(रामप्रताप गोदारा). बीकानेर जिले में लूणकरणसर के साधेरा गांव की आबादी के पास मिले जिंदा बम को सोमवार को आर्मी के एक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया। यह बम रविवार देर शाम मिला था तथा इसके बाद से ही यहां पुलिस का पहरा था। सेना की कार्रवाई के दौरान लूणकरणसर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
बता दें कि लूणकरणसर उपखण्ड से बीस किलोमीटर दूर साधेरां गांव में एक जिन्दा बम मिलने से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीणों ने इस संबंध में लूणकरणसर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आस-पास का इलाका सील कर दिया था। इसके बाद पुलिस रात को भी वहीं पहरे पर रही।
रॉकेट लॉन्चर बम था, सेना की गन से दागा जाता है
सूचना पर आज पहुंची आर्मी की टीम ने बम को डिफ्यूज किया। सेना के अनुसार यह रॉकेट लॉन्चर बम था। इसे सेना की गन से दागा जाता है। यह काफी शक्तिशाली होता है। दरअसल यहां पास ही महाजन फील्ड फायरिंग रेंज है। यहां सेना का अभ्यास चलता रहता है। कई बार बम चलाने पर विस्फोट नहीं होता है। संभव है यह बम भी नहीं चला हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment