header ads

लॉकडाउन के बाद सोना अब सस्ता होने लगा, दस दिन में 5 हजार रु. घटे

लॉकडाउन के बाद महंगा हुआ सोना अब सस्ता होना शुरू हो गया है। पिछले दस दिन में यह पांच हजार एक सौ रुपए तक सस्ता हुआ है। इससे सराफा बाजार में 57,800 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड भाव पर बिकने वाला सोना अब 52,700 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम गिरने से घरेलू बाजार पर इसका असर हो रहा है और सोना लगातार सस्ता हो रहा है। आगे भी इसके दाम में उतार चढ़ाव का रुख बना रह सकता है।
लॉकडाउन (23 मार्च) के बाद से सोने के दाम में तेजी शुरू हो गई थी। इस दिन सोने के भाव 42,300 रुपए प्रति दस ग्राम थे और लगातार तेजी से भाव 57,800 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए थे। अब सस्ता होना शुरू हो गया है। इससे खरीदारों को राहत मिली है।

इसलिए आई भाव में गिरावट
सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कोरोना वायरस की वैक्सीन बाजार में जल्द आने की उम्मीद बन गई है। वहीं चीन और अमेरिका में व्यापार संबंध में संभावित सुधार की उम्मीद भी जगह रही है। इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका असर घरेलू बाजार पर हो रहा है और घरेलू बाजार में भी सोना सस्ता हो रहा है। भाव में आगे भी उतार-चढ़ाव का रुख बना रह सकता है।
इधर चांदी भी साढ़े सात हजार रु. सस्ती
सोने के साथ चांदी भी सस्ती हो रही है। दस दिन पहले इसके भाव में तेजी का रुख था और दाम 69 हजार रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए थे। लेकिन इसमें दस फीसदी से ज्यादा गिरावट आई और अब यह 61500 रुपए प्रतिकिलो बिक रही है। जबकि लॉकडाउन के पहले इसके भाव 38800 रुपए प्रति किलो थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the lockdown, gold started becoming cheaper, in five days 5 thousand rupees. Decreased


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget