header ads

मोहर्रम पर गाइडलाइन का पालन और शांति समिति सदस्यों का सहयोग जरूरी

गणेशोत्सव और मोहर्रम पर गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण के बीच ऐसा कोई आयोजन नहीं होगा, जिससे भीड़ जमा हो और संक्रमण फैलने का खतरा रहे।
आगामी त्योहारों को लेकर रविवार को थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति सदस्यों को पर्वों के दौरान पुलिस का सहयोग करने के साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण के कारण शासन की गाइडलाइन अनुसार त्योहार मनाने की समझाइश देने को कहा गया है। इस दौरान सभी थाना परिसरों में बैठक का आयोजन किया गया। इस बार शासन से जारी नई गाइडलाइन के तहत गणेशोत्सव और मोहर्रम पर्व पर होने वाले सभी सार्वजनिक आयोजन, प्रतिमा स्थापना, मेला, चल समारोह और जुलूस-शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही लोगों को घरों में ही पर्व मनाने को कहा गया है। गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्ती से इनका पालन किया जाएगा। बैठक में डीजे साउंड और लाइट सिस्टम संचालक भी शामिल हुए। उन्हें भी शासन के निर्देशों की जानकारी देकर लागू प्रतिबंधों का पालन करने को कहा गया।

इधर... सार्वजनिक प्रतिमा स्थापना की अनुमति देने की मांग कर रहे गणेश मंडल, कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा
गणेशोत्सव पर सार्वजनिक प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं मिलने को लेकर गणेश मंडल विरोध कर रहे हैं। मंडल सदस्यों ने कलेक्टर को लिखित ज्ञापन भी दिया है। सदस्यों का कहना है गणेशोत्सव की परंपरा दशकों से चली आ रही है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि सार्वजनिक गणेशोत्सव पर्व पर प्रतिबंध लगाया गया हो। प्रशासन सशर्त अनुमति दें। सभी मंडल सोशल डिस्टेंस सहित अन्य सभी नियमों का पालन करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget