सरथाणा का नेचर पार्क रविवार से फिर चालू हो जाएगा। टिकट ऑनलाइन मिलेगा। 10 साल से कम आयु के बच्चों और 65 साल से अधिक के बुजुर्गों को पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैंटीन शुरू की गई है। बाहर से नाश्ता लेकर भी अंदर जा सकेंगे। पार्क में बेंच पर दो लोग ही बैठ सकेंगे।
एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज की व्यवस्था गई है। प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। एक साथ पांच व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। एक परिवार 3 घंटे से ज्यादा समय नहीं रुक सकेगा।
ऑनलाइन ही मिलेगा टिकट
ऑनलाइन टिकट की बुकिंग मनपा की वेबसाइट से होगी। टिकट बुक करने के बाद क्यूआर कोड और एसएमएस आएगा। एंट्री गेट पर क्यूआर कोड दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment