ठाकुर बाबा रोड पर नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार की रात डस्ट, गिट्टी और अन्य मटेरियल डालकर गड्ढे भरवा दिए हैं, जिससे लोगों को गड्ढों के कारण निकलने में आ रही परेशानी से राहत मिली। दरअसल बारिश के कारण शहर के मुख्य रोड ठाकुर बाबा रोड से डामर पूरी तरह से उखड़ गया था और काफी गड्ढे हो गए थे। इन गड्ढों के कारण वाहन चालक को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
साथ ही करीब 500 मीटर लंबी इस रोड की दूरी तय करने में 5 मिनट की अपेक्षा 10 से 15 मिनट या उससे अधिक समय लग रहा था। इस खबर को दैनिक भास्कर ने अपने 20 अगस्त के अंक में बारिश से उखड़ी 500 मीटर की सड़क, गड्ढों के कारण रास्ता तय करने में लग रहे 5 की बजाय 10 से 15 मिनट शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर नगर पालिका अधिकारियों ने गुरुवार की रात ही मटेरियल डलवाकर गड्ढों को भरवा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment