header ads

पंचमहल में भारी बारिश के चलते मकान ढहा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मलबे में दबकर मौत

गुजरात के पंचमहल जिले में रविवार रात मूसलाधार बरसात हुई। जिले के जांबुघोडा में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके चलते कणजीपानी गांव में एक मकान धराशायी हो गया। मकान में परिवार के 4 सदस्य सो रहे थे, जिनमें से 3 की मलबे में दबकर मौत हो गई, वहीं अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 70 साल की वृद्धा, 40 वर्षीय पुरुष और 5 साल का बच्चा शामिल है।

पूरे जिले में रात भर हुई तेज बारिश
जांबुघोडा के अलावा जिले की अन्य तहसीलों हालोल में 3.5, मोरवा में 2.5, धोधंबा में 2.5, गोधरा में 1.5 बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि नए साइक्लोनिक सर्क्युलेशन सिस्टम के साथ बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश का दौर सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में अगले दो-तीन तक यूं ही जारी रहने की संभावना है।

राज्य में अब तक मौसम की 41 फीसदी बारिश
राज्य में बुधवार को आयोजित वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में बताया गया है कि अब तक राज्य में मौसम की 41 फीसदी बारिश हो चुकी है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कूलेशन के असर से गुजरात में आगामी दिनों में भारी बारिश हो सकती है। इसमें खासकर दक्षिण गुजरात के नवसारी वलसाड, सौराष्ट्र के पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़ एवं गिरसोमनाथ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कणजीपानी गांव में धराशायी हुए मकान का मलबा हटाते ग्रामीण।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget