शहर में संभावित जल संकट से उबरने के लिए बीते 25 दिन में दो बार शटडाउन लेकर जलाशयों का स्तर बढ़ाया गया है। कायलाना व तखत सागर में सोमवार को 185 एमसीएफटी पानी का लेवल हो गया है, जबकि गत 17 जुलाई को ये 160 एमसीएफटी से कम हो गया था।
इस दौरान दो बार शटडाउन लेने से जल स्तर 25 एमसीएफटी बढ़ गया। कायलाना व तखत सागर में पानी का लेवल बढ़ाने के लिए शटडाउन के साथ ही पंपिंग स्टेशन पांच व छह पर काम शुरू कराया गया था। बीते 25 दिन में दोनों ही जलाशयों का लेवल 25 एमसीएफटी बढ़ गया हैं।
अब जल्दी ही अच्छी बारिश हो जाए तो दोनों ही जलाशयों के साथ उम्मेद सागर में भी पानी का लेवल बढ़ जाएगा। इससे शहर की प्यास बुझाने के साथ गांवों के लिए भी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा। बारिश से तापमान में कमी आने से पानी की खपत भी कम हो जाएगी। अभी मूसलाधार बारिश का इंतजार है।
पाली शहर की प्यास बुझाने वाले जवाई बांध में सोमवार को 16 फीट पानी भरा हुआ था। बारिश नहीं होने के कारण इस बांध से लगातार पानी का लेवल कम होता जा रहा है। जवाई बांध के सहायक सेई बांध क्षेत्र में बीते दो तीन दिन से अच्छी बारिश हो रही है। जल संसाधन विभाग अब सेई बांध से पानी छोड़ने की तैयारी में हैं।
इससे जवाई बांध का लेवल बढ़ेगा। पाली में गत साल बारिश में देरी के कारण वाटर ट्रेन चलानी पड़ी थी। अगस्त में अच्छी बारिश होने के बाद जवाई बांध में पानी की अच्छी आवक हो गई थीं। मानसून में हो रही देरी की वजह से पानी की आवक नहीं हो रही है।
स्थिति में सुधार है, हम प्रयास कर रहे हैं
- जोधपुर में अभी स्थिति में सुधार है, जबकि जवाई बांध में पानी का इंतजार हो रहा है। हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। - नीरज माथुर, चीफ इंजीनियर, पीएचईडी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment