शहर में रविवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल आया और आंकड़ा 208 पर पहुंच गया। पूरे कोरोना काल में ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 14 अप्रैल को 206 मरीज मिले थे। 16 अप्रैल को भी प्रशासन ने 244 मरीज बताए थे, पर वे दिल्ली की टेस्ट रिपोर्ट और दो दिन के बैकलॉग को एक साथ देने से आए थे। इसके साथ ही अगस्त के सिर्फ 9 दिन में ही मरीजों की संख्या 1276 हो गई है, जबकि कुल मरीज 8724 हो गए हैं। रविवार को पॉजिटिव रेट 8.32 पर पहुंच गया।
बाजार खुले, भीड़ बढ़ी; 3600 की सैंपलिंग यानी और बढ़ेगा आंकड़ा
अफसरों के मुताबिक, बाजार पूरी तरह खुलने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ने से आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। अब 208 नए मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर सैंपलिंग होगी, इससे संख्या 250 से अधिक तक पहुंच सकती है। रविवार को ही 3600 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। अंदेशा है कि 15 अगस्त तक लगातार मरीज बढ़ेंगे।
9 में से 7 दिन 100 से ज्यादा मरीज
अगस्त की शुरुआत से ही मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया। सिर्फ शुक्रवार, शनिवार और रविवार के मरीज जोड़ें तो 565 हो जाते हैं। सिर्फ 2 और 3 तारीख को मरीजों की संख्या दहाई में थी, बाकी दिन 100 से अधिक ही मरीज मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment