header ads

"मिल-जुलकर करेंगे शहर का विकास' नये कलेक्टर कर्मवीर शर्मा आज आएंगे

जबलपुर कलेक्टर पद की जिम्मेदारी शासन ने 2010 बैच के आईएएस कर्मवीर शर्मा को सौंपी है। श्री शर्मा वर्तमान में पन्ना कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। वे शनिवार की सुबह जबलपुर पहुंचेंगे और दोपहर बाद पदभार ग्रहण करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि सभी के सहयोग से शहर का विकास किया जाएगा।

जनता का मिला सहयोग

जबलपुर कलेक्टर रहे भरत यादव का तबादला आयुक्त मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल हो गया है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद 29 मई 2019 को जबलपुर कलेक्टर पद की जवाबदारी उन्होंने संभाली थी। कोरोना वायरस का पेशेंट प्रदेश में सबसे पहले जबलपुर में मिलने के बाद उन्होंने प्रोटोकॉल का जिले की जनता से पालन कराया और लगातार इस मामले में पूरी सतर्कता बरतते हुए कार्य किया। उन्होंने कहा कि जनता का जो सहयोग उन्हें जबलपुर में मिला है वह अन्य किसी जिले में नहीं मिला। जबलपुर में काम करने की बहुत संभावनाएं हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget