header ads

स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर के बैरी गंगा में बह निकला तिरंगा झरना, देखने उमड़े पड़े लोग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूर्यनगरी में चहूं ओर सभी लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। शहर में दिनभर हुई जोरदार बारिश के बीच लोग अवकाश का लुत्फ उठाने घूमने निकल पड़े। बारिश के कारण बैरीगंगा में झरना बह निकला। कुछ उत्साही युवकों ने अनूठा प्रयोग कर इस झरने को ही तिरंगा रंग दिया। लोगों ने पहली बार ऐसा तिरंगा झरना बहता देखा।
शहर में बारिश के कारण बने शानदार मौसम के बीच बैरी गंगा व अरना झरना में तेज बहाव के कारण पहाड़ों से झरने बह निकले। बैरी गंगा में पहाड़ी से गिरते झरने को लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान दो उत्साही युवक झरने के गिरने वाली पहाड़ी पर जा चढ़े। उन्होंने झरने से ऊपर से दोनों तरफ से केसरिया व हरा रंग मिलाना शुरू कर दिया। बीच में पहाड़ी से गिरता पानी सफेदी लिए था। ऐसे में पहाड़ी से गिरता झरना राष्ट्रध्वज के रंग में गिरता नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने कर्तल ध्वनि के साथ तिरंगे झरने का स्वागत किया। इन युवकों ने बताया कि उन्होंने इस बार पंद्रह अगस्त को कुछ अलग करने का तय किया था। मौसम ने भी इसमें उनका साथ दिया और झरने बह निकले। इस पर वे रंग लेकर वहां पहुंच गए और झरने को तिरंगे रंगों में रंग दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जोधपुर के बैरी गंगा में बहता तिरंगा झरना।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget