झारखंड हाईकाेर्ट ने गुरुवार काे कहा कि हाथरस जैसी घटनाएं झारखंड में भी हुई हैं। ऐसे मामलाें में काेर्ट आंख नहीं मूंद सकता। सरकार एसआईटी गठित कर जांच कराए और दाेषियाें की पहचान करे, ताकि उन्हें सजा मिल सके। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने गुरुवार काे गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की की दुष्कर्म के बाद जलाकर मार दिए जाने के मामले की सुनवाई कर रही थी।
लड़की के पिता ने काेर्ट में याचिका दायर कर बताया है कि पुलिस इस मामले की जांच नहीं कर रही है। आराेपी खुलेआम घूम रहे हैं। काेर्ट ने सभी पक्षाें की दलीलें सुनने के बाद सरकार काे इस मामले की जांच कराने का आदेश दिया। साथ ही इसकी प्रति मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी को भेजने का भी आदेश दिया। 31 मार्च 2020 को पीड़िता के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी 15 साल की बच्ची के साथ पिंटू पासवान ने 30 मार्च 2020 को दुष्कर्म किया, फिर केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया।
ये आदेश भी दिए
- जिम्मेवार अधिकारी को एसआईटी जांच का जिम्मा दें माॅनिटरिंग खुद डीजीपी करें
- पुलिस ने जांच में कभी नहीं दिखाई गंभीरता, दाेषी जांचकर्ता पर कार्रवाई की डीजीपी काे छूट
- आराेपी काे तत्काल कर सकते हैं गिरफ्तार, गवाह प्रभावित नहीं हाे, यह सुनिश्चत करें
अपराधी खुलेआम घूम रहे, पुलिस ने कार्रवाई के बजाय दी खुली छूट
पुलिस मेरी बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध की जांच सही ढंग से नहीं कर रही है। अनुसंधान के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें घूमने की छूट दे दी है। इसलिए मैंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। मेरी बेटी को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी से शीघ्र जांच कराएं ताकि आरोपी पर कार्रवाई हो। ऐसी घटना को फिर से कोई अंजाम देने का दुस्साहस ना कर पाए।
सात साल की भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या, बोरे में बांधकर शव खेत में फेंका
रातू के परहेपाट में रहने वाले नेसार अंसारी उर्फ भाडु (28 वर्ष) ने गुरुवार को रिश्ते को शर्मसार कर दिया। अपनी ही सात वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म किया। रिश्ते में फूफा लगने वाले नेसार ने इसके बाद भतीजी की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव बोरा में डालकर घर से महज 50 मीटर दूर खेत में फेंक दिया।
देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो घरवालों ने ढूंढना शुरू किया। पता चला कि बच्ची नेसार के घर गई थी। परिजन नेसार के घर गए तो वह खून बिखरा देखा। गांव के बीच में लेकर आए तो उसने दुष्कर्म की बात कबूली। तब पुलिस को बुलाया गया और उसे हिरासत में लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment