header ads

तोता लेकर घर से निकले छात्र का भानपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

पिंजरे में पालतू तोता लेकर घर से निकले दसवीं कक्षा के छात्र का शव एक दिन बाद भानपुर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिलने से दहशत फैल गई। वह किसी और का तोता लेकर घर पहुंचा था। मां ने डपटते हुए तोता वापस करने के लिए कहा तो वह घर से निकल गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार ने तलाश शुरू की।

एक दिन बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। छोला मंदिर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एन-सेक्टर, अयोध्या नगर निवासी 16 वर्षीय ऋतिक पाल दसवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता शिवप्रसाद फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार को ऋतिक पिंजरे समेत तोता लेकर घर लौटा।

मां ने सवाल किया तो बोला उसे तोता रास्ते में मिला है। मां ने डपटते हुए कहा कि जिसका तोता है उसे लौटाकर आओ। ऋतिक तोता लेकर घर से निकला, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह भानपुर ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में इसकी शिनाख्त ऋतिक के रूप में की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The body of a student who came out of the house with a parrot was found on the railway track in Bhanpur area


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget