header ads

पहली बार कलेक्टोरेट में हुआ स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम, कलेक्टर सिंह ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार मुख्य कार्यक्रम कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में हुआ। यहां शनिवार सुबह 8 बजे कलेक्टर प्रवीण सिंह ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान हुआ। पांच पुलिस जवानों के दल ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए बने गोलों में खड़े होकर अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस से ही जिले में सहयोग से सुरक्षा अभियान की भी शुरुआत की गई। ध्वजारोहण के तुरंत बाद कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी को शपथ दिलाई। सहयोग से सुरक्षा अभियान के तहत संक्रमण से बचाव के तरीकों को अपनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम के बाद सभी कलेक्टर सभाग्रह में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के प्रदेश के नाम संदेश को सुना। कार्यक्रम में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी, अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो, कैलाश वानखेड़े और एएसपी महेंद्र तारणेकर भी मौजूद थे।

बाइकों की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बुरहानपुर | सीवल रोड पर दो बाइक की टक्कर होने से 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायल एक ही बाइक पर बैठे थे। सांडस निवासी रमेश ठाकुर और कनीराम पिता हटेसिंह साथियों के साथ परिजन की अंतिम यात्रा में जाने के लिए निकले थे। सीवल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर मारने वाला वहां से भाग निकला। टक्कर में रमेश और कनीराम घायल हो गए। पीछे से आ रहे साथियों ने एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time, the main event of Independence Day held at the Collectorate, Collector Singh hoisted the flag


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget