सचिन जीआईडीसी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। बता दें कि लक्ष्मी विला इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार की रात सोई हुई 8 साल की बच्ची का अपहरण कर करीब 1300 मीटर दूर ले जाकर एक खंडहर अपार्टमेंट में दुष्कर्म किया गया। इस वारदात को हुए 3 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
क्राइम ब्रांच और तीन पुलिस स्टेशन की कुल 11 टीमें आरोपी को ढूंढने के लिए लगी हुई हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में तलंगपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दे रहा है। और अन्य कैमरे में आरोपी अपनी जेब से मोबाइल निकाल कर किसी से बात करता दिखाई दिया। पुलिस की मानें तो आरोपी एकदम सादा मोबाइल इस्तेमाल करता है।
पुलिस ने शक के आधार पर सचिन जीआईडीसी पर शिवांजलि एरिया में शुक्रवार को देर रात तक चाल तथा कारीगरों की जांच की थी। जोन 3 डीसीपी विधि चौधारी ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर ही आरोपी को ढूंढा जा रहा है। लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है।
असल में सीसीटीवी में आरोपी साफ़ नहीं दिख पा रहा है। इसी कारण पोस्टर छाप कर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं जुटाया जा रहा है। 9 दिसंबर को देर रात सचिन जीआईडीसी इलाके में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment