जमोनिया तालाब पर पहले मोटर पंप खराब हो गया तो उसे ठीक कराया गया लेकिन गुरुवार सुबह से ही यहां बिजली कटौती हो गई जो दोपहर तक रही। इससे टंकी नहीं भर पाई। दूसरी तरफ भगवानपुरा तालाब से आ रही पानी सप्लाई लाइन नदी के अंदर से बाहर आ रही पोकलेन मशीन से फूट गई। इससे करीब 5 लाख लीटर पानी बर्बाद हो गया। मंडी और गंगा आश्रम पानी की टंकी से होने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित रही। शहर में तीन जगहों से पानी सप्लाई होता है। इनमें जमोनिया तालाब से हररोज 40 लाख लीटर पानी की सप्लाई की जाती है। इस तरह से मंडी टंकी से जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होती है वह नहीं हो सकी।
नदी से पोकलेन निकाली तो फूटी पाइप लाइन : दूसरी तरफ सीवन नदी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जमोनिया तालाब से आई पानी की सप्लाई लाइन इसी पुल के ऊपर से निकली है। गुरुवार शाम 4 बजे जब एक पोकलेन मशीन को नदी के अंदर से बाहर लाया गया तो पुल के पास यह पाइप लाइन उसके कारण फूट गई। उस समय यहां से पानी सप्लाई हो रही थी। तालाब के पास बने फिल्टर प्लांट से गंगा आश्रम की टंकी को पानी से भरा जा रहा था। नपा के उपयंत्री मनोज झंवर ने बताया कि जमोनिया तालाब स्थित फिल्टर प्लांट पर मोटर पंप खराब हो गया था लेकिन इसे ठीक करा दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment