यहां के रांजणगाव इलाके में एक महिला के गर्भवती होने से नाराज उसके लिव इन पार्टनर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। शनिवार को हुई यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ऐसे अंजाम दी वारदात
पुणे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रांजणगाव औद्योगिक क्षेत्र के कोरेगांव इलाके में किरण फुंदे अपनी प्रेमिका सोनामनी सोरेन के साथ पिछले दो साल से लिव इन में रह रहा था। दो दिन पहले उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका गर्भवती है। किरण इस बच्चे को नहीं चाहता था। उसने सोनामनी से एबॉर्सन करवाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। मामला इस कदर बढ़ा कि शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और किरण ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी ने खुद के लिए मांगी फांसी
रांजणगाव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल किया और कहा कि मुझे फांसी दे दी जाए। पुलिस स्टेशन में उसने एक चिट्ठी में लिखकर पूरी घटना बताई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment