header ads

सहकारिता मंत्री बाला साहेब पाटिल हुए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले राज्य के 7वें मंत्री; राज्य में 5 लाख 80 हजार के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाला साहेब पाटिल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज कराड के एक अस्पताल में जारी है। पाटिल के बेटे ने कहा कि मंत्री की हालत स्थिर है। उनका इलाज किया जा रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है। कोरोना पॉजिटिव होने वाले पाटिल राज्य के 7वें मंत्री हैं।

सातारा के संरक्षक मंत्री बाला साहेब पाटिल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राकांपा नेता का इलाज कराड के कृष्ण अस्पताल में जारी है। पाटिल ने हाल ही में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से क्वारैंटाइन में रहने का आग्रह किया है।

इससे पहले यह मंत्री हुए संक्रमित
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण, कांग्रेस नेता असलम शेख, जितेंद्र अह्वाड, धनंजय मुंडे, राकांपा के संजय बंसोड और शिवसेना के अब्दुल सत्तार संक्रमित पाए गए और इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में सामने आये 12 हजार से ज्यादा नए मरीज
महाराष्ट्र में रविवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के 12,614 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से 322 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी के कुल संक्रमितों की संख्या 5,84,754 हो गई है। वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर अब 19,749 हो गई है। शनिवार को 6,844 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई जिससे ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 4,08,286 हो गई है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 1,56,409 एक्टिव पेशेंट हैं।

पुणे में सबसे ज्यादा नए मरीज सामने आये
मुंबई शहर में शनिवार को 1,254 मामले सामने आए, जबकि 48 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले में शनिवार को कोरोना वायरस के 2,432 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के मामले 1,22,397 हो गए। जिले में संक्रमण से 62 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,957 हो गई है। पुणे के अस्पतालों से 1,145 मरीजों को छुट्टी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सातारा के संरक्षक मंत्री भी हैं बाला साहेब पाटिल-फाइल फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget