सोशल मीडिया पर अलथाण क्षेत्र की एक कॉलेज छात्रा के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर अज्ञात बदमाश ने उसके फोटो अपलोड करके अभद्र पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलथाण क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय छात्रा कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है।
किसी अज्ञात बदमाश ने चार महीने पहले उसके नाम का सोशल मीडिया पर फेक एकाउंट बनाया और उसके फोटो अपलोड करने के साथ अभद्र मैसेज कर रहा था। इस बारे में जब छात्रा को पता चला तो वह परेशान हो गई। इस बारे में उसने अपने पिता को बताया, जिससे उसके पिता ने खटोडरा पुलिस थाने में इस बारे में अर्जी दी थी। इसी आधार पर मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment