पिछले दिनों श्यामपुर के सोंठी गांव की एक 50 साल की महिला को कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे इलाज के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। इस तरह कोरोना से अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को जिलेभर में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिन्हें मिलाकर अब एक्टिव की संख्या 171 हो गई है। सीहोर के कोलीपुरा, राजाबाग, खजांची लाइन से 1-1, श्यामपुर के अमरोद से 2 तथा आष्टा विकासखंड के मैना से 5, हरवानावदा, भवंरा एवं आष्टा शहर से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट काेरोना पॉजीटिव आई है। श्यामपुर विकासखंड के तहत ग्राम सोंठी निवासी कोविड पॉजीटिव 50 वर्षीय महिला की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई । 18 अगस्त को उसे बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां पर उसकी कोरोना जांच पॉजीटिव आई थी।
तीन को किया डिस्चार्ज : गुरुवार को 3 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इनमें से सीहोर, श्यामपुर तथा आष्टा से 1-1 व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए लोगों की संख्या 343 हो गई है।
867 की आना है अभी रिपोर्ट : जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 532 है । 343 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं और 171 का इलाज चल रहा है। आज कुल 233 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अब तक कुल 7356 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 5915 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 867 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
233 के लिए सैंपल
गुरुवार को 233 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। सीहोर शहरी क्षेत्र में 36, श्यामपुर के 66, आष्टा से 65, इछावर के 31, नसरूल्लागंज के 24 एवं बुदनी के 11 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। पॉजिटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित सभी कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दल सर्वे कर रहा है। वहीं पॉजिटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment