header ads

प्रेमिका की बहन के 2 बच्चों को अगवा किया, पुलिस ने छुड़ाया

इच्छापाेर से दाे बच्चाें के अगवा करने का मामला आते ही पुलिस हरकत में आ गई। इच्छापोर समेत अलग-अलग सेल के 50 से अधिक पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश में जुट गए। पुलिस ने रेस्क्यू करके दोनों बच्चों को महिला के बहन के प्रेमी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोरा गांव में रहने वाली सुधा तमांग के पुत्र शिवांग(7 वर्ष) और पुत्री सुहानी(5 वर्ष) को आरोपी गोपाल ने अगवा कर लिया था। गोपाल सुधा की बहन का प्रेमी है। गोपाल बच्चों को अगवा करने के बाद अज्ञात जगह पर ले गया और फिर सुधा को फोन करके धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बहन सीमा हमारे पास नहीं आई तो तुम्हारे दोनों बच्चों को जान से मार दूंगा।

बच्चों के अगवा होने के बाद सुधा घबरा गई और समय गवाएं बिना पुलिस थाने पहुंच गई। सुधा ने इच्छापोर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और दोनों बच्चों को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराने के लिए खोजबीन शुरू कर दी। इच्छापोर थाने और अलग-अलग सेल के 50 से अधिक जवान बच्चों की तलाशी में जुट गए। पांच घंटे बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुधा तमांग की बहन सीमा और आरोपी गाेपाल के बीच प्रेम संबंध है। सीमा घर से कहीं दूर चली गई, इसलिए आरोपी सुधा को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget