कोतवाली पुलिस ने लोगों को सस्ते फ्लैट देने और इन्वेस्ट करने का झांसा देकर जालसाजी करने वाले शातिर भूमाफिया अनवार बेग को गिरफ्तार किया है। उस पर दो लोगों से एक ही फ्लैट के लिए 25 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस तरह की और भी शिकायतें मिली हैं।
एसपी नॉर्थ मुकेश श्रीवास्तव के मुताबिक ये कार्रवाई होमटेक अपार्टमेंट, मोती मस्जिद के पास रहने वाले 36 वर्षीय मेहराज अहमद की शिकायत पर की गई है। उन्होंने होमटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक अनवार बेग के खिलाफ शिकायत की थी। मेहराज ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर 2012 को अनवार से उन्होंने 16 लाख में एक फ्लैट खरीदा था। उक्त फ्लैट की उन्हें रजिस्ट्री भी करवा दी गई।
बाद में ज्यादा कीमत लेकर फ्लैट का पजेशन फैजान खान नामक व्यक्ति को दे दिया। इसका पता चलने पर मेहराज ने अनवार से बात भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। परेशान होकर उन्होंने लिखित शिकायत की, जिसकी जांच के बाद अनवार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के कुछ देर बाद ही गिन्नौरी निवासी 53 वर्षीय अनवार बेग को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ और भी लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। उस पर प्रॉपर्टी में निवेश कराने और रजिस्ट्री में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment