(विश्वजीत गोले). शहर के न्यू कॉलोनी निवासी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 730 पहुंच गया है। नए संक्रमितों में शहर की सिंधी कॉलोनी से 23 वर्षीय युवती, जिला कोविड-19 अस्पताल का वार्ड बॉय, बनकोडा आसपुर से 60 वर्षीय वृद्ध, उस्मानिया आसपुर से 27 वर्षीय युवक, सागवाड़ा के सुरमना विराट गांव से 22 वर्षीय युवक तथा छाणी बरबोदनिया से 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सागवाड़ा अपने रिश्तेदार के यहां गई युवती निकली पॉजिटिव
शहर के सिंधी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह गत दिनों सागवाड़ा अपने एक रिश्तेदार के यहां गई थी, संभवतया यहीं से उसे संक्रमण हुआ है क्योंकि सागवाड़ा शहरी क्षेत्र से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे हैं।
देवल गांव निवासी जिला कोविड-19 अस्पताल के वार्डबॉय ने बताया कि उसकी ड्यूटी पॉजिटिव वार्ड में लगी थी। रविवार को ड्यूटी के 14 दिन पूरे होने पर डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ सहित उसका भी सैंपल लिया गया था। उस्मानिया गांव निवासी 27 वर्षीय शख्स ने बताया कि वह 7 अगस्त को सउदी अरब से अपने तीन दोस्तों के साथ वापस आया है। सउदी अरब में उसकी हेयर सैलून है।
रिपोर्ट पॉजिटिव पता चलते ही खुद पहुंचे अस्पताल, बोले-जो भी मेरे संपर्क में आए अपना सैंपल करा लें
पूर्व जिला अध्यक्ष ने दैनिक भास्कर को चर्चा में बताया कि मुझे सुबह जैसे ही मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता चला तो मैं खुद ही अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंच गया था। मैं प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से मिलता हूं। अब किस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हूं पता नहीं, लेकिन मैं आमजन से अपील करता हूं कि पिछले 10 दिन में जो भी व्यक्ति मेरे संर्पक में आए हैं, कृपया अस्पताल आकर अपना सैंपल करा लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment