Articles by "JHARKHAND"

कोरोना संक्रमण महामारी लेकर पिछले 7 महीनों से कैंटोनमेंट बोर्ड का सार्वजनिक अस्पताल बंद है। लेकिन, अनलॉक में भी अस्पताल को नहीं खोला जा रहा है। इससे, गरीब परिवार को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आजसू पार्टी नगर सचिव नीरज मंडल ने अस्पताल को खोलने की मांग की है। इसे लेकर उन्होेंने, मंगलवार को सीईओ एमएस हरिविजय से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। यहां, उन्होंने अस्पताल बंद होने से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्या से अवगत कराया। कहा कि यह शहरी क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है और गरीबों को 10 रुपए के शुल्क पर इलाज के साथ दवा की सुविधा उपलब्ध होती है। वहीं, नगर सचिव ने सीईओ की गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से मोबाइल पर बात करवाई।

सांसद ने सीईओ से कहा कि गाइडलाइन के तहत अस्पताल को खोला जाए। ताकि, लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। जबकि, वार्ड 5 की समाजसेवी रानी प्रियंका ने भी सीईओ से कोविड 19 से संंबंधित सरकार व प्रशासन के निर्देश व नियमों का पालन कर अस्पताल को पुनः चालू कर गरीब लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर आजसू के नगर उपाध्यक्ष कुणाल मोदी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीईओ एमएस हरिविजय को ज्ञापन सौंपते नीरज मंडल।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बिष्टुपुर पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर कदमा निवासी कृष्ण वर्मा से ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रियाज खान उर्फ मुकेश सिंह ने पीड़ित से 30 सितंबर को एक बाइक और तीन हजार रुपए की ठगी की थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने कहा एचडीएफसी बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने कृष्ण वर्मा को अपने झांसे में लिया था।

30 सितंबर को आरोपी पीड़ित से पुराना कोर्ट के पास मिला। लोन दिलाने के नाम पर उससे 3000 लिए। अपने एक साथी को लाने की बात बोल आरोपी पीड़ित की बाइक लेकर चला गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो पीड़ित ने बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। हाल ही में वह जेल से छूटा है। इधर, पुलिस ने शराब बेचने के मामले में भी मेडिकल बस्ती धातकीडीह के गोपाल सिंह उर्फ सरदार को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of cheating arrested in the name of loan, money recovered


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोरोना की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराने वाले मुख्य अधिकारी ही गाइडलाइन का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। सदर अस्पताल में डीसी छवि रंजन और सिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद ने संयुक्त रूप से बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कोविड वार्ड का उद्घाटन किया, जिसमें अधिकारियों, डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों की भीड़ थी। ये वहीं हैं जिन पर शहर में कोरोना की रोकथाम की पूरी जिम्मेदारी है।

जो गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूलते हैं और दुकानें सील करते हैं। ऐसे में इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है? दूसरी ओर, मंगलवार को कोविड-19 की शर्तों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर मजिस्ट्रेट शशि नीलिमा डुंगडुंग ने मेन रोड की 13 दुकानों की जांच की। पांच दुकानों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। इनमें रूप अलंकार ज्वेलर्स, नगीना शू, किरण बुक डिपोट, फैब्रिक पैशन और हारा गारमेंट्स शामिल है।

10 दिन में आईसीयू वार्ड भी हो जाएगा शुरू

सदर हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग के तीसरे व चौथे तल्ले पर 79 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड का कोविड वार्ड शुरू हुआ है। सीएस डॉ. बीबी प्रसाद ने कहा कि वैसे संक्रमित मरीज जो घर में आइसोलेट हैं और सांस में लेने में दिक्कतें हो रही है और उन्हें वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं है, वैसे मरीजों को यहां एडमिट किया जाएगा। पहले दिन ही दो संक्रमित महिला भर्ती हुई। उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिनों में आईसीयू कोविड वार्ड में शुरू हो जाएगा।

खतरनाक सफर... सिटी बस में न स्क्रीनिंग, न डिस्टेंस

सिटी बस में लगातार गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है। बस में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं है। सेनिटाइजर भी नहीं और एक-एक सीट पर 2-2 पैसेंजर को बैठाया जा रहा है। इस पर ड्राइवर व खलासी का कहना था कि पेट भरने को पैसे बस के भाड़े से नहीं निकल रहे। सुरक्षा किट कहां से लाएंगे। इधर, नगर आयुक्त ने कहा कि गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर हटेंगे। बस संचालन पर कार्रवाई हाेगी। जल्द ही फ्लाइंग दस्ता बसाें की औचक जांच करेगी।

ये हो रही लापरवाही...

  • सिटी बस के ड्राइवर और खलासी बिना मास्क के चला रहे हैं
  • यात्री की जानकारी नहीं ली जाती, थोड़ी दूरी पर रोककर पैसेंजर उठाया जाता है


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सदर अस्पताल कोविड हॉस्पिटल है। इसके बावजूद डीसी के पहुंचने पर जिला प्रशासन के अफसरों, डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों की भीड़ लग गई। वार्ड के निरीक्षण में डीसी के साथ भीड़ चलती रही।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

धनबाद सेंट्रल अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित कर दिया गया है। 15 अक्टूबर से यहां मरीज भर्ती होंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर सेंट्रल अस्पताल के ग्राउंड तल में 30 बेड का आईसीयू और प्रथम तल पर 40 बेड का वार्ड तैयार कर लिया है।

आईसीयू वार्ड में मध्यम व गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वहीं प्रथम तल पर हल्के लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां तैनात होने वाले डॉक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ का रोस्टर बन गया है। चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी वं अन्य कर्मी, जो कोविड अस्पताल के आईसीयू में कार्य करेंगे, उन्हें मंगलवार को कोयला भवन बीसीसीएल के कम्युनिटी हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

रेलवे बोर्ड ने रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन का परिचालन 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय पर रांची से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन बन कर चलेगी। हावड़ा से 15 अक्टूबर काे सुबह 6.05 बजे खुलकर दुर्गापुर, रानीगंज, आसनसाेल हाेती हुई सुबह 9.21 बजे पर धनबाद और दाेपहर 1:15 बजे रांची पहुंचेगी। उसी तरह रांची से दाेपहर 1:45 बजे खुलकर शाम 5:43 बजे धनबाद और 9:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने बुधवार काे ट्रेन चलाने काे लेकर अधिसूचना जारी की थी। शताब्दी के लिए मंगलवार से बुकिंग शुरू हाेगी। शताब्दी रविवार काे छाेड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। 20 अक्टूबर से शुरू हाे रही भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर से टिकटों की बुकिंग होगी। वहीं 22 मार्च से बंद सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सोमवार से पटरी पर लौट गई। दूसरी तरफ हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का समय साेमवार से बदल गया। ट्रेन रात 8.10 बजे के बदले 8 बजे धनबाद पहुंची। डाउन में ट्रेन पुराने टाइम टेबल पर चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

केबल चोर को पकड़ने गए धनबाद आरपीएफ के जवानों ने जोगता 11 नंबर हरिजन बस्ती में राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव विद्रोही तथा उनके दो पुत्राें की पिटाई कर जख्मी कर दिया। राजद नेता की पिटाई के बाद काफी संख्या में महिला-पुरुषाें का थाने में जुटान हो गया। वहीं आरपीएफ अधिकारियों ने भी थाना पहुंच जवानों के साथ विद्रोही सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया।

इधर जानकारी पाकर जोगता पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। ग्रामीणों की भीड़ आरपीएफ जवानों पर कार्यवाही की मांग को ले थाने पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीण थाने के अंदर घुस गए और जमकर हो हंगामा मचाने लगे। इस दाैरान पुलिस पदाधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में विद्रोही ने ग्रामीणों को शांत कराया। इधर राजद नेता विद्रोही अचेत होकर थाना गेट पर गिर गए।

एक-दूसरे पर लगाया मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ अधिकारियों का दल भी थाने पहुंच गया। थाने में दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि वे लोग केबल चोर को रंगे हाथ पकड़े थे। इनलोगो के कारण केबल चोर भाग गया और इनलोगों ने हमला भी कर दिया। हमले में दोनों जवान अनिल और रवि शंकर घायल हो गया है।

युवक की पिटाई देख बीच-बचाव को आया था विद्रोही
रविवार को सादे लिबास में जवान अनिल कुमार तथा रविशंकर यादव जोगता 11 नंबर हरिजन बस्ती में राजद नेता सुखदेव विद्रोही के घर के समीप एक युवक की पिटाई कर रहा था। युवक की पिटाई देख विद्रोही तथा उनके पुत्र जानकारी लेने घर से घटनास्थल पर पहुंचे। वे लोग बीच बचाव करने लगा। इस दौरान मौका देख उक्त युवक फरार हो गया। मामले को कोई कुछ समझ पाता कि जवानों ने विद्रोही और उसके पुत्र रवि और राहुल पर हमला कर दिया।

लिखित मिलने पर होगी कार्रवाई: थानेदार
जोगता थानेदार जनार्दन राम ने कहा कि सूचना मिलते ही जोगता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों पक्षों से घटना की लिखित शिकायत मांगी गई है। सुखदेव विद्रोही की तबीयत खराब हो जाने के कारण उनका बयान या लिखित शिकायत नहीं हो पाया है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जवानाें पर भी किया गया हमला, दो चोटिल: याेगेश
घटना की सूचना पर जोगता थाना पहुंचे आरपीएफ के सहायक समादेष्टा योगेश यादव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व कोविड 19 के समय स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से बैटरी और केबल चोरी हुई थी। मुखबिर की रिपोर्ट के आधार पर सिविल ड्रेस पर दो जवानों को जोगता भेजा गया था। वहां पहुचने पर जवानों पर हमला किया गया। इसमें दो जवान भी चोटिल हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two sons including RJD leader Sukhdev Rebel injured after beating RPF soldiers


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मार्केट खत्म होने पर किसानों को एमएसपी कैसे मिलेगा। इस कानून में एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं, जैसे सवालों के साथ प्रदेश कांग्रेस का राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। कांग्रेस ने किसानों को बताया कि किसान बिल कैसे उनके लिए नुकसानदायक है और कांग्रेस क्यों इसका विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को किसानों से कोई मतलब नहीं है।

भाजपा और एनडीए बहुमत के नशे में अन्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर संसद में उनके नुमाईंदों की आवाज को दबाया जा रहा है। यह काला कानून है। कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन के तहत किसान सम्मेलन के बाद पूरे राज्य से हस्ताक्षर अभियान के तहत लाखों हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन केंद्रीय नेतृत्व को सुपुर्द करेगी जो राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग देश के किसानों को अपनी ही जमीन पर मजदूर बना देगा: आलमगीर

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग देश के किसानों को अपनी ही जमीन पर मजदूर बनाए जानेवाला कदम है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार जमींदारी प्रथा को पुनः लागू करना चाहती है। पिछले 5 वर्ष में में 67,626 किसानों ने आत्महत्या की है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो किसानों के दर्द समझती है । कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वागत भाषण, मानस सिन्हा ने मंच संचालन किया।

भाजपा दलाली पर उतरी, सांसद विधायक करते हैं वकालत: झामुमो

झामुमो ने संशोधित कृषि कानूनों का तीखा विरोध करते हुए कहा है कि भाजपा उद्योगपतियों की दलाली पर उतर आयी है और इससे सांसद-विधायक उसकी वकालत पर। कानून में कहीं भी एमएसपी का जिक्र नहीं है और कंट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए वह किसानों को फंसाने का काम कर रही है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि झारखंड में संशोधित कृषि कानून को लागू नहीं होने देंगे।

किसान और किसानी को बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरी हुआ तो कृषि कानून से जुड़े संशोधित विधेयक भी लाया जाएगा। आरोप लगाया कि एसेंसिएल कॉमोडिटी एक्ट को हटा कर भंडारण को सह दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज सब्जियों, खाद्य सामग्रियों की दर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agriculture reform bill black law, BJP strangling farmers, State Congress President Dr. Oraon said - Modi does not mean farmers


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस बिचौलियों और दलालों की पार्टी है। कृषि सुधार कानूनों से बिचौलियों की दलाली खत्म होगी, इसी कारण कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। शनिवार को रांची महानगर कार्यालय में ग्रामीण जिला और महानगर भाजपा द्वारा आयोजित किसान सभा को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस मंडियों के दलालों और बिचौलियों की संरक्षक है।

कानून बनने के पहले ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दर्जनों संगठनों से सहमति ली गई थी। बावजूद इसके दिखावे के लिए कांग्रेस नेता इस कानून का विरोध कर रहे है। कानून किसानों को आजादी देगा। वे अपनी शर्त पर उत्पादन बेचेंगे। किसानों की आय दोगुनी करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए ही कृषि सुधार कानून लाए गए हैं।

रघुवर सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई थीं, जिसे झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दिया। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू का भी संबोधन हुआ। संचालन केके गुप्ता व धन्यवाद सुरेंद्र महतो ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

टाटा स्टील इंडिया अपने स्टील मेकिंग और डाउन स्ट्रीम ऑपरेशन को बढ़ाते हुए कोविड से पूर्व वाली स्थिति में पहुंच गया है। अब सभी प्रमुख साइट पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए संचालन हाे रही है। चालू वित्तीय वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने कच्चे स्टील के उत्पादन को 4.59 मिलियन टन तक बढ़ाया है, जो इस वित्त वर्ष की जून तिमाही की तुलना में 54 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही की तुलना में दाे प्रतिशत अधिक है।

टाटा स्टील ने 5.05 मिलियन टन के उच्चतम त्रैमासिक डिलिवरी के आंकड़े को छूने के लिए मजबूत मार्केटिंग नेटवर्क और ग्राहक संबंधों का बेहतर लाभ उठाया, जो तिमाही वार 72 प्रतिशत और वर्षवार 22 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी ने ओवरऑल डिलिवरी के 24 प्रतिशत तक निर्यात को कम किया है और घरेलू डिलिवरी को 3.86 मिलियन टन तक की तीव्र की है, जो तिमाहीवार 164 प्रतिशत और वर्षवार 10 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके अलावा कंपनी आक्रामक रूप से मैनेजिंग कॉस्ट और कैश फ्लो पर भी फोकस कर रही है। दोपहिया वाहन और यात्री वाहन सेगमेंट में ऑटोमोटिव व स्पेशल प्रोडक्टस सेगमेंट की डिलिवरी वर्षवार 10 प्रतिशत बढ़ी है। टाटा स्टील ने नए यात्री वाहन और हल्के काॅमर्शियल वाहन लांच में शेयर ऑफ बिजनेस भी हासिल किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

यदि अचानक ट्रेन से कहीं जाने की जरूरत हुई, ताे अापके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने शनिवार से टिकटिंग के नियमाें में बदलाव किया है। अब रेलवे का दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के छूटने से 30 मिनट पहले बनेगा।

दूसरा चार्ट तैयार होने से पहले टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर उपलब्ध रहेगी। ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले चार्ट बनाने की तकनीक को बहाल करने के लिए रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) सॉफ्टवेयर में संशोधन किया गया है। कोविड के समय नियम में बदलाव करते हुए रेलवे ने दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने के 2 घंटे पहले बनाना तय किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आपदा राहत दल और गढ़वा दृष्टि के संयुक्त सहयोग से कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम को लेकर गुरुवार को समाजसेवी सह आपदा राहत दल के उपाध्यक्ष राजीव कमलापुरी ने जंगीपुर के उरांव टोला में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली दवा आर्सेनिक एल्बम 30 व मास्क का वितरण दो सौ लोगों के बीच किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दवा का सेवन करने की विशेष जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज लोग कोरोना महामारी से परेशान है। इस वायरस से लड़ने के लिए आयुर्वेदिक दवा आर्सेनिक एल्बम का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दवा का सेवन करने से लोगों के शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लोगों के घर घर जाकर दवा का निशुल्क वितरण करना है ताकि सभी लोग स्वस्थ्य रहे।

श्री कमलापुरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक दूसरे से संपर्क करें तथा मास्क व सेनिटाइजर का इस्तेमाल अवश्य करें।मौके पर उपाध्यक्ष उज्ज्वल विश्वकर्मा, दीपक पटेल, बेचन, सुनील उरांव, राकेश कुमार ठाकुर, अरुण कुमार विश्वकर्मा, भारती रंजन विश्वकर्मा, गोलू ठाकुर, आशीष ठाकुर, अभिजीत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arsenic album 30 drugs and masks distributed to 200 people


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बीपीओ रविशंकर सिंह ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी बागवानी सखी एवं सामुदायिक समन्वयक (सीसी) के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी बागवानी सखी को अपने अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से आम बागवानी की देखभाल करने का निर्देश दिया। बैठक में बीपीओ श्री सिंह ने कहा कि आम बागवानी की देखभाल की जिम्मेवारी सभी बागवानी सखी की है।

उन्होंने सभी बागवानी सखी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आम बागवानी का जायजा लेने एवं बागवानी में पानी पटवन कराने, घास फूस निकलवाने एवं रजिस्टर मेंटेन करने का निर्देश दिया। बीपीओ श्री सिंह ने सामुदायिक समन्वयक (सीसी) से कहा कि आम बागवानी की देखभाल की भी संपूर्ण पर्यवेक्षण की जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में जेएसएलपीएस के बीपीएम अंजनी कुमार, बागवानी सखी श्यामली देवी, प्रभा देवी, किरण देवी, इंद्रावती देवी, ब्रज किशोरी देवी, किस्मतिया देवी, सीसी भरत कुमार, योगेंद्र कुमार सिंह, कुमारी जया, निधि भारती, संजय राम समेत बड़ी संख्या में बागवानी सखी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instructed to take regular care of mango gardening


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने आज गुरुवार को आठवां रक्तदान किया। इस अवसर पर अमित शर्मा ने कहा कि एक जरूरतमंद पांच साल के बच्चे को ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी। ऐसे में जायन्ट्स आस्था के पूर्व अध्यक्ष उत्तम जायसवाल को जब पता चला तो वे तुरन्त उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वे रक्तदान करने को लेकर तैयार हो गए। साथ ही ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था हमेशा से रक्तदान करते आया है। साथ ही हमेशा जरूरत पड़ने पर वह आगे आकर रक्तदान करता रहेगा। जरूरतमंद मरीज का नाम आयुष कुमार सोनी है। जिसका उम्र 5 साल है। उसके शरीर में होमोग्लोबिन 3.6 ग्राम है। उसके पिता का नाम सूरजमल सोनी है।

जो शहर केकलवार मुहल्ला के निवासी हैं। इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक सोनी, पूर्व अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, निदेशक डॉ. आलोक कश्यप, प्रवीण जायसवाल, युवा समाजसेवी केतन मल्होत्रा, राहुल कश्यप, विवेक गुप्ता, सागर कुमार आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amit Sharma donated blood for the eighth time - tell us if blood is needed


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

महाराष्ट्र के बहुचर्चित भीमा कोरेगांव में हिंसा की साजिश रचने की संलिप्तता के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को उनके नामकुम बगईचा स्थित आवास से हिरासत में ले लिया। इस वर्ष जनवरी में एनआईए ने यह केस टेकओवर किया है। पहली बार फादर स्टेन स्वामी से अगस्त में पूछताछ भी की थी। खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता बताने वाले फादर स्टेन स्वामी पर आरोप है कि उनके और उनके साथियों के भड़काऊ भाषण के बाद ही एक जनवरी 2018 में भीमा कोरेगांव में हिंसा भड़की थी।

इस मामले में एनआईए दो माह पहले छह अगस्त को भी फादर स्टेन स्वामी के घर पहुंची थी और करीब ढाई घंटे तक उनके आवास में छानबीन करते हुए पूछताछ की थी। इस मामले में एनआईए से पहले महाराष्ट्र पुलिस अनुसंधान कर रही थी। महाराष्ट्र पुलिस भी फादर स्टेन स्वामी से पूर्व में दो बार पूछताछ कर चुकी है। पहली बार 28 अगस्त 2018 को महाराष्ट्र पुलिस उनके आवास पर पहुंची थी।

जनवरी 2018 में पुणे के पास हुई थी हिंसा

पुणे के भीमा कोरेगांव में एक जनवरी 2018 को हिंसा भड़की थी। इस रैली के बाद संसावाड़ी में हिंसा भड़क उठी थी। कुछ क्षेत्रों में पत्थरबाजी की घटना हुई। उपद्रव के दौरान एक नौजवान की जान भी गई थी। हिंसा की घटना के एक दिन पहले वहां यलगार परिषद के बैनर तले एक रैली भी हुई थी। आरोप है कि इसी रैली में हिंसा भड़काने की भूमिका तैयार की गई थी। इस संगठन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगा था। पुलिस ने कई साक्ष्य भी बरामद किए थे। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Action in Jharkhand, NIA detains social activist Father Stan Swamy from his Namkum Bagaicha residence


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

झारखंड हाईकाेर्ट ने गुरुवार काे कहा कि हाथरस जैसी घटनाएं झारखंड में भी हुई हैं। ऐसे मामलाें में काेर्ट आंख नहीं मूंद सकता। सरकार एसआईटी गठित कर जांच कराए और दाेषियाें की पहचान करे, ताकि उन्हें सजा मिल सके। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने गुरुवार काे गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की की दुष्कर्म के बाद जलाकर मार दिए जाने के मामले की सुनवाई कर रही थी।

लड़की के पिता ने काेर्ट में याचिका दायर कर बताया है कि पुलिस इस मामले की जांच नहीं कर रही है। आराेपी खुलेआम घूम रहे हैं। काेर्ट ने सभी पक्षाें की दलीलें सुनने के बाद सरकार काे इस मामले की जांच कराने का आदेश दिया। साथ ही इसकी प्रति मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को भेजने का भी आदेश दिया। 31 मार्च 2020 को पीड़िता के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी 15 साल की बच्ची के साथ पिंटू पासवान ने 30 मार्च 2020 को दुष्कर्म किया, फिर केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया।

ये आदेश भी दिए

  • जिम्मेवार अधिकारी को एसआईटी जांच का जिम्मा दें माॅनिटरिंग खुद डीजीपी करें
  • पुलिस ने जांच में कभी नहीं दिखाई गंभीरता, दाेषी जांचकर्ता पर कार्रवाई की डीजीपी काे छूट
  • आराेपी काे तत्काल कर सकते हैं गिरफ्तार, गवाह प्रभावित नहीं हाे, यह सुनिश्चत करें

अपराधी खुलेआम घूम रहे, पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दी खुली छूट

पुलिस मेरी बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध की जांच सही ढंग से नहीं कर रही है। अनुसंधान के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें घूमने की छूट दे दी है। इसलिए मैंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। मेरी बेटी को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी से शीघ्र जांच कराएं ताकि आरोपी पर कार्रवाई हो। ऐसी घटना को फिर से कोई अंजाम देने का दुस्साहस ना कर पाए।

सात साल की भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या, बोरे में बांधकर शव खेत में फेंका

रातू के परहेपाट में रहने वाले नेसार अंसारी उर्फ भाडु (28 वर्ष) ने गुरुवार को रिश्ते को शर्मसार कर दिया। अपनी ही सात वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया। रिश्ते में फूफा लगने वाले नेसार ने इसके बाद भतीजी की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव बोरा में डालकर घर से महज 50 मीटर दूर खेत में फेंक दिया।

देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो घरवालों ने ढूंढना शुरू किया। पता चला कि बच्ची नेसार के घर गई थी। परिजन नेसार के घर गए तो वह खून बिखरा देखा। गांव के बीच में लेकर आए तो उसने दुष्कर्म की बात कबूली। तब पुलिस को बुलाया गया और उसे हिरासत में लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
An incident like Hathras is also happening in Jharkhand, if the police are not investigating properly, eyes cannot be closed: High Court


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बीआईटी मेसरा के छात्र राहुल चौधरी (26) की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी और बताया कि पकड़े गए आरोपी सौरभ व देवानंद ईश्वर से एक देशी कट्‌टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। 7 अगस्त की शाम से गायब राहुल का शव 11 अगस्त को डढ़वा नदी किनारे बालू में दबा बरामद किया गया था। अपहरण के बाद हत्या की गई थी। इसके बाद मृतक के पिता को फिरौती के 1 करोड़ रुपए मांगी जा रही थी।

एसआईटी गठित की गई थी

पुलिस ने हत्या के आराेप में 11 अगस्त को ही विकास मरिक, मुस्कान खान, सराेज दास, सुभाष चंद्र और एक नाबालिग काे गिरफ्तार कर लिया था। एसपी पीयूष पांडे के अनुसार राहुल सात अगस्त काे गायब हुआ था। अगले दिन उसके पिता पप्पू चाैधरी काे अपहर्ताओं ने फाेन कर एक कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी। पप्पू चाैधरी ने तत्काल नगर थाना में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी गठित की। एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने छापेमारी कर पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के मुताबिक राहुल की हत्या 48 से 72 घंटे पहले यानी अपहरण की रात काे ही कर दी गई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस काे गुमराह करने के लिए हत्यारे फिराैती की मांग कर रहे थे। ​​​​​​​


पोस्टमाॅर्टम में खुलासा, सिर पर चाेट और दम घुटने से हुई माैत
पकड़ा गया एक आराेप विकास मरिक पहले से राहुल काे जानता था। उसने ही फाेन करने राहुल काे नंदन पहाड़ बुलाया और स्काॅर्पियाे में बैठाकर नमन काठी ले गए। वहां मार डाला। पाेस्टमाॅर्टम रिपाेर्ट में हत्या का कारण सिर पर चाेट और दम घुटना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक उसकी गला दबाकर हत्या की गई फिर शव छुपाने के लिए बालू में गाड़ दिया। युवती मुस्कान का पहले से ही आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है।

शव मिलने के बाद भी फिराैती के लिए आ रहा था फाेन
राहुल के पिता जमीन काराेबारी हैं। राहुल सात अगस्त काे सुबह दादी के घर के लिए निकला था। कुछ देर बाद मां काे फाेन कर एक पार्सल आने की सूचना दी। इसके बाद फाेन स्विच ऑफ हाे गया। इसके बाद उसकी खाेजबीन शुरू हुई। आठ अगस्त काे एक अंजान नंबर से फाेन आया। फाेन करने वाले ने गाली-गलाैज करते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा मेरे पास है। बेटा चाहिए ताे एक कराेड़ पहुंचा दाे, नहीं ताे काटकर फेंक देंगे। शव मिलने के बाद मंगलवार काे भी फिर फिराैती के लिए फाेन आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि अगला एमएस धोनी फिर कभी नहीं मिलेगा। सुदेश महतो ने ट्वीट कर कहा कि आप हमेशा हम सभी देशवासियों के दिल में रहोगे। भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। बता दें कि सुदेश महतो महेंद्र सिंह धोनी की शादी में शामिल होने वाले इकलौते राजनेता थे। दोनों को कई मौके पर एक साथ फुटबॉल खेलते देखा जा चुका है।

सुदेश महतो ने ट्वीट कर लिखा कि "अगला एमएस धोनी फिर कभी नहीं मिलेगा"। भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों तक लेने जानेवाले दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान, झारखंड की शान एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत महेंद्र सिंह धोनी आप हमेशा हम सभी देशवासियों के दिल में रहोगे। भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा...
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का समापन हो गया। स्टेडियम में दर्शकों द्वारा धोनी-धोनी का वह शोर अब हमेशा के लिए गुम हो गया। खेल प्रेमियों के लिए यह खबर सदमे से कम नहीं है। परन्तु देर-सबेर सबको इस दौर से गुजरना पड़ता है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया। एक छोटे से शहर रांची से निकलकर देश-दुनियां में इन्होंने क्रिकेट का जो परचम लहराया, उनकी यह अविश्वसनीय उपलब्धियां भारतीय क्रिकेट इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेंगी। आपको भविष्य की दूसरी पारी के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं।

##

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा...
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के आन बान और शान महेंद्र सिंह धोनी आपने अपने प्रदर्शन और नेतृत्व से भारत का नाम विश्व क्रिकेट के शिखर पर पहुंचाया। हर भारतीय को आप पर गर्व है। आपकी अगली पारी के लिए मेरी शुभकामनाएं।

##

रघुवर दास ने कहा...
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अपने खेल और व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले झारखंड की शान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। देश को कई कप जीताने वाले हमारे माही को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी और सुदेश महतो को कई मौके पर एक साथ देखा जा चुका है। -फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

झारखंड में कोरोना संक्रमण अब धीरे-धीरे मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों को अपनी चपेट में ले रहा है। राज्य में अब तक एक मंत्री समेत पांच विधायक और एक पूर्व विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से मंत्री, तीन विधायक और एक पूर्व विधायक स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। दो विधायकों में से एक घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में जबकि दूसरे रिम्स के कोविड वार्ड में एडमिट हैं।

दीपिका पांडेय सिंह घर में हैं आइसोलेट
महगामा से कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह और सारठ से भाजपा विधायक रणधीर सिंह फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं। दीपिका पांडेय सिंह अपने आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट हैं जबकि रणधीर सिंह रिम्स के कोविड सेंटर में इलाजरत हैं।

मंत्री और टुंडी विधायक सबसे पहले हुए थे कोरोना के शिकार
झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सत्ताधारी दल के विधायक मथुरा प्रसाद महतो सबसे पहले कोरोना के शिकार हुए थे। मंत्री का रिम्स जबकि टुंडी विधायक का धनबाद और फिर उसके बाद जमशेदपुर में इलाज चला था। डॉक्टरों की देखरेख में दोनों विधायक कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। मंत्री और विधायक की रिपोर्ट सात जुलाई को पॉजिटिव आई थी। टुंडी विधायक ने 28 दिन के बाद यानी पांच अगस्त को कोरोना को मात दे दी थी जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर 22 जुलाई को स्वस्थ होकर घर लौटे थे।

13 दिन में पूर्व विधायक ने कोरोना को हराया
मंत्री और विधायक के बाद हुसैनाबाद से पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 10 जुलाई की इनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद इन्हें गांधीनगर स्थित सीसीएल अस्पताल ले जाया गया था। यहां से पूर्व विधायक को रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर इलाज किया गया था। 23 जुलाई को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था।

रांची विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सीपी सिंह 22 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रिम्स के कोविड वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। दो अगस्त को विधायक ने कोरोना वायरस को मात दे दी थी और स्वस्थ होकर घर लौटे थे।

गोमिया विधानसभा सीट से आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो दो अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 12 अगस्त को लंबोदर महतो का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें पहले रिम्स में और बाद में मेडिका में भर्ती कराया गया था।

इन जनप्रतिनिधियों ने कोरोना को हराया

नाम उम्र कितने दिनों में कोरोना को हराया
मिथिलेश ठाकुर 53 साल 28 दिन
मथुरा प्रसाद महतो 52 साल 13 दिन
कुशवाहा शिवपूजन सहाय 44 साल 11 दिन
सीपी सिंह 64 साल 15 दिन
लंबोदर महतो 53 साल 10 दिन
दीपिका पांडेय सिंह 44 साल इलाज जारी
रणधीर सिंह 45 साल इलाज जारी

बता दें कि धनबाद से भाजपा के सांसद के बेटे के ड्राइवर की कोरोना से मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सारण से भाजपा के विधायक रणधीर सिंह की दो दिन पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। -फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

झारखंड में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में रविवार को भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में 17, 18 और 19 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ये बारिश हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है।

राजधानी रांची में शनिवार को पूरे दिन भी रुक-रुककर बारिश होती रही।

17 अगस्त को झारखंड के मध्य और उत्तरी हिस्से संथाल परगना में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 18 अगस्त तक पूरे झारखंड में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची में छाए काले बादल।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चिरकुंडा थाना अंतर्गत जुनकुंदर फाटक निवासी एक महिला ने रविवार की रात पंखे से फंदा बना फांसी लगा आत्महत्या कर ली। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने बच्चों की जिद पर उनके लिए एक साइकिल खरीदी थी। इसी बात पर पति के साथ रात में महिला का विवाद हुआ था। परिजनों को महिला की मौत की जानकारी सोमवार की सुबह हुई।

मृतका की पहचान सोनिया देवी (32) के रूप में की गई। उसके बच्चे काफी दिनों से एक साइकिल खरीदने की जिद कर रहे थे। सोनिया देवी ने पति को बिना बताए ही रविवार को बच्चाें के लिए साइकिल खरीद दी। जब शाम को सोनिया का पति उपेंद्र मोदी घर आया तो वो काफी नाराज हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्से में उपेंद्र घर से बाहर चला गया और सब्जी मंडी की एक दुकान में सो गया। इधर, सोनिया ने रात में ही कमरे में फांसी लगा अपनी जान दे दी।

सुबह जब बच्चों की नींद खुली तो पंखे से लटकती मां की लाश देख सभी रोने लगे और इसकी सूचना पिता को दी। उपेंद्र भागता हुआ घर पहुंचा और शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उपेंद्र राज मिस्त्री का काम करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget