राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगीत लोढ़ा व रामेश्वर व्यास की खंडपीठ में सोमवार को पाक विस्थापितों को नागरिकता के मामले में स्वप्रेरणा से दर्ज की गई जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कोविड-19 के हालात के चलते पाक विस्थापितों को हो रही परेशानियों को लेकर पेश की गई अर्जी को रिकॉर्ड पर लेने के आदेश दिए।
अब अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। न्यायमित्र सज्जनसिंह राठौड़ ने पिछली बार कोर्ट को बताया था कि कोविड-19 महामारी तथा लॉकडाउन में पाक विस्थापितों को परेशानी उठानी पड़ी है। राशन नहीं मिलने तथा जनधन खाते में राशि नहीं आने संबंधी समस्याओं से भी अवगत कराया था।
इस संबंध में अब लिखित में अर्जी पेश की गई है, लेकिन यह अर्जी रिकॉर्ड पर नहीं आई थी। कोर्ट ने इस अर्जी को रिकॉर्ड पर लेने के निर्देश दिए। सरकार की ओर से एएजी करणसिंह राजपुरोहित मौज्ूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment