Articles by "MAHARASHTRA"

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच राज्य सरकार जल्द ही एक जिले से दूसरे जिले के लिए (अंतर-जिला) राज्य परिवहन की बसों से यात्रा करने की अनुमति दे सकती है। ऐसी जानकारी राज्य के मदद व राहत पुनर्वसन मंत्री विजय वड्डेटीवार ने दी है।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह हम लोग निर्णय ले लेंगे। मंत्री वड्डेटीवार ने लोकल ट्रेन आम आदमी के लिए शुरू करने के बारे में कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री ही लेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अंतर जिला एसटी यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आगामी सप्ताह में राहत मिलने की पूरी संभावना है।

राज्य में ऑनलाइन स्कूल भी जल्द होंगे शुरू
इस संबंध में मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वड्डेटीवार ने राहत और पुनर्वास विभाग व एसटी निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में अंतर-जिला यात्रा एसटी बसों से करने के बाबत चर्चा हुई। मंत्री वड्डेटीवार ने यह भी कहा कि राज्य में स्कूली शिक्षा ऑनलाइन शुरू है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुरू के कुछ दिनों में राज्य परिवहन की बसों में ही यात्रा की छूट रहेगी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार काम करेगी। गृहमंत्री शनिवार को गोंदिया जिले के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं है।

उन्होंने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सभी पक्षों द्वारा हलफनामे प्रस्तुत किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगले सप्ताह अपना फैसला देगा और फिर हम उसी के अनुसार काम करेंगे।"

सीबीआई ने दर्ज किया है केस

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पटना से मामले में जांच को स्थानांतरित करने के लिए बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार करने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत की मौत के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है।

पटना में सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह ने आत्महत्या और धोखाधड़ी से संबंधित धारा के तहत एक शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिनेता को 14 जून को उनके मुंबई स्थित आवास पर मृत पाया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गृहमंत्री इससे पहले सीबीआई जांच की मांग का विरोध करते रहे हैं-फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करने पर पार्थ को शरद पवार द्वारा सार्वजनिक रूप से फटकार लगाए जाने को राकांपा नेता राजेश टोपे और प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को अधिक तवज्जो नहीं देने को कहा। वहीं पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला एक दो दिन में सुलझ जाएगा।

महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि पवार परिवार एकजुट है जबकि राज्यसभा सदस्य पटेल ने कहा यह मुद्दा समाप्त हो चुका है। पार्थ उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे हैं और अजित, शरद पवार के भतीजे हैं।

परिवार में कोई समस्या नहीं है: टोपे
टोपे ने जालना में संवाददाताओं से कहा, "पवार परिवार में एकता है… पवार साहब वरिष्ठतम नेता हैं। यह आदर्श परिवार है। कोई समस्या नहीं है।" उन्होंने पार्थ को अपना नजदीकी दोस्त बताया। मुंबई में पटेल ने कहा कि यह महत्वहीन मसला है।

यह एक पारिवारिक मुद्दा है: फड़णवीस
फड़णवीस ने कहा, "पार्थ- पवार मुद्दा पवार का एक पारिवारिक विषय है। हम इस मुद्दे में नहीं पड़ना चाहते। यहां तक कि हमारा दूर-दूर तक भी इससे कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह उनके परिवार का विषय है और उन्हें परिवार के अंदर इसका समाधान करने की कोशिश करनी चाहिए।"

शरद पवार ने पार्थ की बात को महत्वहीन कहा था
उन्होंने कहा, "पवार साहब की टिप्पणी के बाद मामला समाप्त हो गया। अब इसके बारे में चर्चा करने का कोई अर्थ नहीं है।" शरद पवार ने बुधवार को कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पार्थ द्वारा सीबीआई जांच की मांग करने का कोई महत्व नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्थ पवार राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार के बेटे हैं।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

यहां के रांजणगाव इलाके में एक महिला के गर्भवती होने से नाराज उसके लिव इन पार्टनर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। शनिवार को हुई यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऐसे अंजाम दी वारदात

पुणे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रांजणगाव औद्योगिक क्षेत्र के कोरेगांव इलाके में किरण फुंदे अपनी प्रेमिका सोनामनी सोरेन के साथ पिछले दो साल से लिव इन में रह रहा था। दो दिन पहले उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका गर्भवती है। किरण इस बच्चे को नहीं चाहता था। उसने सोनामनी से एबॉर्सन करवाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। मामला इस कदर बढ़ा कि शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और किरण ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी ने खुद के लिए मांगी फांसी
रांजणगाव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल किया और कहा कि मुझे फांसी दे दी जाए। पुलिस स्टेशन में उसने एक चिट्ठी में लिखकर पूरी घटना बताई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी इसी घर में महिला के साथ पिछले दो साल से रह रहा था।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाला साहेब पाटिल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज कराड के एक अस्पताल में जारी है। पाटिल के बेटे ने कहा कि मंत्री की हालत स्थिर है। उनका इलाज किया जा रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है। कोरोना पॉजिटिव होने वाले पाटिल राज्य के 7वें मंत्री हैं।

सातारा के संरक्षक मंत्री बाला साहेब पाटिल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राकांपा नेता का इलाज कराड के कृष्ण अस्पताल में जारी है। पाटिल ने हाल ही में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से क्वारैंटाइन में रहने का आग्रह किया है।

इससे पहले यह मंत्री हुए संक्रमित
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण, कांग्रेस नेता असलम शेख, जितेंद्र अह्वाड, धनंजय मुंडे, राकांपा के संजय बंसोड और शिवसेना के अब्दुल सत्तार संक्रमित पाए गए और इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में सामने आये 12 हजार से ज्यादा नए मरीज
महाराष्ट्र में रविवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के 12,614 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से 322 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी के कुल संक्रमितों की संख्या 5,84,754 हो गई है। वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर अब 19,749 हो गई है। शनिवार को 6,844 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई जिससे ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 4,08,286 हो गई है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 1,56,409 एक्टिव पेशेंट हैं।

पुणे में सबसे ज्यादा नए मरीज सामने आये
मुंबई शहर में शनिवार को 1,254 मामले सामने आए, जबकि 48 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,432 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के मामले 1,22,397 हो गए। जिले में संक्रमण से 62 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,957 हो गई है। पुणे के अस्पतालों से 1,145 मरीजों को छुट्टी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सातारा के संरक्षक मंत्री भी हैं बाला साहेब पाटिल-फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख के माध्यम से सुशांत के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पिता केके सिंह की दूसरी शादी की वजह से सुशांत परेशान थे और उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। इसके अलावा संजय राउत ने सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर भी निशाना साधा था। उनके इस बयान पर सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज सिंह ने इसे परिवार की प्रतिष्ठा पर दाग बताए हुए अखबार और संजय राउत पर मानहानि का केस करने की बात कही है।

नीरज सिंह का कहना है कि पारिवारिक मामले में इस तरह का शर्मनाक आरोप लगाना निंदनीय है। उनके पिता ने सिर्फ एक शादी की थी। नीरज सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह नाखुश थे, यह बात उन्हें किस ने बता दी थी। नीरज ने कहा कि लेख में सारी बातें बेबुनियाद हैं। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।


संजय राउत ने सुशांत के परिवार पर लगाए थे ये आरोप

  • मुखपत्र सामना के रविवार के एक कॉलम में संजय राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता को गुमराह किया गया है जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई में हुई घटना के लिए बिहार में एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
  • पिछले कुछ सालों से सुशांत मुंबईकर थे। मुंबई ने उन्हें शोहरत दी थी और उनके स्ट्रगल के दिनों में बिहार उनके साथ नहीं खड़ा था।
  • सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। कई लोग बिना किसी सबूत के मर्डर बता रहे हैं।
  • सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां आई थीं- अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन जिस रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं, वो उनके साथ थीं। ऐसे में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था।
  • बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बीजेपी के आदमी हैं और उनपर 2009 में कई चार्ज लगे थे। इस बात पर हंसी आती है कि जिसने बीजेपी की उम्मीदवारी ली है, वो अब मुंबई पुलिस पर सवाल उठा रहा है।
  • मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी और दूसरे राज्य को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था।
  • बिहार पुलिस इंटरपोल नहीं है। सब को सच जानने का अधिकार है। लेकिन ये सच नहीं है कि सिर्फ सीबीआई या बिहार पुलिस ही इसका पता लगा सकती है।
  • सीबीआई केंद्रीय एजेंसी है, लेकिन वो 'स्वतंत्र और निष्पक्ष' नहीं है। आर्टिकल में कहा गया कि गोधरा हादसे के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं थे। कई राज्यों ने सीबीआई पर प्रतिबंध लगाए हैं. जब सीबीआई शारदा चिट फंड मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची थी, तो सीएम ममता बनर्जी ने न सिर्फ एजेंसी को रोका बल्कि उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया।

सुशांत और दिशा के केस को जोड़ने से नाराज हुए संजय राउत

'सामना' के आर्टिकल में सुशांत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामलों को आपस में जोड़ने की भी आलोचना की गई। आर्टिकल में कहा गया, "दोनों मामले पूरी तरह से अलग हैं लेकिन नेता इन्हें जोड़ रहे हैं। दिशा सालियन के साथ बलात्कार का आरोप बीजेपी के एक नेता लगा रहे हैं। ऐसा करते समय उन्होंने दिशा के परिवार के बारे में सोचा नहीं होगा।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय राउत (दाएं) ने आरोप लगाया था कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं थी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्डरिंग मामले की जांच कर रहा है। इसके लिए रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। इस बीच सुशांत की कंपनी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो एक साल के अंदर सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस 18 बार बदला गया था। खास बात यह है कि इसे 3 बार अभिनेता की मौत के बाद बदला गया।

7 अगस्त को आखिरी बार बदला गया आईपी एड्रेस

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस आखिरी बार 7 अगस्त को बदला गया था। यही वह दिन था, जब पहली बार रिया ईडी की पूछताछ में शामिल हुई थीं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये आईपी एड्रेस किसने बदले? प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच भी कर रहा है।

सुशांत की एक कंपनी पर शोविक का मालिका हक

सूत्रों की मानें तो सुशांत ने अपनी चार कंपनियों में से 2 का पेटेंट कराया था। इनमें से एक कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया और शोविक थे। सुशांत ने स्टार्टअप के तहत इस कंपनी को सितंबर 2019 में रजिस्टर्ड करवाया था। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित गेमिंग कंपनी थी, जिसके पेंटट के लीगल राइट्स रिया, शोविक और सुशांत के पास थे।

अगर इस पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई हो सकती है। सुशांत की आत्महत्या के बाद इस कंपनी पर लीगल राइट्स रिया और शोविक का है, जो कि बाकी बचे डायरेक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला संदेहास्पद है। दरअसल, इस कंपनी को सुशांत ने शुरू किया था, लेकिन इसपर मालिकाना हक और दस्तखत शोविक चक्रवर्ती के चलते थे।

रिया ने दो साल में बनाई 3 करोड़ की प्रॉपर्टी

रिया चक्रवर्ती ने महज दो साल के अंदर 3 करोड़ की प्रॉपर्टी बना ली। इनमें से एक वन बीचएचके फ्लैट खार में हैं, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए है। दूसरी प्रॉपर्टी जूहू में है, जहां रिया परिवार के साथ रहती हैं। इसका बाजार मूल्य करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। जबकि तीसरी प्रॉपर्टी नवी मुंबई के उल्वा में हैं, जो 50 लाख रुपए की है।

अब तक सबसे लंबी पूछताछ रिया के भाई से हुई

मनी लॉन्डरिंग मामले में अब तक सबसे लंबी पूछताछ रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से हुई। 7 अगस्त को उनसे करीब 5 घंटे तक सवाल-जवाब हुए, जबकि 8 अगस्त को उन्हें फिर ईडी ने बुलाया और लगभग 18 घंटे की पूछताछ के बाद 9 अगस्त की सुबह लगभग 6:25 बजे उन्हें घर जाने दिया गया। यानी कि अब तक उनसे 23 घंटे से ज्यादा पूछताछ हो चुकी है। 10 अगस्त को एक बार फिर वे पूछताछ में शामिल हुए।

रिया और उनके परिवार के अलावा उनके सीए रितेश शाह और सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से 7 अगस्त को पूछताछ हुई थी। उन्हें भी 10 अगस्त को दोबारा ईडी ऑफिस बुलाया गया। सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को 8 अगस्त को ईडी दफ्तर बुलाया गया था। लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्हें 10 अगस्त के लिए दोबारा समन भेजा गया है। रिपोर्ट्स की मानें सुशांत के एक अन्य दोस्त संदीप सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। दोनों के बीच लेनदेन की बात भी ईडी के सामने आई है।

रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

रिया की प्रॉपर्टी से जुड़ी इनसाइड स्टोरी:रिया चक्रवर्ती की 3 करोड़ की प्रॉपर्टी की जांच कर रहा ईडी, 2018 और उसके बाद खरीदे गए ये तीनों फ्लैट्स

सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला:ईडी को एक्टर के खातों में नहीं मिले 15 करोड़ रुपए, शक- रिया और उनके भाई शोविक ने फर्जी शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर की रकम

सुशांत केस में करोड़ों के लेनदेन का दावा:सालभर के अंदर अभिनेता के दो सीए के खातों में ट्रांसफर हुए थे 2.63 करोड़, दो एफडी से भी दो दिन में काटे गए थे 2.5 करोड़ रुपए

सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया

सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत ने अपनी चार कंपनियों में से 2 का पेटेंट कराया था। इनमें से एक कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया और शोविक थे।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget