पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सस्पेंड किए गए महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा और उनकी पत्नी के बीच विवाद पहले भी होते रहे हैं। 12 साल पहले ग्वालियर के हरीशंकरपुरम स्थित निवास पर शर्मा दंपति के बीच झगड़ा हुआ था, तब श्री शर्मा के खिलाफ पत्नी प्रिया शर्मा ने विश्वविद्यालय थाने में घरेलू हिंसा व मारपीट करने की शिकायत की थी।
बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। यही नहीं डबरा थाने में श्री शर्मा के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था।मूलत: डबरा के रहने वाले पुरुषोत्तम शर्मा का निवास ग्वालियर के हरीशंकरपुरम में हैं। 2008 में जब पुरुषाेत्तम शर्मा भोपाल में बतौर डीआईजी पदस्थ थे तब ग्वालियर में उनके व पत्नी प्रिया शर्मा के बीच झगड़ा हुआ था।
इसके बाद विश्वविद्यालय थाने में पत्नी ने उनके खिलाफ मारपीट करने के साथ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। पुलिस सूत्राें ने बताया कि इस घटना के बाद शर्मा दंपति काे मेला स्थित पुलिस के तत्कालीन परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों के बीच करीब डेढ़ माह तक बातचीत का दौर चला था। इसके बाद प्रिया शर्मा ने शिकायत वापस लेते हुए समझौता कर लिया था। इस घटना के बाद श्री शर्मा और परिवार के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी ने प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। यह मामला अदालत तक भी पहुंचा था।
जिस महिला के घर गए थे डीजी, उसका पति ग्वालियर में लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था
डीजी पुरुषाेत्तम शर्मा काे पत्नी प्रिया शर्मा ने जिस महिला के फ्लैट पर पकड़ा था, वह ग्वालियर की हजीरा क्षेत्र की निवासी है। बताया गया है कि महिला का पति काेराेना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान हजीरा क्षेत्र में ही अवैध शराब के साथ भी पकड़ा गया था। महिला भाेपाल के एक न्यूज चैनल में एंकर है, लेकिन उसने ग्वालियर में कभी मीडिया के क्षेत्र में काम नहीं किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment