header ads

सूरत में सक्रिय मरीज 2197 लगातार 15 दिन से घटते जा रहे, कोरोना से सूरत-अहमदाबाद में दूसरे दिन भी तीन-तीन मौतें

सबसे ज्यादा नए संक्रमितों वाले सूरत में मंगलवार को 15वें दिन भी सक्रिय मरीज घटने का सिलसिला जारी रहा। एक दिन में 266 मरीजों के डिस्चार्ज होने से कुल संख्या 29 हजार 515 हो गई है। सूरत की रिकवरी अब तक के सर्वाधिक स्तर 90.31 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में 1375 और लोगों के ठीक होने से अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़ कर एक लाख 35 हजार 127 हो चुका है। सक्रिय मामलों में लगातार पांचवें दिन फिर कमी दर्ज की गई।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत होने से कुल आंकड़ा बढ़ कर 3587 हो गया। सूरत और अहमदाबाद में दूसरे दिन भी तीन-तीन मौतें हुईं। वडोदरा में तीन मरीजों ने दम तोड़ा। सूरत में अब तक 969 लोग जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में 1158 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख 53 हजार 923 पर पहुंच गई है।


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राज्य मे पिछले 24 घंटे में जिन लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है उनमें से 200 अहमदाबाद, 173 वडोदरा, 147 राजकोट, 57 जामनगर, 80 महेसाणा के हैं। सक्रिय मामले घट कर 15209 हो गए हैं, जिनमें से 82 लोग वेंटिलेटर पर हैं। अब तक कुल 51.14 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई है जबकि 5.82 लाख क्वारेंटिन हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget