कोरोना की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराने वाले मुख्य अधिकारी ही गाइडलाइन का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। सदर अस्पताल में डीसी छवि रंजन और सिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद ने संयुक्त रूप से बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कोविड वार्ड का उद्घाटन किया, जिसमें अधिकारियों, डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों की भीड़ थी। ये वहीं हैं जिन पर शहर में कोरोना की रोकथाम की पूरी जिम्मेदारी है।
जो गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूलते हैं और दुकानें सील करते हैं। ऐसे में इन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है? दूसरी ओर, मंगलवार को कोविड-19 की शर्तों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर मजिस्ट्रेट शशि नीलिमा डुंगडुंग ने मेन रोड की 13 दुकानों की जांच की। पांच दुकानों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। इनमें रूप अलंकार ज्वेलर्स, नगीना शू, किरण बुक डिपोट, फैब्रिक पैशन और हारा गारमेंट्स शामिल है।
10 दिन में आईसीयू वार्ड भी हो जाएगा शुरू
सदर हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग के तीसरे व चौथे तल्ले पर 79 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड का कोविड वार्ड शुरू हुआ है। सीएस डॉ. बीबी प्रसाद ने कहा कि वैसे संक्रमित मरीज जो घर में आइसोलेट हैं और सांस में लेने में दिक्कतें हो रही है और उन्हें वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं है, वैसे मरीजों को यहां एडमिट किया जाएगा। पहले दिन ही दो संक्रमित महिला भर्ती हुई। उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिनों में आईसीयू कोविड वार्ड में शुरू हो जाएगा।
खतरनाक सफर... सिटी बस में न स्क्रीनिंग, न डिस्टेंस
सिटी बस में लगातार गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा है। बस में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं है। सेनिटाइजर भी नहीं और एक-एक सीट पर 2-2 पैसेंजर को बैठाया जा रहा है। इस पर ड्राइवर व खलासी का कहना था कि पेट भरने को पैसे बस के भाड़े से नहीं निकल रहे। सुरक्षा किट कहां से लाएंगे। इधर, नगर आयुक्त ने कहा कि गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले ड्राइवर-कंडक्टर हटेंगे। बस संचालन पर कार्रवाई हाेगी। जल्द ही फ्लाइंग दस्ता बसाें की औचक जांच करेगी।
ये हो रही लापरवाही...
- सिटी बस के ड्राइवर और खलासी बिना मास्क के चला रहे हैं
- यात्री की जानकारी नहीं ली जाती, थोड़ी दूरी पर रोककर पैसेंजर उठाया जाता है
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment