अपनी मां को बंधक बनाकर बहन पर जानलेवा हमला करने व रुपए लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी व उसके दो मामाओं को शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया है। एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि एक दिन की पीसी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को पुनः न्यायालय मे पेश किया, जहां से तीनों को बीकानेर जेल भेज दिया है।
गोपालसर गांव निवासी रामरतन जाट ने अपने दो मामा देवाराम व श्रवण जाट के साथ मिलकर गत 30 जुलाई की रात्रि को अपनी मां को बंधक बना लिया और पीहर आई बहन सरोज को जान से मारने की नीयत से बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने पीड़िता के संदूक का ताला तोड़कर सोने के जेवर व एक लाख पांच हजार रुपए नकद लूट कर ले गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को एक दिन की पीसी रिमांड पर लिया था। इस अवधि में पुलिस ने अपराध में काम लिए गए लोहे के एंगल व अन्य हथियार के साथ दो मोटरसाइकिलें व 48 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment