October 2020

सरदार वल्लभ भाई पटेल व वाल्मीकि जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को भाजपा के 40 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
वार्ड एक और दो के इन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में लाने अजा विभाग अध्यक्ष हितेश पैमाल की मेहनत रही। सदस्यता लेने वालों में पूर्व अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश घावरी, पूर्व महामंत्री अश्विनी वर्मा, आनंद वैद्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल ंहै। जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने नए सदस्यों का स्वागत कर शपथ दिलाई। मप्र महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, अरविंद सोनी, मीना बग्गा, बाबूलाल खंडारे, मुकेश खत्री, ओम प्रकाश बिलवाल मौजूद रहे। संचालन जोयब आरिफ ने किया। आभार प्रदर्शन विशाल कंडारे ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers subscribe to Congress on Patel Jayanti


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहर को स्वच्छ रखना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, महिलाओं का सम्मान व संरक्षण, रूढ़ीवादिता अंधविश्वास को खत्म करना, परंपरा की अपेक्षा विवेक को महत्व देना, जन्मदिन, स्मृति व पुण्यतिथि पर पौधरोपण, अन्न-जल की बर्बादी पर नियंत्रण, हर घर में शिक्षा को सर्वच्च प्राथमिकता, शहर को पॉलीथिन से मुक्त करने की शपथ ली। यह शपथ वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्मसभा विकास समिति व समाजजन ने ली।
मौका था रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव का। रविवार को श्री कालिका माता मंदिर के बैठक हॉल में महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्मसभा विकास समिति ने प्रकटोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता रत्नदीप निगम, महेंद्र छाजेड़, महेंद्र कटारिया रहे। शिक्षा, खेल, समाजसेवा के क्षेत्र में समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले युवाओं, वृद्धजन का सम्मान किया। यहां सभी लोगों को कपडे की थैलियां बांटी। आदर्श वाल्मीकि पंचायत नगर पटेल विजय खरे, विश्व वाल्मीकि संगठन अध्यक्ष अमित गोसर, वाल्मीकि सेवा अध्यक्ष बाबूलाल गौसर, अमर गिर्जे, महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्मसभा अध्यक्ष पंडित शिवपाल छप्री, समिति संयोजक कमल वाल्मीकि, किशोर कलोसिया, अशोक हाड़ा, मुकेश खरे, डॉ. अनिल खरे, सुरेंद्र आर्य, राजू कल्याणे, शैलेंद्र मेहता, श्याम छप्री, श्याम छप्री, सुरेंद्र आर्य, कुंदन धुलिया, शैलेंद्र मेहना, संतोष भाटी, अमित घोसर, अमर गिरजे, लेखराज भाटी, दिनेश उंटवाल, मीडिया प्रभारी विजय चौहान सहित समाजन, अन्य सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। इस दौरान शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन किया गया।

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई वाल्मीकि जयंती

रतलाम | गांधी नगर आम्बेडकर मांगलिक भवन में वाल्मीकि जयंती भाजपा अनुजाति मोर्चा ने मनाई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, अध्यक्षता अजा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य माधु पटेल ने की। अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर तोषावड़ा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश तोमर, जिला महामंत्री श्यामलाल परमार सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Will try to keep the city clean


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्व. जगदीश पाटीदार की बीसवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर शनिवार को आयोजित किया। 8 महिलाओं सहित युवाओं ने 53 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रा. स्व.संघ के विभाग संघचालक तेजराम मांगरोदा, जिला प्रचारक विजेंद्र गोठी, संघ के सहजिला कार्यवाह पवन जायसवाल, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा विशेष रूप से मौजूद थे। शिविर का आयोजन जगदीश पाटीदार स्मृति ग्राम विकास समिति द्वारा किया गया। राधाकिशन पाटीदार, राजेंद्र सिंह, गणेशदास बैरागी, वीरेंद्र पाटीदार सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Blood donation done on Patidar's death anniversary


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पंचेड़ आश्रम में शरद पूर्णिमा पर्व मनाया गया। भक्तों ने कीर्तन तथा वीडियो सत्संग कर 12 ज्योतिर्लिंगों की महाआरती कर कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की। भक्तों ने पीपल की 108 परिक्रमा की। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। नगर के द्वारकाधीश मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, श्री राठौड़ राम मंदिर, शीतला माता मंदिर पुराने थाने के पास शरद पूर्णिमा पर्व पर रात्रि में आरती कर भक्तों को खीर की प्रसादी बांटी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhandara happened after Kirtan


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहर को स्वच्छ शहर बनाने में नागरिकों, रहवासी संघ और सामाजिक संस्थाएं हमेशा आगे रहती हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में भी शहर को टॉप 10 शहरों में लाने में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया, स्वच्छता की इसी कड़ी में जीरो वेस्ट संघ सोसायटी बनाने में गायत्री विहार रहवासी संघ के द्वारा शहर में नई शुरुआत की है।

रहवासी संघ ने बताया, स्वच्छ भारत मिशन में योगदान देने के उद्देश्य से संघ द्वारा जीरो वेस्ट सोसायटी बनाने के इस नवाचार में भूमिका निभाते हुए सोसायटी के द्वारा अपने क्षेत्र से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे का निपटान संघ द्वारा ही किया जाएगा।

इसके तहत कम्पोस्ट पिट का निर्माण किया, जिसमें घरों और गार्डनों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद का निर्माण किया जाएगा। सूखे कचरे का निपटान के लिए शहर की स्व. सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा गया, जो सूखे कचरे का निपटान करने में सहयोग करेगी। गायत्री विहार रहवासी संघ अध्यक्ष सुरेश राजचंदानी ने बताया, रहवासियों से सतत संपर्क कर स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।

रिपाेर्ट केंद्रीय मंत्रालय काे भेजेंगे : आयुक्त ने कहा, शहर में अपने रहवासी क्षेत्रों को कचरा मुक्त बनाने की यह पहल एक राेल मॉडल के रूप में देखी जा रही है। जिसकी रिपोर्ट केन्द्रीय मंत्रालय को भी भेजी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जिले में शासकीय प्राथमिक स्कूल 1438 और मिडिल स्कूल 618, इस प्रकार कुल स्कूल 2056 हैं। इनमें एक लाख 7 हजार विद्यार्थी कक्षा एक से 8वीं तक अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियाें की पिछले सात माह से लाॅकडाउन के बाद पढ़ाई बाधित है।

शिक्षा विभाग का दावा है कि विद्यार्थियाें काे शाासन द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर विधिवत पढ़ाई करवाई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ ओर है। भास्कर ने जिले के अलग अलग तीन गांवाें में जाकर वहां के बच्चाें और अभिभावकाें से बातचीत की और शासकीय स्कूल भवनाें का दाैरा किया, ताे यह स्थिति सामने आई कि कहीं स्कूल भवन में कंडे रखे हुए हैं, ताे कहीं माेहल्ला क्लास ही नहीं लग रही, वहीं कुछ जगहाें पर बच्चाें के पास स्मार्ट फाेन नहीं हाेने से पढ़ाई बाधित हाे रही है।

माेहल्ला क्लास की हकीकत जानने के लिए भास्कर टीम ने तीन गांव का भ्रमण किया ताे चाैंकाने वाली बातें सामने आई। घर के आंगन में बैठकर पढ़ने वाले बच्चे और उनके परिजनाें ने बताया, शिक्षक सप्ताह में चार से पांच दिन पढ़ाने के लिए आते हैं और औपचारिकता पूरी करके चले जाते हैं। पैसे की कमी के चलते स्मार्ट फाेन नहीं हाेने से ऑनलाइन पढ़ाई से भी बच्चे दूर हैं।

टीम सबसे जेतपुरा गांव में पहुंची, जहां शनिवार काे शिक्षक माेहल्ला क्लास में पढ़ाने नहीं अाए। इसके बाद अमरपुरा और गद्दू खेड़ी भी पहुंचे, वहां भी शिक्षक पढ़ाने के लिए नहीं अाए थे। ग्रामीणाें ने बताया, शिक्षक शनिवार काे आते ही नहीं हैं। शासन के आदेश हैं डिजीलेप ग्रुप बनाकर, रेडियो, टेलीविजन और गांव में जाकर माेहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाना है, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं हाे रहा है।

स्कूल के किचन में रखे कंडे

गद्दूखेड़ी में पहुंचे ताे वहां के प्राथमिक विद्यालय के किचन हाल में मवेशी के गाेबर के कंडे रखे हुए थे। ग्रामीणाें ने बताया, प्राथमिक विद्यालय का किचन हाॅल एक साल पहले बनकर तैयार हुअा था। उसमें कभी खाना नहीं बना, ताला खुला था ताे उसमें किसी ने कंडे भरकर रख दिए। हालांकि लोगों ने नाम नहीं बताया, कंडे किसने रखे हैं। छात्र अलफेज तीसरी क्लास, आमिर 5 वी क्लास, असलम चौथी अादि बच्चों के साथ बात कर पढ़ाई की जानकारी ली तो हर बच्चे का जवाब था शिक्षक नहीं आते हमें काैन पढ़ाएगा।

निजी शिक्षक को बुला रहे

कक्षा 6 के छात्र बंटी मालवीय ने बताया, हम स्कूल ही नहीं गए हमारे पास मोबाइल नहीं है और न हमारे घर के आस-पास कोई शिक्षक पढ़ाने आए। रहवासी दिलीपसिंह धाकड़, बाबूलाल पटेल वे बताया, हमने बच्चाें की पढ़ाई के लिए प्रायवेट शिक्षक से बात कर, उन्हे गांव में बुला रहे हैं। सक्षम लाेग हैं वही प्रायवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। सरकारी शिक्षक तो औपचारिकता करने कभी कभी दिख जाते हैं।

चुनाव के बाद निरंतर निरीक्षण करूंगा

चुनाव बाद मैं निरंतर निरीक्षण करूंगा, जाे शिक्षक शिक्षिकाएं लापरवाही करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

-राजीव सूर्यवंशी, डीईओ, देवास



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kande kept in school building, teachers did not arrive in Mahella class, students do not have smart phones


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा श्री अजमीढ़ देव महाराज की जयंती मनाई। समाज के अध्यक्ष मदनलाल सोनी ने कहा कि मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अजमीढ़ देव महाराज को अपना पित्र पुरुष मानती है वे धर्म और कर्म में विश्वास करते थे। वे उच्च कोटि के कलाकार थे। आभूषण बनाना उनका शौक था।

वक्ताओं ने कहा कि संपूर्ण विश्व को आभूषण कला से अजमीढ देव महाराज ने ही परिचित कराया था। स्वर्णकार समाज उन्हें अपना आराध्य देव मानते हुए हर साल धार्मिक भक्ति भाव और आयोजनों के बीच उनकी जयंती मनाती है। इस साल भी अश्विन शुक्ल पूर्णिमा अजमीढ़ देव महाराज की जयंती मनाई। इस दौरान 2 गज की दूरी का ध्यान रखकर और लोग मास्क लगाकर शामिल हुए। जिससे सभी लोग कोरोना वायरस से सभी सुरक्षित रहे। इसमें समाज के सभी पदाधिकारी और सदस्य तथा नागरिक गण मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

देश के विकास में सरदार वल्लभ भाई पटेल का पूरा जीवन समर्पित रहा है। अपने अद्भुत कौशल से राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार रहे हैं। यही कारण है कि आज पूरा देश उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है। यह बात कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहीं। भाजपा मंडल ने शनिवार को देश के पहले गृह मंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान हमेशा ही अमूल्य व कभी न भूलने वाला है। सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का गौरव भाजपा को प्राप्त है। 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिट का उनकी जयंती पर लोकार्पण कर देश को समर्पित किया था। इसलिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को इस बात का गौरव भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान और सनातन के संतुलन में देश के गृह मंत्री रहते सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान रहा है। उनका दृढ़ नेतृत्व राष्ट्र समर्पण और विराट योगदान भारत कभी नहीं भूल सकता है। छीपाबड़ में पूर्व एल्डरमैन विजयंत गौर के निवास पर हुए कार्यक्रम में पूर्व नप अध्यक्ष गंगाविशन मुनीम, मंडलाध्यक्ष गोलू राजपूत, मंडल महामंत्री सुधीर सोनी, शंकरसिंह खरबड़िया, जयंत नागड़ा, हंसराज विश्नाेई आदि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sardar Patel's contribution is never to be forgotten: Agriculture Minister


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शहर में शनिवार काे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। अधिकारियाें व कर्मचारियाें ने पैदल मार्च निकाला। सद्भावना का संदेश देते हुए शपथ दिलाई। पुलिस थाना परिसर से एसडीएम एमके बमनाहा, एसडीओपी आरएस गेहलोद, तहसीलदार अलका एक्का, टीआई राजेश कुमार साहू की मौजूदगी में पैदल मार्च निकाला।

जुलूस मुख्य मार्गों से बस स्टैंड चौक तक पहंुचा। इस दाैरान पुलिस, राजस्व सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियाें काे एकता व सद्भावना की शपथ दिलाई। खिरकिया में अधिकारी व कर्मचारियों ने भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान पर नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इससे पहले छीपाबड़ थाना परिसर से पुलिसकर्मियों की एक रैली भी सांकेतिक रूप से निकाली, जाे स्कूल मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान एसडीओपी राजेश सुल्या, टीआई ज्ञानू जायसवाल सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Foot march on national unity day, pledge to maintain unity


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शनिवार काे लाैह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी काे कांग्रेसियों ने याद किया। घंटाघर चाैक पर आरएसएस के स्वयं सेवकाें ने घाेष का वादन किया, मान वंदना की। यहां 9 घाेष वादकों ने घोष वादन किया। नगर संघचालक घनश्याम सोमानी ने माल्यार्पण किया।

इसके बाद यहां कांग्रेसियों ने दाेनाें महापुरुषों काे याद किया। उनके जीवन संघर्ष व देश के लिए किए कार्याें पर अपने अपने विचार रखे। यहां पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, माेहन सांई, सुरेंद्र सराफ, संजय अग्रवाल आदि माैजूद रहे।

इसी प्रकार महिला कांग्रेस सेवादल की टीम जिलाध्यक्ष सुष्मिता राजपूत की अगुवाई में घंटाघर पहुंची। यहां उन्होंने गांधी व पटेल के जीवन बलिदान व देश हित में लिए निर्णयों पर अपनी बात रखी। यहां धर्मेंद्र चाैहान, राजवंती लखाेरे, सुषमा बिल्लाेरे आदि माैजूद रहे।

भाजपा नगर मंडल ने भी सरदार पटेल काे माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दाैरान नगर मंडल अध्यक्ष विनाेद गुर्जर, दीपक नेमा, अशाेक जैन, मनोहरलाल शर्मा, विनाेद गुर्जर, शशांक बादर समेत अन्य माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The volunteers volunteered for the Ghantaghar check, worshiped the man


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

स्वामी विवेकानंद शासकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को 100 से ज्यादा लोगों को राष्ट्रीय एकता के ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डॉ. सीपी गुप्ता ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के कृतित्व और व्यक्तित्व प्रकाश डालते हुए कहा कि 562 रियासतों के विलीनीकरण की कठिन चुनौती को सरदार पटेल ने बहुत सूझबूझ से हल किया।

उन्होंने कहा कि पटेल में मनु के प्रशासन की कुशलता कौटिल्य की कुटिल नीति और शिवाजी जैसी दूरदर्शिता समाहित थी, उन्होंने बताया कि यदि पटेल ना होते तो 562 देशी रियासतें और रजवाड़े जो कि भारत के वर्तमान के 40% भूभाग का हिस्सा थे वे आज भारत के नक्शे का हिस्सा नहीं होते। उन्होंने भारत के वर्तमान नक्शे का शिल्पकार सरदार पटेल को बताया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

ग्राम पंचायत के वार्ड 7 स्थित हनुमान मोहल्ले में नाली नहीं बनी हुई है। घराें काे गंदा पानी सड़काें पर बह रहा है। ग्रामीणाें काे आवागमन में परेशानी हाे रही है। इसके अलावा वाहन चालकाें काे भी दिक्कत हाे रही है। सड़कों पर कई दिनाें से पानी भरा होने से काई जम गई है, जिससे राहगीर व वाहन फिसल रहे हैं।

जनपद सदस्य भी इसी माेहल्ले में रहते हैं। इसके बाद भी नाली का निर्माण नहीं हाे सका है। ग्रामीण रामकृष्ण दांदरे व महेश दांदरे ने कहा पंचायत को जल्द वार्ड में नाली का निर्माण करना चाहिए। जिस जगह नाली बनी है, वहां सफाई करानी चाहिए।

लगातार पानी भरा होने से माेहल्ले में मच्छर भी बढ़ रहे हैं। इससे लाेगाें में बीमारी फैल सकती है। इस संबंध में पंचायत सचिव रामकृष्ण कुशवाह ने कहा जहां नाली बनी है, उसकी सफाई कराई जाएगी। जहां नाली नहीं है, इसके लिए प्रस्ताव लेकर जपं भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No drain constructed in Hanuman Mahelle of Ward 7, water stored on roads


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

साेनतलाई माइनर शाखा के टेल क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचा है। किसान पलेवा शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र में सैकड़ाें किसान चना की बाेवनी नहीं कर पा रहे हैं। माैसम में बाेवनी के लायक ठंड भी पड़ रही है। किसानाें ने कहा कि नहर में पानी छूटने के करीब 9 दिन बाद भी साेनतलाई माइनर सूखी पड़ी है।

पिछले साल इस समय तक चना की बाेवनी हाे चुकी थी, जिससे अच्छा उत्पादन मिला था। इस साल बाेवनी पिछड़ रही है, जिसका असर उत्पादन पर हाेगा। बीड़, कमताड़ा, कांकरिया सहित अन्य गांवाें के किसानाें ने पलेवा शुरू करने के लिए पहले से खेत तैयार कर लिए थे।

किसान राेजाना रात में नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें रतजगा भी करना पड़ रहा है। हालांकि कमताड़ा गांव के पास नहर की तलहटी में पानी दिखाई देता है, जाे सिंचाई के लिए नाकाफी है।

किसान अशाेक, पवन, बाबूलाल आदि ने बताया कि टेल क्षेत्र में हमेशा से सिंचाई के लिए लेट और कम पानी मिलता है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं। नियमाें के तहत पहले टेल क्षेत्र में सिंचाई शुरू हाेनी चाहिए। इसके बाद हेड क्षेत्र के किसानाें काे पानी मिलना चाहिए, लेकिन नियम का उलटा हाे रहा है। खुद अधिकारी ही नियमाें का पालन नहीं कर रहे हैं।

क्षेत्र में हेडअप बनाकर किसानों ने राेका पानी

हेड क्षेत्र में सिंचाई जल्द करने के लिए कई किसानाें ने नहर में हेडअप बना लिए हैं। इसी कारण टेल क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंच रहा है। टेल क्षेत्र के किसानाें ने कहा विभाग के अधिकारियाें काे माैके पर जाकर हेडअप ताेड़ने चाहिए।

4-5 दिन का समय और लगेगा

साेनतलाई माइनर में बीड़ व कमताड़ा की सीमा तक पानी पहुंचा है। हेड क्षेत्र में किसान सिंचाई कर रहे हैं। टेल क्षेत्र में पानी पहुंचने में 4 -5 दिन का समय लगेगा।

- वायएस यादव, एसडीओ, सिंचाई विभाग (साेनतलाई माइनर शाखा)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water did not reach even after nine days, Santhalai Minor lying dry


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अपनी जान जोखिम में डालकर एक मरीज को अपना ऑक्सीजन मास्क देने वाले डाॅक्टर संकेत 93 बाद कोरोना को हराकर घर लाैट आए। किसी मरीज की जान बचाने के लिए अपनी जान को खतरे में डालने वाले संकेत के फेफड़ों को कोरोना ने पूरी तरह से जकड़ लिया था। एक समय ऐसा लग रहा था कि कोरोना से जिंदगी की जंग हार जाएंगे, लेकिन उन्होंने ठीक होकर अच्छा संकेत दिया कि वे सच्चे वाॅरियर हैं।

चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉ. संकेत का जब सूरत में इलाज चल रहा था तो 3 हफ्ते तक एक्मो (ईसीएमओ) पर रहने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। फेफड़े पूरी तरह खराब हो गए थे, इसलिए लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें चेन्नई भेजा गया।

हालांकि वहां एक्मो पर इलाज लेने के बाद उनके लंग्स में सुधार आने लगा तो डाॅक्टरों ने लंग्स ट्रांसप्लांट का विचार छोड़ दिया। उनके स्वस्थ होकर घर लाैट आने से उनके परिवार के सदस्यों के साथ शहर के डॉक्टर भी काफी खुश हैं।

फर्स्ट पर्सन

डॉ. संकेत 30 जुलाई को भर्ती हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन की कमी थी। 31 जुलाई को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इस बीच उन्होंने एक मरीज की जान बचाने के लिए अपना ऑक्सीजन मास्क दे दिया। इससे तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

22 अगस्त को एक्स्ट्रा-कॉर्पोरियल मैंब्रेन ऑक्सीजेरेशन (ईसीएमओ) पर रखा गया। तीन हफ्ते बाद भी सुधार नहीं हुआ। लंग्स ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचा था। 13 सितंबर को उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। ट्रांसप्लांट की प्रकिया होने के दौरान लंग्स में सुधार आने लगा।

ऐसे ठीक हुए डाॅ. संकेत
पाल के रहने वाले एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डाॅ. संकेत के फेफड़ों में कोरोना वायरस का 100% इन्वॉल्वमेंट था। ब्लड में भी इंफेक्शन हो गया। एंटीबायोटिक दवाइयां शुरू की गईं। एक्मो और वेंटिलेटर पर माइनर बदलाव हुए। नींद की गोली जैसी कई दवाइयां बंद कर दी गईं। एस्टोराॅयड दिया गया। एंटी फाइब्रोसिस दिया गया। इलाज के दौरान वह 40 दिन एक्मो पर रहे।

100 दिन बाद बेटी ने किया पिता का विजय तिलक

डॉ. संकेत की पत्नी पीनल महेता ने कहा, मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकती। मेरी मासूम बेटी 100 दिन से अपने पिता से दूर रही। सभी लोगों का आभार, जिन्होंने हमारी मदद की है। अभी दो महीने तक डॉ. संकेत घर पर आराम करेंगे।

शहर में सबसे ज्यादा 97 दिन में कोरोना को मात देकर लौटे केतन

सूरत. सिविल अस्पताल में सबसे लंबे समय तक इलाज लेने वाले 41 वर्षीय केतन उमरीगर ने 97 दिन आखिरकार कोरोना को हरा दिया। वह 50 दिन ऑक्सीजन पर और 32 दिन वेंटिलेटर पर रहे। 90 दिन तक उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। केतना उधना के नवसारी मोहल्ले के रहने वाले हैं।

दक्षिण गुजरात के नोडल ऑफिसर डॉ. अमित गामित ने बताया कि केतन को गंभीर हालत में 27 जुलाई को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया थे। 50 से 60% इंफेक्शन होने से ऑक्सीजन लेवल 48% ही रह गया था। 32 दिन आईसीयू में रहे। उन्हें 10 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट पर 50 दिन रखा गया। दो डोज टोसिलीजुमैब और प्लाज्मा दिया दिया। बाद में नॉर्मल वार्ड में 7 दिन ऑब्जर्वेशन कर शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया।

जीवनभर डॉक्टरों की ऋणी रहूंगी: पत्नी

डिस्चार्ज होते समय केतन ने नम आंखों से कहा कि सिविल अस्पताल में बिताए 97 दिन मैं कभी नहीं भूल सकता। कोविड वार्ड मेरे लिए दूसरा घर हो गया था। तमाम डॉक्टर नर्स और कर्मचारी मेरा परिवार बन गया था। केतन की पत्नी मिथिला ने कहा कि 27 जुलाई हमारे लिए संकट का दिन था। हमारे लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो गया था। सिविल के डॉक्टरों की मैं जीवनभर ऋणी रहूंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 दिन बाद बेटी ने किया पिता का विजय तिलक


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सरथाणा का नेचर पार्क रविवार से फिर चालू हो जाएगा। टिकट ऑनलाइन मिलेगा। 10 साल से कम आयु के बच्चों और 65 साल से अधिक के बुजुर्गों को पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैंटीन शुरू की गई है। बाहर से नाश्ता लेकर भी अंदर जा सकेंगे। पार्क में बेंच पर दो लोग ही बैठ सकेंगे।

एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज की व्यवस्था गई है। प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। एक साथ पांच व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। एक परिवार 3 घंटे से ज्यादा समय नहीं रुक सकेगा।

ऑनलाइन ही मिलेगा टिकट

ऑनलाइन टिकट की बुकिंग मनपा की वेबसाइट से होगी। टिकट बुक करने के बाद क्यूआर कोड और एसएमएस आएगा। एंट्री गेट पर क्यूआर कोड दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेंच पर दो लोग ही बैठ सेकेंगे


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चंदी पड़वा पर रविवार को घारी की खूब बिक्री होने की उम्मीद है। पिछले वर्षों में 2 से 3 दिन पहले ही लोग घारी और भुंस्सु खरीदते रहे हैं। इस बार सावधानी रखते हुए एक सप्ताह पहले से ही घारी की खरीदी शुरू हो गई। अकेले सुमूल द्वारा ही 70 टन घारी बनाई गई है। वहीं चौर्यासी डेयर सहित विविध बड़े उत्पादकों द्वारा 2 से 3 टन घारी बनाकर बिक्री की जा रही है।

एक अनुमान के अनुसार रविवार को 6 से 8 करोड़ कीमत की 80 हजार किलो से अधिक घारी सूरती खाएंगे। सूरत- डूमस रोड, गौरव पथ, वीआईपी रोड सहित अन्य स्थानों पर घारी खाने के लिए जमा होने वाले लोगों को पुलिस-मनपा की टीम समझाकर घर भेजेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार की रात शरद पूर्णिमा के चांद से अालोकित दिखा वेसू का श्याम मंदिर


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शनिवार को डॉक्टर, टीचर, छात्र, टेक्सटाइल वर्कर, डायमंड वर्कर, कपड़ा व्यापारी, डेंटिस्ट, इंजीनियर सहित 218 नए संक्रमित आए। इनमें शहर के 168 और ग्रामीण के 50 मरीज हैं। अब तक सूरत में कोरोना के कुल 36887 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वहीं 235 मरीज डिस्चार्ज हुए।

इनमें शहर के 169 और ग्रामीण के 66 मरीज हैं। अब तक 34223 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सिर्फ कडोदरा निवासी 55 वर्षीय मरीज की मौत हुई। इससे मौत का आंकड़ा 1006 तक पहुंच गया है। अब 1658 एक्टिव मरीज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शनिवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने अहमदाबाद से केवडिया के बीच देश की पहली सी स्लेन सर्विस का शुभारंभ किया। इसे स्पाइस जेट द्वारा शुरू की गई है। इसके लिए स्पाइस जेट ने वाटर एरोड्रम के अनुकूल विशेष प्रकार का 19 सीटर एयरक्राफ्ट बनाया है। यह सेवा आम लोगों के लिए शुरू की गई है।

अहमदाबाद से केवडिया के बीच सफल संचालन होने के बाद स्पाइस जेट ने सूरत से केवडिया तक सी प्लेन उड़ाने की बात कही है। शनिवार को स्पाइस जेट के सीईओ अजय सिंह ने बताया कि हमने सूरत से केवडिया को जोड़ने का मन बनाया है। अजय सिंह ने बताया कि इसके लिए हम लगातार पर्यटन विभाग के संपर्क में हैं। इसके लिए हमें हल्की वाटर बाॅडी एयरक्राफ्ट चाहिए, जो 6 फीट पानी में भी लैंड कर सके।

जून-2018 में हुआ था फिजिबिलिटी सर्वे, सात में से एक लोकेशन को तय किया गया

राज्य सरकार की ओर से जून-2018 में पहली बार सूरत से सी प्लेन सर्विस शुरू करने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे किया गया था। तापी नदी के अलग-अलग सात लोकेशन पर सर्वे हुआ था। इसमें से चौथे लोकेशन यानी अश्विनी कुमार के पास पंडित श्यामजी कृष्ण वर्मा हाईलेवल ब्रिज अमरोली को सुनिश्चित किया गया था।

सर्वे में बताया गया था कि अमरोली ब्रिज के पास पानी की मात्रा मानक के आधार पर पर्याप्त है। इसके अलावा यहां बेसिक स्ट्रिप के लिए आवश्यक लंबाई भी है। पानी में एयरक्राफ्ट के लिए टैक्सी-वे बनाने के लिए भी पर्याप्त जगह है। यह लोकेशन सूरत एयरपोर्ट से 20 किमी दूर है। इसके अलावा अन्य 6 लोकेशन को खारिज कर दिया गया था, क्योंकि वहां कुछ ना कुछ कमियां थी। इसमें दलदल जमीन और हाईटेंशन टावर सबसे बड़ी बाधा थी।

अमरोली ब्रिज के पास भी कई अड़चनें

अश्विनी कुमार के पास पंडित श्यामजी कृष्ण वर्मा हाईलेवल अमरोली ब्रिज के पास जो लोकेशन तय किया गया है, वहां भी अड़चन है। इसी एयर स्पेस से सूरत एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले विमान अपना फाइनल एप्रोच बनाते हैं।

यानी एयरक्राफ्ट रन-वे की सीध में आने से विमान यहां से डायरेक्ट लेंथ बनाना शुरू करते हैं। यदि यहां से सी प्लेन सेवा शुरू होती है तो विमान की आवाजाही की सबसे बड़ी बाधा सामने अाएगी। सूरत एयरपोर्ट पर रोजाना 48 से ज्यादा विमान उतरते और उड़ान भरते हैं।

दोबारा फिजिबिलिटी सर्वे किया जाएगा

स्पाइस जेट के सीईओ ने सूरत से सी प्लेन सेवा शुरू करने की बात की है। स्पाइस जेट के सूत्रों ने बताया कि अमरोली ब्रिज वाले लोकेशन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हम दोबारा फिजिबिलिटी देखेंगे। यहां तापी में पानी की गहराई 6 फीट से अधिक होती है।

इससे एयरक्राफ्ट आसानी से वाटर एरोड्रम पर लैंड कर सकेगी। सूरत एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले विमानों के फाइनल एप्रोच बनाने वाली स्थिति पर मंथन होगा। इसके लिए आवश्यक उपाय करके बाधाओं को दूर किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्पाइस जेट की तापी नदी से केवडिया तक सी प्लेन चलाने की योजना है। इससे पर्यटन को बढ़ाया मिलेगा।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

गांधीनगर सीआईडी क्राइम की टीम ने वराछा में एक शॉपिंग सेंटर में स्थित गोदाम में दबिश देकर ब्रांडेड के नाम पर बेचे जा रहे नकली टी-शर्ट, ट्रैक समेत 1.22 करोड़ रुपए का रेडिमेड कपड़ा बरामद किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीआईडी क्राइम को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी हितेश पुत्र माधव सिहोर और उसके 11 साथी तेलंगाना राज्य के तिरपुर से एडिडास, रिबॉक, लिवाइस, कैल्विन क्लीन जैसे 17 ब्रांडेड कंपनियों का नकली टी-शर्ट, ट्रैक, शॉट्स मंगवाकर बेचते हैं। सीआईडी क्राइम ने वराछा में तापी आर्केड शॉपिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में दबिश देकर नकली रेडिमेड कपड़ा बरामद किया।

सीआईडी की टीम ने गोदाम से 1करोड़, 22लाख, 15हजार, 268 रुपए का सामान जब्त कर आरोपी हितेश सिहोर और उसके 11 साथियों को गिरफ्तार किया। इन कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनियों के नकली लोगो और पैकिंग लगी थी। सीआईडी क्राइम ने कॉपीराइट की धारा 63, 64 और 65 के तहत मामला दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर ने कहा- सब डीलर्स को गिरफ्तार करना बाकी है

सीआईडी क्राइम के इंस्पेक्टर जेएस कंडोरिया ने बताया कि एक साल से आरोपी नकली का कारोबार कर रहे थे। हमारी टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को वांटेड घोषित किया गया है। गिरफ्तार आरोपी तेलंगाना से नकली कपड़ा मंगवाकर सूरत में दुकानों पर सप्लाई करते थे।

ये मुख्य डीलर हैं। अभी सब डीलर्स को गिरफ्तार करना बाकी है। इनके गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी ऑनलाइन बिक्री करते थे या नहीं। रजिस्टर से बिके हुए सामान की जानकारी जुटाई जा रही है।

असली और नकली ब्रांडेड में ये है अंतर

ब्रांडेड कंपनी के कपड़ों में सिक्योरिटी लेबल लगा होता है। स्टैंडर्ड वेट्स एंड मेजर एक्ट के तहत सभी जानकारी जैसे कि डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री कोड होता है, जबकि नकली कपड़ों में कीमत नहीं छपी होती है। इसमें सिक्योरिटी लेबल भी नहीं होता है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग डेट और बारकोड भी नहीं होता है।

आरोपियों के नाम

  • हितेश माधव सीहोर (23) हरे कृष्ण सोसाइटी, कतारगाम
  • हार्दिक भीखा वांकडी (27) गटपुर टाउनशिप, कडोदरा
  • जिग्नेश धीरू गजेरा (39) धर्मनगर, अश्विनी कुमार रोड
  • घनश्याम बांधरा (47) धर्मनगर, अश्विनी कुमार रोड
  • केविन वीनू भूंगलिया (30) पंचवटी सोसाइटी, सिंगणपोर
  • मंथन वीनू गोधाणी (25) शिव मंदिर सोसाइटी, पूणा गांव
  • पार्थ कांति अवैया (25) गटपुर टाउनशिप, कडोदरा रोड
  • जैनिश घनश्याम दीओरा (24) कृष्ण कुंज सोसाइटी, उत्राण
  • मेहुल रवजी मिदोरा (25) नंदनवन सोसाइटी, कतारगाम
  • धर्मेश विनोद जादवानी (22) कृष्ण कुंज सोसाइटी, उत्राण
  • विशाल माधवजी सिहोरा (29) हरे कृष्ण सोसाइटी, कतारगाम
  • चिराग घनश्याम जादवानी (26) कृष्ण कुंज सोसाइटी, उत्राण


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 arrested for selling 17 big brand fake clothes from Telangana


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

इच्छापाेर से दाे बच्चाें के अगवा करने का मामला आते ही पुलिस हरकत में आ गई। इच्छापोर समेत अलग-अलग सेल के 50 से अधिक पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश में जुट गए। पुलिस ने रेस्क्यू करके दोनों बच्चों को महिला के बहन के प्रेमी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोरा गांव में रहने वाली सुधा तमांग के पुत्र शिवांग(7 वर्ष) और पुत्री सुहानी(5 वर्ष) को आरोपी गोपाल ने अगवा कर लिया था। गोपाल सुधा की बहन का प्रेमी है। गोपाल बच्चों को अगवा करने के बाद अज्ञात जगह पर ले गया और फिर सुधा को फोन करके धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बहन सीमा हमारे पास नहीं आई तो तुम्हारे दोनों बच्चों को जान से मार दूंगा।

बच्चों के अगवा होने के बाद सुधा घबरा गई और समय गवाएं बिना पुलिस थाने पहुंच गई। सुधा ने इच्छापोर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और दोनों बच्चों को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराने के लिए खोजबीन शुरू कर दी। इच्छापोर थाने और अलग-अलग सेल के 50 से अधिक जवान बच्चों की तलाशी में जुट गए। पांच घंटे बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुधा तमांग की बहन सीमा और आरोपी गाेपाल के बीच प्रेम संबंध है। सीमा घर से कहीं दूर चली गई, इसलिए आरोपी सुधा को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बेंगलुरू से आए कपड़े के पार्सल की डिलीवरी न करने वाले सारोली के ट्रांसपोर्ट सर्विस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोहिनूर मार्केट के व्यापारी ने बेंगलुरू के ट्रांसपोर्ट गोडाउन से कपड़े का पार्सल मंगाया था। जानकारी के अनुसार वराछा के खोडियार नगर रोड पर आशापुरी सोसाइटी में रहने वाले नीलेश केशुभाई वसाेया रिंग रोड पर स्थित कोहिनूर मार्केट में नीलेश फेब के नाम से कपड़े का कारोबार करते हैं।

गत 29 मार्च 2018 को कपड़ा दलाल मंजुनाथ की पहचान पर 14लाख, 43हजार, 745 रुपए की साड़ियां सारोली पीके रोड रोयल टाउनशिप में स्थित गोल्डर ट्रांसपोर्ट सर्विस से बेंगलुरू पार्टी को भिजवाया था। पार्सल बेंगलुरू पहुंचाने के बाद नीलेश ने कपड़ा दलाल मंजूनाथ से कहा कि पेमेंट चुकाने के बाद ही पार्सल मिलेगा। मंजूनाथ ने कहा कि पार्सल लेने के बाद ही हम पेमेंट चुकाएंगे।

इसके बाद नीलेश ने पार्सल को बेंगलुरू में रुकवा दिया था। कुछ दिन बाद नीलेश ने गोल्डन ट्रांसपोर्ट सर्विस के संचालक भरत सिंह शैनातसिंह शेखावत (निवासी- प्रमुख पार्क बिल्डिंग, करुणा सागर हिन्दी विद्यालय, परवत पाटिया) और महेंद्र प्रताप सिंह से पार्सल वापस लाने के लिए कहा।

संचालकों ने बेंगलुरू से पार्सल लाने का वादा करने के बाद भी सूरत नहीं ले आए और एक दूसरे की मदद से वहीं सस्ते में बेच दिए। नीलेश वसाेया ने इस बारे में गोल्डन ट्रांसपोर्ट सर्विस के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

व्यापारी से 31 लाख की ठगी करने वाले पटना के कारोबारी पर केस दर्ज
कपड़ा व्यापारी से 31 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पटना के व्यापारी के खिलाफ पूणा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार अडाजण के आनंद वाटिया में रहने वाले पंकज सावलिया कपड़े का कारोबार करते हैं।

पकंज के फर्म में नौकरी करने वाले राजू शर्मा ने पटना के व्यापारी अशोक उर्फ सोनू अग्रवाल की पहचान कराई थी। पंकज को भरोसे में लेने के बाद अशोक ने 5 जनवरी 2019 से 25 नवंबर 2019 के बीच 45.77 लाख रुपए की साड़ियां उधार ली थी, 9.12 लाख रुपए चुकाने के बाद आरोपी ने बकाया 31.40 लाख पेमेंट देने से इनकार कर दिया। पंकज ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

किसान बिल के मुद्दे पर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार में स्थित गांधी की प्रतिमा के पास धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि इस बिल से किसानों को नुकसार हो रहा है। इसलिए सरकार इसमें बदलाव करे। केंद्र सरकार किसानों के हित में निर्णय ले। कांग्रेस ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाया।

शनिवार को दो राजनीतिक दलों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर वनिता विश्राम ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन किया। आप ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। आप ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल के जन्म दिन को बलात्कार विरोध दिवस के रूप में मनाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The Congress staged a sit-in on the farmers' bill regarding AAP


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कपडा बाजार के दो बड़े मुख्य घटक यानि कि ट्रेडर्स और प्रोसेसर्स(व्यापारी और मिल मालिक) एक दूसरे के पूरक हैं। एक दूसरे के बिना कपड़े कारोबार संभव नहीं है। कुछ व्यापारी और मिल मालिकों की गलत नीतियों के कारण दोनों को नुकसान हो रहा है।

सूरत मर्कन्टाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र साबू और साउथ गुजरात प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र बखारिया व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए अापस में विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों की सहमति से जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

कमेटी व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद हल करने की कोशिश करेगी। शनिवार को हुई बैठक में सूरत मर्कन्टाइल के अध्यक्ष नरेंद्र साबू, राजीव ओमर, महेश पाटोदिया, दुर्गेश टिबड़ेवाल, किशन गडोदिया, संजयभाई, राजेश बंसल और सचिन जैन माैजूद थे।

ग्रे रोकना और पेमेंट न देना सबसे बड़ी समस्या
कपड़ा व्यापारी और प्रोसेसर्स के बीच पेमेंट और ग्रे रोकने की की सबसे बड़ी समस्या होती है। कपड़ा व्यापारी ने अगर प्रोसेसर्स का पेमेंट रोका हो तो प्रोसेसर्स भी ग्रे मंगाने के बाद प्रिंट नहीं करते हैं। इसके अलावा प्रिंटिंग रेट को लेकर भी ट्रेडर्स और प्रोसेसर्स में अक्सर तकरार होती रहती है।

सचिन की मिल का 8 लाख पेमेंट दिलवाया
सूरत मर्कन्टाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र साबू ने बताया कि पिछले हफ्ते सचिन की एक प्रिंटिंग मिल का 8 लाख रुपए का पेमेंट बकाया था। आदर्श मार्केट का व्यापारी पेमेंट नहीं दे रहा था। दोनों के बीच बातचीत करके समस्या को सुलझा लिया गया है। एसोसिएशन की मदद से मिल मालिक को पूरा पेमेंट दिलाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Committee will set up traders and processors, will listen to traders and help in solving problems


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आचार्य विद्यासागर महाराज का 75वां अवतरण दिवस शनिवार (शरद पूर्णिमा) को मनाया जाएगा। इस अवसर पर केसरबाग रोड स्थित नेमीनाथ जैन मंदिर में भास्कर से विशेष चर्चा में उन्होंने विभिन्न विषयों पर बात की। कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी आएंगी और चली जाएंगी। स्वस्थ रहने के लिए शाकाहार और साधु-संतों की संयमित जीवन शैली अपनाना होगी।

कोरोना से कई लोगों का रोजगार गया है, सरकार को राजनीति की चिंता छोड़कर भुखमरी और पलायन रोकना चाहिए। गांवों में शहर जैसी सुविधा देंगे तो उन्हें शहर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आचार्य श्री यहां 5 जनवरी को आए थे, दीक्षा के बाद संभवत: इंदौर पहला शहर बन गया है, जिसे उनका इतना लंबा सानिध्य मिला है। उनके 75वें जन्मदिवस ने इसे और खास बना दिया है।

जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य विद्यासागर की जीवन शैली ऐसी है
आहार: एक भाग भोजन, दो भाग पानी, एक भाग खाली

आचार्य को दीक्षा ग्रहण किए 50 वर्ष से अधिक समय हो गया। तब से नमक व मीठा नहीं खाते। एक शिष्य ने पूछा कि बिना नमक सब्जी कैसे खा पाते हैं तो जवाब दिया तुम भोजन में नमक, मिर्च आदि का स्वाद लेते हो, लेकिन मैं प्राकृतिक अन्न लेता हूं। वे हरी सब्जी, हरे फल, ड्राय फ्रूट्स, मावा, तले पदार्थ का उपयोग नहीं करते। एक भाग भोजन, दो भाग पानी और एक भाग खाली (उनोदर तप) का पालन करते हैं।

आचरण: ज्यादातर मौन रहते हैं, व्यवहार से ही शिक्षा का प्रयास
वे बिजली व उससे चलने वाले उपकरणों का उपयोग नहीं करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक संसाधन से भी परहेज करते हैं। प्राकृतिक जीवन शैली का पालन करते हैं। रात विश्राम व चिंतन में व्यतीत करते हैं और दिन में ध्यान, अध्ययन, अध्यापन आदि। ज्यादातर मौन रहते हैं। प्रवचन भी सीमित ही देते हैं। इसके बजाय आचरण से ही शिक्षा देने का प्रयास करते हैं। कभी दीवार पर टिकते नहीं, दिगंबर वृत्ति के कारण कभी दरवाजा भी नहीं लगाते हैं।

आत्मोन्नति: साईबान के लिए करते हैं प्रेरित
आचार्य कहते हैं कि पैरों का मर्दन, आंखों का बंधन, मन-मस्तिष्क को चिंतन ये आत्मा के विकास के मार्ग हैं। आसन और अशन (आहार) की शुद्धि ध्यान की ओर प्रवृत्त करती है। वे लोगों की तरफ बहुत कम दृष्टि करते हैं। गांधारी का उदाहरण देते हैं। शिष्यों को साईबान के लिए प्रेरित करते हैं। साईबान घोड़ों की आंख पर बांधी जाने वाली पट्‌टी को कहते हैं, जिससे वह एक ही दिशा में देखता है।

बातचीत के प्रमुख अंश
ऑनलाइन शिक्षा : यह भारतीय परंपरा नहीं है। जब तक विद्यार्थी शिक्षक के सामने नहीं होगा, उसके भाव पढ़ने के नहीं बनेंगे। ये व्यवस्था अल्प समय की है।
रोजगार का संकट : व्यावसायिक लोगों को मशीनरी का उपयोग न कर गरीब जनता को काम देना चाहिए। कोरोना के कारण जो क्षति हुई उसकी पूर्ति हो जाएगी।
राजनीति : राजनीति और धर्म नीति अलग-अलग है। धर्मनीति में इंसान और इमान बराबर होते हैं। राजनीति में अलग-अलग।
पड़ोसी देशों का बढ़ता दबाव : भारत में शाकाहार का प्रचलन ज्यादा है इसलिए हर मसले पर सोच-समझकर, शांतिपूर्वक निर्णय करते हैं। कोई भी देश भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। हमारे पास अहिंसा की शक्ति है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विद्यासागरजी के बचपन का फोटो, आचार्य देशभूषण सागरजी को छोड़ने जाते हुए।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

(राहुल दुबे) मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बीएएमएस के बाद एमडी का कोर्स कर रहे डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। पिछले दिनों आयुष मंत्रालय ने व्याख्याता (लेक्चरर) पद के लिए आवेदन मांगे थे। कोरोना के चलते कहीं एमडी की परीक्षा हुई, कहीं बाकी है। इस चक्कर में डॉक्टरों को एमडी की डिग्री नहीं मिली। आयुष मंत्रालय इसके बिना आवेदन लेने को भी तैयार नहीं था। इस पर डॉक्टरों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाई कोर्ट ने आयुष मंत्रालय को आदेश दिए कि वह डॉक्टरों के आवेदन पर विचार करे। मंत्रालय ने इंटरव्यू होने के पहले डिग्री हासिल करने की शर्त पर आवेदन लेना शुरू किए हैं। सैकड़ों डॉक्टर की एमडी की डिग्री बाकी है। इस वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। डॉक्टरों ने अधिवक्ता आकाश शर्मा के जरिए याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया कि डॉक्टर कोरोना काल में मरीजों का इलाज कर रहे थे।

संक्रमण की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई। इस वजह से उन्हें डिग्री नहीं मिली। कई राज्यों में परीक्षा हो चुकी है। कई राज्यों में बाकी है। कम से कम आवेदन तो स्वीकार किए जा सकते हैं। हाई कोर्ट ने मंत्रालय को विचार करने के आदेश दिए थे। अकेले इंदौर शहर में 100 से ज्यादा डॉक्टर ऐसे हैं, जिनको इस पद के लिए आवेदन करना है। कोरोना का इलाज आयुर्वेद के जरिए भी किया जा रहा है। मंत्रालय काढ़ा सहित जड़ी बूटियों से बनी दवा का वितरण भी अस्पतालों में कर रहा है। घर-घर में सरकार ने काढ़ा भी बंटवाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ (फाइल फोटो)


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

संस्था अलख द्वारा इस नवरात्र के दौरान योग शिवोहम के साथ शक्ति साधना भी हुई। इसके तहत 80 बालिकाओं को 15 दिनों तक शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह चकोर पार्क में हुआ। समारोह के वक्ताओं में से निधि शर्मा ने बालिकाओं को वीरांगना बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

महेश तिवारी, ओपी विश्व प्रेमी के साथ डॉ. अवधेश पुरी महाराज ने बालिकाओं को आशीर्वचन दिए। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालिकाओं को प्रशिक्षण देने वाली गुरु मुस्कान दिनेश सिसोदिया को स्मृति चिह्न देकर केसरिया वस्त्र से सम्मान किया।

मंत्री ने भी तलवार घुमाकर कला का प्रदर्शन किया। संस्था के खुशाल गुप्ता और बैरवा युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जाटवा ने बताया दीप प्रज्वलन के बाद शस्त्र पूजन करके प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा शस्त्र प्रदर्शन भी किया गया। अतिथियों ने बालिकाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र भेंट किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shakti Sadhana along with Yoga Shivaham, 80 girls were given arms training for 15 days


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget