छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए किस तरह की शिक्षा देना चाहिए। इसके लिए शासकीय कन्या कॉलेज में मंगलवार को ओडीएल के कार्यक्रमों पर ऐड के माध्यम से रोजगार में बढ़ोत्तरी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार में प्राचार्य डॉ. विद्या चौधरी ने कहा परम्परागत कोर्स के साथ दूरस्थ शिक्षा से इग्नू द्वारा शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी। इग्नू भोपाल के क्षेत्रीय संचालक डॉ. उमेशचंद्र पांडे ने इग्नू एवं इसके दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों का महत्व बताया। क्षेत्रीय उप संचालक डॉ. अंशुमान उपाध्याय ने दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों द्वारा रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय उप संचालक स्मृति गार्गव एवं कुमुद वर्मा द्वारा इग्नू की अन्य छात्र उपयोगी जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया इस वेबिनार में लगभग 500 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया। वेबिनार में विस्तार से एडमिशन एवं विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में बताया। एससी एसटी के विद्यार्थियों को विशेष निशुल्क योजनाओं के बारे में भी बताया। आभार प्रदर्शन प्रोफेसर विनोद अड़लक द्वारा किया।
पुस्तक का किया विमोचन
राष्ट्रीय वेबिनार में प्राप्त हुए शोध पत्रों एवं शोध सारांश के संकलन को एक पुस्तक के रूप में आईएसबीएन नंबर के साथ एक प्रतिष्ठित प्रकाशन से प्रकाशित कर पुस्तक विमोचन का समारोह भी किया। भारतीय समाज में महिलाओं का बदलता परिदृश्य विषय पर लगभग 60 शोध पत्रों एवं शोध सारांश का संकलन एक पुस्तक के रूप में किया। इस पुस्तक का संपादन डॉ. आशीष गुप्ता एवं डॉ.साधना डेहरिया ने किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment