ग्राम पंचायत के वार्ड 7 स्थित हनुमान मोहल्ले में नाली नहीं बनी हुई है। घराें काे गंदा पानी सड़काें पर बह रहा है। ग्रामीणाें काे आवागमन में परेशानी हाे रही है। इसके अलावा वाहन चालकाें काे भी दिक्कत हाे रही है। सड़कों पर कई दिनाें से पानी भरा होने से काई जम गई है, जिससे राहगीर व वाहन फिसल रहे हैं।
जनपद सदस्य भी इसी माेहल्ले में रहते हैं। इसके बाद भी नाली का निर्माण नहीं हाे सका है। ग्रामीण रामकृष्ण दांदरे व महेश दांदरे ने कहा पंचायत को जल्द वार्ड में नाली का निर्माण करना चाहिए। जिस जगह नाली बनी है, वहां सफाई करानी चाहिए।
लगातार पानी भरा होने से माेहल्ले में मच्छर भी बढ़ रहे हैं। इससे लाेगाें में बीमारी फैल सकती है। इस संबंध में पंचायत सचिव रामकृष्ण कुशवाह ने कहा जहां नाली बनी है, उसकी सफाई कराई जाएगी। जहां नाली नहीं है, इसके लिए प्रस्ताव लेकर जपं भेजा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment