header ads

महाराष्ट्र में एक जिले से दूसरे जिले में बस से यात्रा की अनुमति जल्द, लोकल ट्रेन शुरू करने पर सीएम लेंगे निर्णय

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच राज्य सरकार जल्द ही एक जिले से दूसरे जिले के लिए (अंतर-जिला) राज्य परिवहन की बसों से यात्रा करने की अनुमति दे सकती है। ऐसी जानकारी राज्य के मदद व राहत पुनर्वसन मंत्री विजय वड्डेटीवार ने दी है।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह हम लोग निर्णय ले लेंगे। मंत्री वड्डेटीवार ने लोकल ट्रेन आम आदमी के लिए शुरू करने के बारे में कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री ही लेंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अंतर जिला एसटी यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आगामी सप्ताह में राहत मिलने की पूरी संभावना है।

राज्य में ऑनलाइन स्कूल भी जल्द होंगे शुरू
इस संबंध में मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वड्डेटीवार ने राहत और पुनर्वास विभाग व एसटी निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में अंतर-जिला यात्रा एसटी बसों से करने के बाबत चर्चा हुई। मंत्री वड्डेटीवार ने यह भी कहा कि राज्य में स्कूली शिक्षा ऑनलाइन शुरू है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुरू के कुछ दिनों में राज्य परिवहन की बसों में ही यात्रा की छूट रहेगी।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget