चिरकुंडा थाना अंतर्गत जुनकुंदर फाटक निवासी एक महिला ने रविवार की रात पंखे से फंदा बना फांसी लगा आत्महत्या कर ली। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने बच्चों की जिद पर उनके लिए एक साइकिल खरीदी थी। इसी बात पर पति के साथ रात में महिला का विवाद हुआ था। परिजनों को महिला की मौत की जानकारी सोमवार की सुबह हुई।
मृतका की पहचान सोनिया देवी (32) के रूप में की गई। उसके बच्चे काफी दिनों से एक साइकिल खरीदने की जिद कर रहे थे। सोनिया देवी ने पति को बिना बताए ही रविवार को बच्चाें के लिए साइकिल खरीद दी। जब शाम को सोनिया का पति उपेंद्र मोदी घर आया तो वो काफी नाराज हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद गुस्से में उपेंद्र घर से बाहर चला गया और सब्जी मंडी की एक दुकान में सो गया। इधर, सोनिया ने रात में ही कमरे में फांसी लगा अपनी जान दे दी।
सुबह जब बच्चों की नींद खुली तो पंखे से लटकती मां की लाश देख सभी रोने लगे और इसकी सूचना पिता को दी। उपेंद्र भागता हुआ घर पहुंचा और शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उपेंद्र राज मिस्त्री का काम करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment