प्रदेश में कोरोना ड्यूटी में फ्रंटलाइन पर कार्य कर रहे आयुष डॉक्टर मंगलवार से सामूहिक रूप से कार्य का बहिष्कार करेंगे। उनकी हड़ताल से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारेंटाइन, सैंपल कलेक्शन, मोबाइल ओपीडी वैन सहित कई कार्य प्रभावित होंगे। साथ ही कई सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी बंद रहने की संभावना है।
आयुष डॉक्टरों ने बताया कि कई बार राज्य सरकार, चिकित्सा मंत्री, मुख्य सचिव मिशन निदेशक को हमारी मांगों से अवगत करवाया, लेकिन आश्वासन ही मिले, कार्रवाई नहीं हुई। आयुष डॉक्टरों के लिए चिकित्सा मंत्री ने मानदेय वृद्धि के लिए कमेटी गठित की थी।
कमेटी ने अपनी अनुशंसा पत्रावली भी भेज दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि सात अगस्त को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। 10 अगस्त को पेन डाउन हड़ताल की। अब मंगलवार को संपूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए सीएमएचओ और कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment