लालसागर दिलीप नगर में सोमवार सुबह एक घर के बाहर बाइक पर आए दो बदमाशों ने फायरिंग कर डाली। फायरिंग से पहले फोन पर जान से मारने की धमकियां भी दी गई थी। इसके बाद घर पर पहुंचकर डराने के इरादे से फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और जिले भर में नाकाबंदी करवाई, फिलहाल बदमाश हाथ नहीं लगे। दोनों बदमाश प्रवृत्ति के युवक लोहावट थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए जाते हैं।
पुलिस ने बताया कि लोहावट के भीमसागर क्षेत्र में नरेगा से लाैटते सोहनराम पुत्र रामूराम पर रविवार को हमला हुआ। गाड़ियाें में आए हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। बहनाेई बीरमाराम उसे उपचार के जोधपुर लाया। बीरमाराम लालसागर दिलीप नगर रहता है। हमलावरों ने सुबह उसके मोबाइल पर धमकी दी और बाद में घर पर आकर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ।
साले साेहनलाल के भी हाथ-पैर ताेड़ दिए थे
लोहावट के भाखरी निवासी बीरमाराम पुत्र हरचंदराम विश्नोई का मकान लालसागर दिलीप नगर में प्लॉट नंबर 667 पर है। बीरमाराम पहले होटल व्यवसायी था, वर्तमान में अपने गांव में रहता है। रविवार दोपहर उसके साले भीमसागर निवासी सोहनलाल विश्नोई पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।
हमलावरों ने फायरिंग करने के साथ सोहनलाल के हाथ-पैर भी तोड़ दिए थे। साले पर जानलेवा हमले की सूचना पर वो मौके पर पहुंचा, और घायल सोहनलाल को गाड़ी में इलाज के लिए एमजीएच लेकर पहुंचा था। जानलेवा हमले में घायल सोहनलाल के जोधपुर लाने के बाद लोहावट पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंच गई, लेकिन घायल के बयान लेने अभी तक जोधपुर नहीं पहुंची है।
बहनाेई को भी धमकी: तेरा भी साले जैसा हाल कर देंगे
बीरमाराम विश्नोई ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर पर था। पीलवा निवासी महिपाल विश्नोई और रिछपालसिंह ढाका ने उसको फोन किया कि सोहनलाल को बचाने के लिये तू उसे इलाज के लिये जोधपुर लाया है। अब तेरा भी वैसा ही हाल करेंगे। इस धमकी की सूचना उसने तुरंत मंडोर पुलिस को दी।
मंडोर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर उसके घर पर आ गए और फायरिंग करके उसको ललकारा। हालांकि बीरमाराम और उसके परिजन बाहर नहीं आए तो हमलावर दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग करके मौके से भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज से तलाश

घर के बाहर फायरिंग करता एक युवक।
फायरिंग की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव, एसीपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर व मंडोर थाना अधिकारी दिलीप कुमार खदाव सहित अन्य थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश आरंभ की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment