अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करने पर पार्थ को शरद पवार द्वारा सार्वजनिक रूप से फटकार लगाए जाने को राकांपा नेता राजेश टोपे और प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को अधिक तवज्जो नहीं देने को कहा। वहीं पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला एक दो दिन में सुलझ जाएगा।
महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि पवार परिवार एकजुट है जबकि राज्यसभा सदस्य पटेल ने कहा यह मुद्दा समाप्त हो चुका है। पार्थ उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे हैं और अजित, शरद पवार के भतीजे हैं।
परिवार में कोई समस्या नहीं है: टोपे
टोपे ने जालना में संवाददाताओं से कहा, "पवार परिवार में एकता है… पवार साहब वरिष्ठतम नेता हैं। यह आदर्श परिवार है। कोई समस्या नहीं है।" उन्होंने पार्थ को अपना नजदीकी दोस्त बताया। मुंबई में पटेल ने कहा कि यह महत्वहीन मसला है।
यह एक पारिवारिक मुद्दा है: फड़णवीस
फड़णवीस ने कहा, "पार्थ- पवार मुद्दा पवार का एक पारिवारिक विषय है। हम इस मुद्दे में नहीं पड़ना चाहते। यहां तक कि हमारा दूर-दूर तक भी इससे कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह उनके परिवार का विषय है और उन्हें परिवार के अंदर इसका समाधान करने की कोशिश करनी चाहिए।"
शरद पवार ने पार्थ की बात को महत्वहीन कहा था
उन्होंने कहा, "पवार साहब की टिप्पणी के बाद मामला समाप्त हो गया। अब इसके बारे में चर्चा करने का कोई अर्थ नहीं है।" शरद पवार ने बुधवार को कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पार्थ द्वारा सीबीआई जांच की मांग करने का कोई महत्व नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment