गांधीनगर सीआईडी क्राइम की टीम ने वराछा में एक शॉपिंग सेंटर में स्थित गोदाम में दबिश देकर ब्रांडेड के नाम पर बेचे जा रहे नकली टी-शर्ट, ट्रैक समेत 1.22 करोड़ रुपए का रेडिमेड कपड़ा बरामद किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीआईडी क्राइम को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी हितेश पुत्र माधव सिहोर और उसके 11 साथी तेलंगाना राज्य के तिरपुर से एडिडास, रिबॉक, लिवाइस, कैल्विन क्लीन जैसे 17 ब्रांडेड कंपनियों का नकली टी-शर्ट, ट्रैक, शॉट्स मंगवाकर बेचते हैं। सीआईडी क्राइम ने वराछा में तापी आर्केड शॉपिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में दबिश देकर नकली रेडिमेड कपड़ा बरामद किया।
सीआईडी की टीम ने गोदाम से 1करोड़, 22लाख, 15हजार, 268 रुपए का सामान जब्त कर आरोपी हितेश सिहोर और उसके 11 साथियों को गिरफ्तार किया। इन कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनियों के नकली लोगो और पैकिंग लगी थी। सीआईडी क्राइम ने कॉपीराइट की धारा 63, 64 और 65 के तहत मामला दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर ने कहा- सब डीलर्स को गिरफ्तार करना बाकी है
सीआईडी क्राइम के इंस्पेक्टर जेएस कंडोरिया ने बताया कि एक साल से आरोपी नकली का कारोबार कर रहे थे। हमारी टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को वांटेड घोषित किया गया है। गिरफ्तार आरोपी तेलंगाना से नकली कपड़ा मंगवाकर सूरत में दुकानों पर सप्लाई करते थे।
ये मुख्य डीलर हैं। अभी सब डीलर्स को गिरफ्तार करना बाकी है। इनके गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी ऑनलाइन बिक्री करते थे या नहीं। रजिस्टर से बिके हुए सामान की जानकारी जुटाई जा रही है।
असली और नकली ब्रांडेड में ये है अंतर
ब्रांडेड कंपनी के कपड़ों में सिक्योरिटी लेबल लगा होता है। स्टैंडर्ड वेट्स एंड मेजर एक्ट के तहत सभी जानकारी जैसे कि डेट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री कोड होता है, जबकि नकली कपड़ों में कीमत नहीं छपी होती है। इसमें सिक्योरिटी लेबल भी नहीं होता है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग डेट और बारकोड भी नहीं होता है।
आरोपियों के नाम
- हितेश माधव सीहोर (23) हरे कृष्ण सोसाइटी, कतारगाम
- हार्दिक भीखा वांकडी (27) गटपुर टाउनशिप, कडोदरा
- जिग्नेश धीरू गजेरा (39) धर्मनगर, अश्विनी कुमार रोड
- घनश्याम बांधरा (47) धर्मनगर, अश्विनी कुमार रोड
- केविन वीनू भूंगलिया (30) पंचवटी सोसाइटी, सिंगणपोर
- मंथन वीनू गोधाणी (25) शिव मंदिर सोसाइटी, पूणा गांव
- पार्थ कांति अवैया (25) गटपुर टाउनशिप, कडोदरा रोड
- जैनिश घनश्याम दीओरा (24) कृष्ण कुंज सोसाइटी, उत्राण
- मेहुल रवजी मिदोरा (25) नंदनवन सोसाइटी, कतारगाम
- धर्मेश विनोद जादवानी (22) कृष्ण कुंज सोसाइटी, उत्राण
- विशाल माधवजी सिहोरा (29) हरे कृष्ण सोसाइटी, कतारगाम
- चिराग घनश्याम जादवानी (26) कृष्ण कुंज सोसाइटी, उत्राण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment