शहर के बीचों बीच अस्पताल रोड पर अजनार नदी के किनारे पिछले कई सालों से चल रहे रेत के अवैध खनन और परिवहन के ठिकाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। यहां पहुंचे राजस्व अमले ने रेत का अवैध खनन कर रहे व अवैध परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर व ट्रालियों को जब्त किया है। ये कार्रवाई कलेक्टर नीरज कुमारसिंह के निर्देश पर की गई है।
तहसीलदार एआर चिरामन ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अजनार किनारे मोहनीपुरा गांव के पास रेत के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के ठिकाने पर नायब तहसीलदार रिया जैन, राजस्व निरीक्षक ओपी चौधरी, मोहनीपुरा हल्का पटवारी के साथ देहात थाने के फोर्स को लेकर जाकर उक्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान 8 ट्रैक्टर व ट्रालियों रेत से भरे हुए मौके से पकड़े गए। वहीं बड़ी मात्रा में भंडारण कर नीचे पड़ी रेत को भी जब्ती में लेकर ट्रैक्टर एवं ट्रालियों में लोड कराकर थाने में भिजवाकर पुलिस की सुपुर्दगी में भिजवाया है। प्रशासन ने सभी 8 ट्रैक्टर व ट्रालियों के चालकों के खिलाफ रेत के अवैध खनन व परिवहन का प्रकरण बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को भेजा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment