार्ग कपोदरा रैंप स्टेशन से सूरत रेलवे स्टेशन के बीच और सूरत रेलवे स्टेशन से चौक बाजार के बीच 6 स्टेशनों के लिए टेक्नीकल बिड 12 अक्टूबर को खोली जाएगी। इसमें कपोदरा रैंप, लाभेश्वर,सेंट्रल वियर हाउस सूरत स्टेशन भूमिगत मार्ग के लिए 929.46 करोड़ का टेंडर मांगा गया है जबकि सूरत स्टेशन ,मस्कति हॉस्पिटल और चौक बाज़ार रैंप भूमिगत मार्ग के लिए 942.46 करोड़ रुपए टेंडर मांगा गया है।

बिड में दिल्ली और कोलकाता मेट्रो, बांद्रा-वर्ली सी लिंक बनाने वाली कंपनियां शामिल

1 . दिलीप बिल्डकॉन - एवरस्कॉन जेवी
रोड एंड ब्रिज निर्माण, माइनिंग, वाटर सैनिटेशन प्रोजेक्ट, सीवेज,डैम , देश के 17 राज्यों में काम प्रगति पर
2. एचसीसी - केईसी जेवी
कोलकाता मेट्रो, बांद्रा -वर्ली सी लिंक, बोगिबिल ब्रिज -आसाम, दिल्ली मेट्रो, पीरपंजाल रेलवे टनल, कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट
3. जे कुमार - रंजीत बिल्डकॉन जेवी
मुंबई मेट्रो, रोड एंड ब्रिज प्रोजेक्ट,
4. लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)
देश में 400 हाई राइज टावर, 11 एयरपोर्ट, 53 आईटी पार्क , 17 ऑटोमोबाइल प्लांट, मेट्रो रेल हैदराबाद
5 . एनसीसी
रेलवे साइडिंग एनटीपीसी, वेल्लोर गेज कन्वर्जन, बेंगलुरू मेट्रो रेल , दिल्ली मेट्रो रेल लाइन
6. सौभाग्य - एसपी सिंगला जेवी
ईस्टर्न पैरिफेरल एक्सप्रेस वे, जोधपुर रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग (सामख्याली -भचाऊ), रांची रिंग रोड।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Self-reliant in metro India too; 6 big infra companies of the country came forward to build 10 elevated stations in 11.6 km, deadline 30 months


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सात माह से कोरोना काल में बिना अवकाश लिए ड्यूटी रहे एक कर्मचारी पर चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई के लिए लिखा है। यह पत्र एमसीएच विंग प्रभारी की शिकायत के बाद आया है। एमसीएच विंग के प्रभारी ने कनिष्ठ सहायक ईश्वरसिंह के खिलाफ काम पर नहीं आने को लेकर शिकायत दी थी। यह शिकायत अगस्त के शुरूआती सप्ताह में दी गई थी। 13 अगस्त के आस पास नोटिस मिला।

इसके बाद परेशान होकर कर्मचारी ने पीएमओ डॉ. शंकरलाल को एमसीएच प्रभारी द्वारा परेशान करने की शिकायत की तो प्रभारी ने पीएमओ को पत्र लिखा और ईश्वरसिंह के कार्यदिवस की जानकारी देने की बात कही गई। इससे पहले करीब पांच दिन पहले कर्मचारी ने पीएमओ को पत्र लिखा और बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है और वह आत्महत्या करना चाहता है। इस पत्र की एक प्रति कलेक्टर और सीएमएचओ को भी भेजी गई है।

खास बात यह है कि वरिष्ठों के बीच का विवाद अस्पताल पर भारी पड़ता दिख रहा है। कर्मचारी को परेशान करने के मामले को लेकर जेएलएन अस्पताल के पीएमओ डॉ. शंकरलाल का कहना है कि उच्च अधिकारियों से पत्र मिला है। लेकिन यह अस्पताल का मामला है। पत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। इधर, शिकायत को लेकर जब एमसीएच विंग के प्रभारी से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका फोन लगातार व्यस्त रहा।

कर्मचारी का दावा : कोरोना ड्यूटी के दौरान 7 माह में 1 भी अवकाश नहीं लिया, इस समर्पण का ऐसा प्रतिफल क्यों

अगस्त में जब शिकायत की गई थी तो इसके बाद संयुक्त निदेशक ने पीएमओ को शिकायत दी थी। जिसमें काम नहीं करने की शिकायत की गई थी। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने पीएमओ को लिखे पत्र में बताया कि कनिष्ठ सहायक को काम करने के लिए दो बार पाबंद किए जाने के बाद भी 11 अगस्त तक काम शुरू नहीं किया गया है। जिसमें कार्मिक को तीन दिन काम करने के लिए पाबंद किया गया था।

पत्र मेें यह भी लिखा गया था कि सरकार द्वारा निर्धारित नवीनतम प्रपत्र में आरोप पत्र तैयार कर भेजा जाए। इसके बाद पीएमओ ने नौ सितंबर को जवाब में बताया कि कर्मचारी को कोरोना रिपोर्टिंग के लिए लगाया गया है। कर्मचारी का कहना है कि इसके बाद मामला समझाइश के स्तर पर आ गया और उसने खुद प्रभारी के पास जाकर शिकायत करने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला।
कर्मचारी ने पांच दिन पहले आत्महत्या की जताई मंशा
करीब 23 सितंबर को कर्मचारी ने पीएमओ को पत्र लिखा जिसमें प्रभारी अधिकारी द्वारा परेशान करने की बात बताई गई। पत्र में बताया गया है कि वह पीएमओ के आदेश से ही आरटीपीसीआर लेब में पेंडिंग फॉर्म का कार्य करता है। सात माह से एक भी दिन अवकाश नहीं लिया है। इस पर प्रभारी बार बार परेशान कर रहे है। घर भी दो से तीन घंटे के लिए ही जाना होता है। लेकिन गलत शिकायत कर संयुक्त निदेशक से उसके खिलाफ 17 सीसीए की कार्यवाही के लिए लिखा गया।

पत्र में एमसीएच से कार्य से मुक्त कर हटाने के लिए कहा गया। कर्मचारी ने कहा कि विंग से नहीं हटाया गया तो परेशान होकर आत्महत्या ही रास्ता बचेगा। इसी दिन प्रभारी ने पीएमओ को पत्र लिखा और ड्यूटी के दिनों की जानकारी मांगी गई। इस पत्र में अन्य कर्मचारी को लगाने की बात भी लिखी गई है। इसके बाद अन्य कर्मियों की व्यवस्था किए जाने की सूचना है। मामला कई दिनों से जेएलएन अस्पताल में चर्चा में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेएलएन अस्पताल, जहां चल रहा है विवाद।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहरवासी हर साल भंडारिया क्षेत्र में स्थित डंपिंग यार्ड से निकलते दूषित धुएं से परेशान हाेते हैं। उन्हें अब अप्रैल 2021 तक इस पूरी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इससे न सिर्फ लाेग स्वस्थ्य रहेंगे, बल्कि नगर परिषद काे भी इससे दाे तरह से फायदे हाेंगे। एक ताे अगले साल की स्वच्छता रैंकिंग में नंबर बढ़ेंगे वही शहर में 7 एकड़ बेशकीमती जमीन कचरे के ढेर से मुक्त हाे जाएगी। एेसा अब जल्द ही हाेने वाला है। अगले माह से डंपिंग यार्ड से बायाे माइनिंग का काम शुरू हाे

जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की अाेर से 31 जनवरी 2020 काे जारी अादेश में देशभर में अप्रैल 2021 तक कचरे काे वैज्ञानिक तरीके से साफ करने के लिए कहा था। इसके बाद ही नगर परिषद की अाेर से फरवरी में डंपिंग यार्ड का ड्राेन से सर्वे कराया गया था। भंडारिया स्थित डंिपंग यार्ड में 29104 मीटर स्कवेयर यानी 7.189 एकड़ जमीन पर 96803.3 क्यूबिक मीटर यानि 96803.3 टन कचरा हटाना है।

1. बायाे रेमिडिएशन- नगर परिषद के एसबीएम एईएन अजय गहलाेत ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले डंपिंग यार्ड में 2-2 मीटर ऊचाई के कचरे के ढेर बनाए जाएंगे, जिसे विन्ड्राे कहते हैं। उसके बाद उन ढेरांे पर बायाे कल्चर का छिड़काव किया जाएगा ताकि कचरे की दुर्गंध शहर में नहीं फैले और उस ढेर का ज्यादातर भाग डिकंपाेज किया जा सके। इस प्रक्रिया में जेसीबी के माध्यम से हर 5 दिन बाद ढेर का टर्निंग प्रासेज किया जाएगा, ताकि अाॅक्सीजन प्रवाहित हाेती रहे। इस प्रक्रिया के 2 से 3 सप्ताह बाद जब पूरा वेस्ट फ्री फ्लाॅविंग फाॅर्म में अाएगा तब उसे वेस्ट काे Eगे बायाे माइनिंग प्राेसेज के लिए ट्राेमेल्स मशीन में भेजा जाएगा।

2. बायाे माइनिंग- अायुक्त विजेश मंत्री ने बताया कि ट्राेमेल मशीन में जाने के बाद जाे पाउडर के रूप में मटेरियल प्राप्त हाेगा जिसे साइंटिफिक भाषा में बायाे अर्थ कहते हैं, उसे अाॅर्गेनिक खाद के रूप में उपयाेग में लिया जाएगा। दूसरे भाग में ग्रेवल अाैर पत्थर काॅर्स फेक्शन के रूप में प्राप्त हाेंगे उसे राेड निर्माण अाैर भराव, समतलीकरण अादि कार्याें में उपयाेग में लिया जा सकता है। तीसरा अाैर अंतिम मटेरियल अाॅर्गेनिक काेर्स मटेरियल के रूप में प्राप्त हाेगा, जाे जलने लायक हाेता है, उसे बेलिंग मशीन से बेल बनाकर सीमेंट प्लांट में भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
97 thousand tons of waste will be removed from the dumping yard, the city council will get 7 acres of land


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

देशभर में तितलियों को गिनने, समझने व संरक्षण की मुहिम को आमजन तक ले जाने के लिए मनाए जा रहे तितली माह यानी बिग बटरफ्लाई मंथ के तहत सागवाड़ा में देश की 1328वीं तितली की खोज हुई है। स्पीआलिया जेब्रा नामक इस तितली की खोज करने वाले मुकेश पंवार हैं। वे राउप्रावि डामाेरवाड़ा में तृतीय श्रेणी शिक्षक हैं। पिछले 15 वर्षों से तितलियों पर शोध कर रहे वागड़ नेचर क्लब के सदस्य मुकेश पंवार ने इस स्पीआलिया जेब्रा तितली को 8 नवम्बर 2014 को सागवाड़ा के धनराज फार्म हाउस पर देखा था। उसी दौरान उन्होंने फोटो क्लिक कर इसकी पहचान के लिए उत्तराखंड के भीमताल स्थित बटरफ्लाई शोध संस्थान को भेजा था। इस तितली पर करीब 6 साल की लंबी शोध प्रक्रिया के बाद

संस्थान के निदेशक पीटर स्मेटाचौक ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि यह तितली भारत की 1328वीं तितली हैं। मुकेश पंवार ने अब तक राजस्थान में 111 प्रजातियांे की तितलियों को देखा और पहचाना है उन्होंने इनमें से 82 प्रजातियों की तितलियों के जीवनचक्र का अध्ययन कर क्लिक भी किया है। वागड़ नेचर क्लब के डॉ. कमलेश शर्मा ने दोनों उपलब्धियों का श्रेय दक्षिण राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे विविध कार्यों के कारण लोगों में आ रही जागरूकता को दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सस्पेंड किए गए महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा और उनकी पत्नी के बीच विवाद पहले भी होते रहे हैं। 12 साल पहले ग्वालियर के हरीशंकरपुरम स्थित निवास पर शर्मा दंपति के बीच झगड़ा हुआ था, तब श्री शर्मा के खिलाफ पत्नी प्रिया शर्मा ने विश्वविद्यालय थाने में घरेलू हिंसा व मारपीट करने की शिकायत की थी।

बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। यही नहीं डबरा थाने में श्री शर्मा के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था।मूलत: डबरा के रहने वाले पुरुषोत्तम शर्मा का निवास ग्वालियर के हरीशंकरपुरम में हैं। 2008 में जब पुरुषाेत्तम शर्मा भोपाल में बतौर डीआईजी पदस्थ थे तब ग्वालियर में उनके व पत्नी प्रिया शर्मा के बीच झगड़ा हुआ था।

इसके बाद विश्वविद्यालय थाने में पत्नी ने उनके खिलाफ मारपीट करने के साथ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। पुलिस सूत्राें ने बताया कि इस घटना के बाद शर्मा दंपति काे मेला स्थित पुलिस के तत्कालीन परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों के बीच करीब डेढ़ माह तक बातचीत का दौर चला था। इसके बाद प्रिया शर्मा ने शिकायत वापस लेते हुए समझौता कर लिया था। इस घटना के बाद श्री शर्मा और परिवार के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी ने प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। यह मामला अदालत तक भी पहुंचा था।

जिस महिला के घर गए थे डीजी, उसका पति ग्वालियर में लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था
डीजी पुरुषाेत्तम शर्मा काे पत्नी प्रिया शर्मा ने जिस महिला के फ्लैट पर पकड़ा था, वह ग्वालियर की हजीरा क्षेत्र की निवासी है। बताया गया है कि महिला का पति काेराेना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान हजीरा क्षेत्र में ही अवैध शराब के साथ भी पकड़ा गया था। महिला भाेपाल के एक न्यूज चैनल में एंकर है, लेकिन उसने ग्वालियर में कभी मीडिया के क्षेत्र में काम नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 years ago, wife had made a complaint of domestic violence against DG Purushottam Sharma, the agreement was reached after counseling
12 years ago, wife had made a complaint of domestic violence against DG Purushottam Sharma, the agreement was reached after counseling
12 years ago, wife had made a complaint of domestic violence against DG Purushottam Sharma, the agreement was reached after counseling


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

इंदौर में मंगलवार को 482 नए मरीज मिले, जो एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं 7 की मौत हो गई। शहर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4597 पर पहुंच गई है। यहां अब तक 24006 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 18844 ठीक हो गए। अब तक 565 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार से खजराना गणेश मंदिर समेत अन्य धर्मस्थल खोल दिए गए हैं।

उधर, स्वास्थ्य विभाग को 14 हजार रैपिड एंटीजन जांच किट मिल गई है। इससे कुछ दिनों से हो रही कम जांचों को गति मिलेगी और अधिक संख्या में कोविड के सैंपल टेस्ट किए जा सकेंगे। हालांकि 14 हजार किट इस लिहाज से भी कम ही हैं, क्योंकि अगर हर दिन शहर के 44 फीवर क्लिनिक पर 2 हजार जांचें हुईं तो सात दिन में ही किट खत्म हो जाएगी।

अभी जिस तरह की दिक्कत अभी इसके मिलने में आई है, वैसी परेशानी चलती रही तो फिर जांचों पर ब्रेक लगेगा। वैसे अफसरों का कहना है कि व्यवस्था को ऐसा बना रहे हैं कि जैसे ही किट खत्म होगी, भोपाल से आपूर्ति हो जाएगी। इधर, अब अफसरों ने किट मिलते ही बुधवार से शहर में 4 हजार जांच रोज करने का लक्ष्य तय किया है। 2 हजार जांचें फीवर क्लिनिक में तो 2 हजार आरटीपीसीआर से होंगी। पूर्व में यह लक्ष्य 3800 का था।

डबरा एसडीएम सहित चार की मौत, 154 नए संक्रमित मिले
ग्वालियर |
कोरोना से मंगलवार काे डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडेय (47) समेत 4 मरीजाें की माैत हाे गइ। एसडीएम गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। सुबह 8 बजे उनकी मौत हो गई। उधर, 154 नए संक्रमित मिले। जिले में 11388 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

जबलपुर : 176 नए पॉजिटिव, दो मौतें
जिले में मंगलवार को 176 नए मरीज मिले और 201 ठीक हाेकर घर लाैटे। दो मरीजों की मौत हुई। अब तक 149 मरीजाें की माैत हाे चुकी है। एक्टिव केस 1318 हैं। यहां कुल संक्रमिताें की संख्या 9855 हाे गई।

राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ से हाईकोर्ट सख्त- 5 जिलों के कलेक्टर-एसपी की वीसी से आज होगी पेशी
ग्वालियर | राजनीतिक आयोजनाें में जुट रही भीड़ को लेकर मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस शील नागू और जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव ने न्याय मित्रों की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद मंगलवार को आदेश दिए कि भीड़ काबू में न करने और नियमों का पालन न कराए जाने को लेकर ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड व दतिया के कलेक्टर-एसपी बुधवार को स्थिति स्पष्ट करें। बेंच ने इन अधिकारियों को सुबह 9.30 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

याचिकाकर्ता अधिवक्ता आशीष प्रताप सिंह और हाईकोर्ट से नियुक्त न्याय मित्र अधिवक्ता संजय द्विवेदी, राजू शर्मा व विजय दत्त शर्मा ने अपनी रिपोर्ट पेश कर फोटो के जरिए बताया कि किस प्रकार राजनीतिक कार्यक्रमों में हजारों लोग जमा हो रहे हैं और कोविड नियमों का पालन न होने से संक्रमित मरीजों की व मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजनीतिक कार्यक्रम में एक एसडीएम भी संक्रमित हुए थे और संक्रमण के कारण उनकी मौत भी हो गई है। फोटो देखने के बाद कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में भारी भीड़ हो रही हैं। फोटो में हजारों में लोग दिख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंदौर| 190 दिन बाद सराफा चौपाटी टेक-अवे की सुविधा के साथ मंगलवार रात लगभग साढ़े 9 बजे खुली। इसमें काफी कम लोग ही पहुंचे। कैप, एप्रन और ग्लव्स के साथ दुकान संचालक मास्क लगाए हुए थे।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget