नसरुल्लागंज से जिला मुख्यालय सीहोर को जोड़ने वाले सड़क मार्ग की हो रही दयनीय स्थिति लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसके अलावा बुधवार को इसी रोड पर एक ट्राला फंस गया। इसके कारण छह घंटे तक जाम लगा रहा। इस मामले को भास्कर ने उठाया था। इसके चलते गुरुवार को मप्र सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने यहां पहुंच कर सड़क की स्थिति को देखा। साथ ही तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू किया। नसरुल्लागंज से लाड़कुई तक हो रही जर्जर सड़क की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कराया। मप्र सड़क विकास निगम के महाप्रबंधक पवन अरोरा, सहायक महाप्रबंधक संजीव कुमार जैन पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे। महाप्रबंधक अरोरा ने बताया कि नसरुल्लागंज से लाड़कुई के बीच जर्जर हो रही सड़क की स्थिति को देखकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़कों पर हो रहे गड्ढों को समतल किया जा रहा है। 1 सप्ताह के अंदर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
6-7 स्थानों पर ज्यादा समस्या : श्री अरोरा ने बताया कि लगभग 6 से 7 स्थान ऐसे हैं जहां पर सर्वाधिक समस्या है। इनमें से तीन से चार स्थानों पर आज ही कार्य पूर्ण कर दिया गया है। नसरुल्लागंज से सीहोर सड़क मार्ग से बड़ी तादाद में रेत से भरे डंपर निकलते हैं। सीप नदी का पुल भी क्षतिग्रस्त है। इससे इसी मार्ग पर डायवर्ट होने से वाहनों का दबाव भी बढ़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment