बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले एक युवक के घर का ताला तोड़कर चोर ढाई लाख रुपए नगद और जेवर चोरी कर ले गए। युवक पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया हुआ था। बहोड़ापुर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
टीआई बहोड़ापुर प्रशांत यादव ने बताया कि बहोड़ापुर स्थित हरिहर नगर का रहने वाला रणवीर यादव पेशे से किसान है। उसकी पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी। वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। जब वह लौटकर आया तो घर के ताले टूटे पड़े थे। उसके घर में रखे ढाई लाख रुपए, सोने के दो तोला वजनी गहने गायब थे। फिर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर माधौगंज इलाके में रहने वाली सुमन गोदरे के सूने घर का ताला तोड़कर चोर गहने चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर
आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment