header ads

चिकित्सा विभाग में भर्ती के लिए आज होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा स्थगित करने से हाईकोर्ट का इनकार

राजस्थान हाईकोर्ट ने आरपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर व सीनियर डेमंस्ट्रैटर पद की परीक्षा को स्थगित करने से इनकार कर दिया है। इस तरह याचिकाओं को निस्तारित कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा मंगलवार से तथा सीनियर डेमेंस्ट्रैटर की परीक्षा 13 सितंबर से होनी है।

याचिकाकर्ता डॉ. राजवीर सिंह व अन्य ने रिट याचिका दायर कर कोर्ट को बताया कि आरपीएससी ने 17 जनवरी 2020 को एक विज्ञप्ति जारी कर चिकित्सा विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर व सीनियर डेमंस्ट्रैटर पदों के लिए आवेदन मांगे थे। गत 23 जून को आरपीएससी ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया।

कार्यक्रम के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 11 अगस्त, 13 व 14 अगस्त को तथा सीनियर डेमंस्ट्रैटर के लिए 13 व 14 सितंबर को परीक्षा होनी है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह से परीक्षा को स्थगित किया जाए। उनका यह भी कहना था कि कुछ तो कोविड-19 की ड्यूटी में लगे हुए हैं और कुछ 7 से 14 दिन तक के लिए क्वारेंटाइन भी हैं।

सरकार की ओर से एएजी मनीष व्यास व आरपीएससी की ओर से अधिवक्ता राकेश अरोड़ा ने परीक्षा स्थगित करने का विराेध किया और कोर्ट से आग्रह किया, कि सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। जस्टिस दिनेश मेहता ने दोनों पक्ष सुनने के बाद परीक्षा स्थगित करने से इनकार कर दिया, लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग व आरपीएससी को निर्देश जारी किए हैं जिस भी डॉक्टर ने आवेदन किया है अौर कोविड-19 की ड्यूटी भी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget