अनलॉक-4 सूरत के लिए कई कारणों से राहत देने वाली रही। हालांकि पिछले माह की तुलना में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ाेतरी हुई है, लेकिन अच्छी बात यह रही कि मौतों की की संख्या में अच्छी खासी गिरावट आई है। अगस्त में जहां कुल 218 मौतें दर्ज की गई वहीं सितंबर में केवल 112 लोगों की कोरोना से जान गई।
रिकवरी रेट भी 88 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। मृत्य दर फिलहाल 3.18 प्रतिशत है जबकि अगस्त में यह दर 3.88% थी। कुल केसों की बात करें तो अगस्त में 7320 मरीज मिले थे, लेकिन सितंबर माह में कुल 8186 केस आए। हालांकि एक्टिव मरीजों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या में कमी आई है और अस्पतालों में कोरोना मरीजों के भर्ती होने की संख्या में भी कमी आई है।
गुजरात में सितंबर में कुल 40,959 मरीज मिले, अगस्त में 34,959
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण से और 11 लोगों की मौत हो गई। मौतों का कुल आंकड़ा 3453 हो गया है। इसके साथ ही 1390 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 137394 पर पहुंच गई है। इस तरह सितंबर माह में कुल 40 हजार 959 मरीज मिले जबकि अगस्त में कुल 34 हजार 997 रोगी मिले थे। इधर, पिछले 24 घंटे में 1372 और लोग स्वस्थ हुए। अब तक ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 117231 हो चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment