header ads

सरदार पटेल का याेगदान कभी न भूलने वाला है : कृषि मंत्री

देश के विकास में सरदार वल्लभ भाई पटेल का पूरा जीवन समर्पित रहा है। अपने अद्भुत कौशल से राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार रहे हैं। यही कारण है कि आज पूरा देश उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है। यह बात कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहीं। भाजपा मंडल ने शनिवार को देश के पहले गृह मंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान हमेशा ही अमूल्य व कभी न भूलने वाला है। सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का गौरव भाजपा को प्राप्त है। 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिट का उनकी जयंती पर लोकार्पण कर देश को समर्पित किया था। इसलिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को इस बात का गौरव भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान और सनातन के संतुलन में देश के गृह मंत्री रहते सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान रहा है। उनका दृढ़ नेतृत्व राष्ट्र समर्पण और विराट योगदान भारत कभी नहीं भूल सकता है। छीपाबड़ में पूर्व एल्डरमैन विजयंत गौर के निवास पर हुए कार्यक्रम में पूर्व नप अध्यक्ष गंगाविशन मुनीम, मंडलाध्यक्ष गोलू राजपूत, मंडल महामंत्री सुधीर सोनी, शंकरसिंह खरबड़िया, जयंत नागड़ा, हंसराज विश्नाेई आदि माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sardar Patel's contribution is never to be forgotten: Agriculture Minister


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget