मंगलवार दोपहर 2 बजे बरगी बांध के 21 में से 13 गेट 1.80 मीटर तक खोल दिए गए। इससे पहले नर्मदा नदी के सभी घाटों पर हूटर बजाकर वार्निंग दी गई। कार्यपालन यंत्री अजय सूरे के अनुसार बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गेटों से कुल 1 लाख 21 हजार 660 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
गेट खाेलते वक्त जल स्तर 421.60 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। यह आंकड़ा पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर से मात्र 1.16 मीटर कम है। बरगी के गेट खाेलने से हाेशंगाबाद में भी जलस्तर बढ़ेगा। इधर, रीवा में बाणसागर बांध के दाे गेट मंगलवार काे खाेल दिए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment