बेंगलुरू से आए कपड़े के पार्सल की डिलीवरी न करने वाले सारोली के ट्रांसपोर्ट सर्विस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोहिनूर मार्केट के व्यापारी ने बेंगलुरू के ट्रांसपोर्ट गोडाउन से कपड़े का पार्सल मंगाया था। जानकारी के अनुसार वराछा के खोडियार नगर रोड पर आशापुरी सोसाइटी में रहने वाले नीलेश केशुभाई वसाेया रिंग रोड पर स्थित कोहिनूर मार्केट में नीलेश फेब के नाम से कपड़े का कारोबार करते हैं।
गत 29 मार्च 2018 को कपड़ा दलाल मंजुनाथ की पहचान पर 14लाख, 43हजार, 745 रुपए की साड़ियां सारोली पीके रोड रोयल टाउनशिप में स्थित गोल्डर ट्रांसपोर्ट सर्विस से बेंगलुरू पार्टी को भिजवाया था। पार्सल बेंगलुरू पहुंचाने के बाद नीलेश ने कपड़ा दलाल मंजूनाथ से कहा कि पेमेंट चुकाने के बाद ही पार्सल मिलेगा। मंजूनाथ ने कहा कि पार्सल लेने के बाद ही हम पेमेंट चुकाएंगे।
इसके बाद नीलेश ने पार्सल को बेंगलुरू में रुकवा दिया था। कुछ दिन बाद नीलेश ने गोल्डन ट्रांसपोर्ट सर्विस के संचालक भरत सिंह शैनातसिंह शेखावत (निवासी- प्रमुख पार्क बिल्डिंग, करुणा सागर हिन्दी विद्यालय, परवत पाटिया) और महेंद्र प्रताप सिंह से पार्सल वापस लाने के लिए कहा।
संचालकों ने बेंगलुरू से पार्सल लाने का वादा करने के बाद भी सूरत नहीं ले आए और एक दूसरे की मदद से वहीं सस्ते में बेच दिए। नीलेश वसाेया ने इस बारे में गोल्डन ट्रांसपोर्ट सर्विस के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
व्यापारी से 31 लाख की ठगी करने वाले पटना के कारोबारी पर केस दर्ज
कपड़ा व्यापारी से 31 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पटना के व्यापारी के खिलाफ पूणा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार अडाजण के आनंद वाटिया में रहने वाले पंकज सावलिया कपड़े का कारोबार करते हैं।
पकंज के फर्म में नौकरी करने वाले राजू शर्मा ने पटना के व्यापारी अशोक उर्फ सोनू अग्रवाल की पहचान कराई थी। पंकज को भरोसे में लेने के बाद अशोक ने 5 जनवरी 2019 से 25 नवंबर 2019 के बीच 45.77 लाख रुपए की साड़ियां उधार ली थी, 9.12 लाख रुपए चुकाने के बाद आरोपी ने बकाया 31.40 लाख पेमेंट देने से इनकार कर दिया। पंकज ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment