राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए जलदाय विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जोन के अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं एवं समस्त अधीक्षण अभियंताओं को प्रभावित इलाकों में निर्बाध एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल आपूर्ति के लिए ऐहतियाती कदम उठाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में विभाग की विशिष्ट शासन सचिव उर्मिला राजोरिया की ओर से गाइडलाइन जारी की गई हैं।
जिसमें कहा गया है कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल सप्लाई की मॉनिटरिंग जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्षों के माध्यम से की जाएगी। यहां पर लोगों से प्राप्त होने वाले पेयजल सप्लाई से संबंधित प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जाएगा। गर्मियों में सभी जिलों में स्थापित जलदाय विभाग के नियंत्रण कक्षों को मानसून में भी कार्यरत रखने के लिए अधिकारियों को गत दिनों निर्देश जारी किए गए थे।
अतिवृष्टि की स्थिति में पानी की निकासी के लिए पंपसेट व केमिकल का उपयोग के भी निर्देश
गाइडलाइन में कहा गया है कि जिलों में पदस्थापित सभी अधीक्षण अभियंताओं को कहा गया है कि जहां कहीं भी अतिवृष्टि की स्थिति हो, वहां पर पानी की निकासी के लिए इलैक्ट्रिक एवं डीजल पम्पसेट एवं जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक मात्रा में कैमिकल्स का उपयोग करने के निर्देश जारी किए गए है।
बिजली की आपूर्ति में बाधा की किसी भी सम्भावित स्थिति से पेयजल सप्लाई में बाधा आने पर टैंकरों से सप्लाई एवं जेनरेटर सैट के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने पर फोकस करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही विद्युत कम्पनियों के अधिकारियों से भी बिजली आपूर्ति के संबंध में लगातार सम्पर्क एवं समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।
सभी जिलाें में अधिकारियों को किया गया है पाबंद
सभी जिलों में स्थापित सभी आरओ प्लांट एवं सोलर डीएफयू को क्रियाशील रखते हुए इनकी सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा लीकेज एवं दूषित पानी की शिकायतों के संबंध में सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं को मौके पर विजिट करने और उनका त्वरित समाधान कर प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सभी जोन एवं जिलों में पदस्थापित विभाग के अधिकारियों को पाबंद किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment