संक्रामक रोग संस्थान के रिनोवेशन, रिमॉडलिंग व अपग्रेडेशन को लेकर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए दायर की गई जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। एएजी ने मॉनिटरिंग कमेटी के सुझाव पर अमल करने एवं शपथ पत्र पेश करने के लिए मोहलत मांगी। अब अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। काम की मॉनिटरिंग के लिए 14 दिसंबर 19 को एक कमेटी गठित की गई थी।
कोरोना महामारी के चलते मीटिंग नहीं हो पाई। कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करने का विकल्प खुला रखा था। एएजी पंकज शर्मा ने कहा कि 15 जुलाई को मीटिंग तो हो गई है। सुझाव पर अमल करने के संबंध में अतिरिक्त शपथ पत्र पेश करने में एक सप्ताह की मोहलत दी जाए। न्यायमित्र विकास बालिया भी सुनवाई के दौरान उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment